- Hindi News »
- Business »
- Donald Trumps Victory Could Push Bitcoin To An All Time High
ट्रंप की जीत की उम्मीद से चमक सकता है बिटक्वॉइन, पहुंच सकता है ऑल टाइम हाई लेवल पर
- Written By: अपूर्वा नायक
डोनाल्ड ट्रंप इस राष्ट्रपति चुनाव की रेस में काफी आगे चल रहे है, जिसके कारण बिटक्वॉइन उछलकर ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया है। पिछले कुछ समय में ये 70 हजार डॉलर के निचले स्तर पर आ गया था।

डोनाल्ड ट्रंप (सौजन्य : सोशल मीडिया)
अमेरिका : अमेरिका चुनाव के नतीजे आने से दुनिया भर के सभी बड़े शेयर बाजारों पर इसका असर होता हुआ नजर आ रहा है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत की उम्मीद में सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन चमक उठा है।
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप इस राष्ट्रपति चुनाव की रेस में काफी आगे चल रहे है, जिसके कारण बिटक्वॉइन उछलकर ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया है। पिछले कुछ समय में ये 70 हजार डॉलर के निचले स्तर पर आ गया था। बिटक्वॉइन के आज के कारोबार की बात की जाएं, तो ये फिलहाल 9.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,362.19 डॉलर के भाव पर पहुंच गया है और इसने 75,011.06 डॉलर के ऑलटाइम हाई स्तर को भी छुआ था।
ट्रंप की जीत साबित हो सकती है शुभ
अमेरिका में इस साल होने वाला राष्ट्रपति चुनाव क्रिप्टो इंडस्ट्री को लेकर काफी जरूरी है। इस चुनाव के दौरान इस मुद्दे पर काफी चर्चाएं भी हुई है। बिटक्वॉइन इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग कमला हैरिस की जीत को क्रिप्टो के लिए खतरा भी बता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ट्रंप की जीत को इसके लिए काफी शुभ बताया जा रहा है। इस साल की शुरूआत में डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को प्रो क्रिप्टो उम्मीदवार के रुप में बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
Trump Kennedy Center: ट्रंप कैनेडी सेंटर से हटेगा डोनाल्ड ट्रंप का नाम, वाशिंगटन कोर्ट का आदेश
Iran Peace Deal: ईरान और अमेरिका में ईगो की जंग; एक-दूसरे के पहले कदम के इंतजार में लटकी पीस डील
Iran Nuclear Deal: ट्रंप का ईरान न्यूक्लियर डील पर बड़ा फैसला, होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलेगा
ये भी पढ़ें :- SBI ने जारी की रिपोर्ट, जीडीपी अनुमान 6.5 प्रतिशत और ग्रोथ रेट 7 प्रतिशत रहने की उम्मीद
किसकी जीत का होगा असर
बिटक्वॉइन से जुड़े रिसर्च हेड ने बताया है कि जब तक पूरी तरीके से चुनाव के नतीजे सामने नहीं आ जाते है, तब तक क्रिप्टो करेंसी में उतार-चढ़ाव दिखायी पड़ सकता है। कमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंप किसकी जीत का सबसे ज्यादा असर हो सकता है, ये सवाल पूछे जाने पर जवाब मिला है कि अगर डोनाल्ड ट्रंप ये चुनाव जीतते है, तो इससे क्रिप्टो करेंसीज ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच सकता है। साथ ही यदि कमला हैरिस ये चुनाव जीतती है, तो इससे क्रिप्टो करेंसीज पर नकारात्मक प्रभाव देखा जा सकता है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि इस चुनाव में कोई भी जीते इससे क्रिप्टो करेंसी बाजार को ऊपर ही जाना है।
इससे पहले के चुनाव नतीजे का असर
इससे पहले साल 2012 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में बिटक्वॉइन ने चुनाव से 90 दिनों बाद 87% रिटर्न दिया था। साथ ही 2016 के चुनाव में ये रिटर्न का आंकड़ा 44% तक पहुंचा था और साल 2020 में बिटक्वॉइन ने 145% रिटर्न दिया था।
Donald trumps victory could push bitcoin to an all time high
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMRaw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
May 30, 2026 | 08:23 PMKarnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 30, 2026 | 07:54 PMशासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
May 30, 2026 | 07:51 PMKala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PM19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













