- Hindi News »
- Business »
- Digital India 10th Anniversary How This Misson Changed The Life Of Country
हजारों स्टार्टअप्स, विश्व में UPI का डंका; डिजिटल इंडिया ने बदली भारत की तस्वीर
- Written By: मनोज आर्या
प्रधानमंत्री ने आज से 10 साल पहले 1 जुलाई, 2015 को डिजिटल इंडिया मिशन की शुरुआत की थी। इन 10 सालों में डिजिटल इंडिया ने शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ा बदलाव लाया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 1 जुलाई 2015 को “डिजिटल इंडिया” मिशन की शुरुआत की थी, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह अभियान दस वर्षों में भारत को टेक्नोलॉजी के सेक्टर में इतनी उंचाई तक ले जाएगा। आज जब हम डिजिटल इंडिया की 10वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, तो यह सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं बल्कि एक बड़ा जन-आंदोलन बन चुका है। यह एक ऐसी रिवोल्यूशन है जिसने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के लोगों के जीवन को आसान बना दिया है।
आज से 10 साल पहले जहां किसी सरकारी काम के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता था या दफ्तरों का चक्कर काटना पड़ता था, लेकिव अब वही काम लोग अपने मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर की मदद से बिना किसी परेशानी घर बैठे कर पा रहे हैं। आधार कार्ड, डिजिलॉकर, ई-हॉस्पिटल, उमंग ऐप जैसी सर्विस अब देश के लोगों के लिए आम बात हो गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी अपने मोबाइल से ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा की लाभ ले रही हैं और छात्र घर बैठे पढ़ाई कर पा रहे हैं।
दुनिया का सबसे बड़ा डेटा यूजर्स बना भारत
2015 में भारत में इंटरनेट का उपयोग सीमित था, लेकिन आज गांव-गांव तक इंटरनेट पहुंच चुका है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा डेटा उपयोग करने वाला देश बन गया है। भारतनेट जैसी योजनाओं के तहत लाखों गांवों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है। वहीं, कोविड-19 महामारी के दौरान डिजिटल शिक्षा और टेलीमेडिसिन की भूमिका सबसे ज्यादा देखने को मिली। स्कूलों की पढ़ाई ऑनलाइन हुई, डॉक्टरों की सलाह वीडियो कॉल पर मिली। डिजिटल इंडिया की मजबूत नींव के कारण ही यह सब कुछ संभव हो सका।
सम्बंधित ख़बरें
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी में भारी उछाल, चांदी 5000 और सोना 1600 रुपये महंगा
Indigo Q4 Results: इंडिगो की उड़ान में आई भारी गिरावट, चौथी तिमाही में हुआ ₹2,537 करोड़ का नुकसान
Share Market: हफ्ते के आखिर दिन बाजार में हाहाकार! 1100 अंक गिरा सेंसेक्स; निवेशकों का ₹600 करोड़ स्वाहा
UPI ने भारत को ग्लोबल लीडर बनाया
डिजिटल इंडिया ने युवाओं को नई दिशा दी है। फ्रीलांसिंग, डिजिटल मार्केटिंग, ऐप डेवलपमेंट जैसे नए क्षेत्र खुले हैं। इसके साथ ही सरकार की स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं ने इसे और बल दिया है। पिछले 10 वर्षों में हजारों स्टार्टअप्स ने जन्म लिया, जो अब दुनिया में भारत की पहचान बना रहे हैं। आज से 10 साल पहले अधिकतर लोग नकद लेन-देन करते थे। लेकिन अब QR कोड स्कैन करना या UPI से भुगतान करना आम बात है। सड़क किनारे चाय वाले से लेकर मॉल तक हर जगह डिजिटल पेमेंट का चलन है। UPI ने भारत को ग्लोबल लीडर बना दिया है।
डिजिटल इंडिया के सामने कई चुनौतियां
हालांकि डिजिटल इंडिया ने बहुत तरक्की की है, लेकिन इसके सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं। आज भी कुछ गांवों में नेटवर्क की समस्या है, कुछ लोग डिजिटल साक्षरता से वंचित हैं। साइबर सुरक्षा और डेटा गोपनीयता भी अहम मुद्दे हैं जिन पर आगे और ध्यान देना जरूरी है। डिजिटल इंडिया सिर्फ तकनीक का विस्तार नहीं है, यह एक ऐसा बदलाव है जिसने भारत के आम नागरिक की सोच और जीवनशैली को बदला है। अब एक किसान भी मोबाइल से फसल का बाजार भाव देख सकता है, एक छात्र ऑनलाइन कोर्स करके नौकरी पा सकता है और एक महिला अपने घर से ऑनलाइन कारोबार चला सकती है।
GST दरों में होगी कटौती, वित्त मंत्री ने दिए संकेत; जानें क्या कुछ कहा
10 सालों में डिजिटल इंडिया ने जो नींव रखी है, वह आने वाले वर्षों में भारत को एक आत्मनिर्भर, समावेशी और तकनीकी रूप से सशक्त राष्ट्र की ओर ले जाएगी। यह सिर्फ तकनीकी विकास नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक बदलाव की एक सशक्त मिसाल है।
Digital india 10th anniversary how this misson changed the life of country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













