-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Despite The Boom Abroad Most Of The Oil And Oilseed Prices Fell Due To Weak Demand
विदेशों में तेजी के बावजूद मांग कमजोर, अधिकांश तेल-तिलहन की कीमतों में आई गिरावट
- Written By: मनोज आर्या
बाजार सूत्रों ने कहा कि मूंगफली में खाद्यतेल की तुलना में खल अधिक निकलता है और बिनौला खल का दाम टूटने से बाजार की कारोबारी धारणा खराब हो रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद सोमवार को मांग कमजोर रहने से देश के प्रमुख बाजारों में मूंगफली तिलहन, सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल गिरावट के साथ बंद हुए। बिनौला खल में गिरावट के बीच कारोबारी धारणा प्रभावित रहने से जहां सरसों तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम पूर्व-स्तर पर बने रहे, वहीं मूंगफली तेल के दाम में सुधार देखने को मिला। बाजार सूत्रों ने कहा कि मूंगफली में खाद्यतेल की तुलना में खल अधिक निकलता है और बिनौला खल का दाम टूटने से बाजार की कारोबारी धारणा खराब हो रही है।
ऐसी स्थिति में मांग कमजोर होने से सरसों और मूंगफली खल के दाम भी टूट रहे हैं। खल का दाम टूटने से मूंगफली तिलहन में गिरावट है। जबकि मूंगफली तेल के दाम में सुधार है। सूत्रों ने कहा कि खल नहीं बिकने पर कारोबारी उस घाटे की भरपाई तेल का दाम बढ़ाकर करते हैं। ऐसे में सरकार को इस पर नजर रखनी चाहिए कि कपास नरमा की बिक्री के समय कौन लोग ‘सिंडिकेट’ बनाकर किसानों का माल सस्ते में लेना चाहते हैं। ऐसे वायदा कारोबार के सट्टेबाजों को सख्ती से निपटने की आवश्यकता है।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
युद्ध का असर रसोई तक, नागपुर में खाद्य तेल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर; बढ़ी आम लोगों की चिंता
नवभारत विशेष: सिर्फ भारत नहीं, पूरा एशिया आर्थिक संकट में, जंग की आशंका फिर बढ़ी
Navabharat Nishanebaaz: शेयर मार्केट की गिर रही साख, विदेशी निवेशकों का जीतो विश्वास
नागपुर में पेट्रोल-डीजल के बाद अब खाद्य तेलों की कीमतों में उछाल, गृहणियों की बढ़ी चिंता
‘घरेलू तिलहन उत्पादन हो सकता है प्रभावित’
सूत्रों के मुताबिक, बिनौला खल के दाम तोड़े जाने की वजह से मुर्गीदाने में उपयोग होने वाले सोयाबीन डी-आयल्ड केक (डीओसी) की भी मांग घटी है। सोयाबीन उत्पादन में मुख्य खेल डीओसी का ही होता है क्योंकि सोयाबीन में भी तेल कम और डीओसी अधिक निकलता है। इसका निर्यात कर लाभ कमाने के चक्कर में किसान सोयाबीन की बुवाई करते हैं। कारोबारी सूत्रों ने कहा कि बिनौला खल का दाम टूटने का असर बाकी तेल-तिलहनों पर भी आएगा। अगर सरकार ने इस पर समुचित ध्यान नहीं दिया तो यह घरेलू तिलहन उत्पादन को प्रभावित करेगा।
किन कारणों से आई गिरावट?
आज सरकार ने जो बुवाई के आंकड़े जारी किये हैं, उसमें तिलहन खेती के रकबे में कमी आने का उल्लेख किया गया है। सूत्रों ने कहा कि विदेशों में मजबूती रहने के बावजूद कारोबारियों की कमजोर मांग होने से मूंगफली तिलहन, सोयाबीन तेल-तिलहन, सीपीओ एवं पामोलीन के दाम में गिरावट आई। जबकि कम आवक के बीच सरसों तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम पूर्व-स्तर पर बने रहे। खल का दाम टूटने से मूंगफली तेल के दाम में सुधार रहा।
Despite the boom abroad most of the oil and oilseed prices fell due to weak demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














