- Hindi News »
- Business »
- De Beers Group Ceo Shocking Claim About Demand For Diamond Jewellery In India
भारत में हीरे के आभूषणों की मांग को लेकर डी बियर्स के CEO का चौंकाने वाला दावा, 2030 तक खपत में होगी इतने प्रतिशत की वृद्धि
भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए डी बियर्स के CEO एल कुक ने कहा कि पांच साल के भीतर, हमारा लक्ष्य पूरे भारत में 100 से अधिक स्टोर खोलना है। उन्होंने कहा कि भारत में 2030 तक हीरे के आभूषणों की खपत दोगुनी होने की उम्मीद है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - सोशल मीडिया
मुंबई : हीरा कंपनी डी बियर्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO ) एल कुक ने कहा है कि भारत में 2030 तक हीरे के आभूषणों की खपत दोगुनी हो जाने की उम्मीद है। डी बियर्स भारत में ब्रांड फॉरएवरमार्क पेश कर रही है। कुक ने कहा कि भारत पिछले साल चीन को पीछे छोड़ते हुए वैश्विक स्तर पर प्राकृतिक हीरे के आभूषणों का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है। हमने पिछले कुछ वर्षों में दहाई अंक में वृद्धि देखी है। हम वास्तव में भारत में प्राकृतिक हीरे की मांग देख रहे हैं, जो सालाना 12 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है और अगले पांच वर्षों में यानी 2030 तक दोगुनी हो जाएगी।
डी बियर्स के समूह सीईओ कुक ने संवाददाताओं से कहा कि वर्तमान में हीरे के आभूषणों की मांग 10 अरब डॉलर से कुछ कम है। इसलिए हमें भारत के भविष्य पर पूरा भरोसा है। डी बियर्स अगले कुछ महीनों में फॉरएवरमार्क के चार स्टोर खोलने की योजना बना रही है, जिनमें से दो दिल्ली में और दो मुंबई में होंगे।
भारत में खुलेगा 100 से अधिक स्टोर
भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए डी बियर्स के CEO एल कुक ने कहा कि पांच साल के भीतर, हमारा लक्ष्य पूरे भारत में 100 से अधिक स्टोर खोलना है। डी बियर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक (MD) अमित प्रतिहारी ने कहा कि फॉरएवरमार्क एक सर्वव्यापी दृष्टिकोण वाला होगा।
सम्बंधित ख़बरें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
Farakka Treaty: फरक्का संधि पर अड़ा बांग्लादेश, भारत से संबंध सुधारने के लिए रखी नई शर्त
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
उन्होंने कहा, “डिजिटल दुनिया में, हम स्टोर शुरू करने के साथ-साथ अपना ई-कॉमर्स भी शुरू कर रहे हैं। और भारत में…भौतिक उपलब्धता महत्वपूर्ण है। इसलिए, इसके लिए, हमारे पास भौतिक स्टोर के लिए विस्तार है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम जिस भी शहर या बाजार में जाएं, हम अगले बाजार में जाने से पहले उसे अधिकतम करें। हमारे पास पांच साल की योजना है।”
शेयर बाजार का बुरा दौर जारी, सेंसेक्स 644 और निफ्टी 203 अंक पर गिरकर हुए बंद
उन्होंने कहा कि पांच साल की योजना में न केवल बड़े शहरों में कंपनी के स्वामित्व वाले स्टोर और फ्रेंचाइजी का संयोजन होगा, बल्कि इसमें दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहर भी शामिल होंगे, जहां बड़ी संख्या में महत्वाकांक्षी ग्राहक होंगे।
(-एजेंसी इनपुट के साथ।)
De beers group ceo shocking claim about demand for diamond jewellery in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














