- Hindi News »
- Business »
- Stock Market Crash Sensex Fell 644 And Nifty Fell 203 Points
शेयर बाजार का बुरा दौर जारी, सेंसेक्स 644 और निफ्टी 203 अंक पर गिरकर हुए बंद
शेयर बाजार में आई इस गिरावट का एक बड़ा कारण अमेरिका की ओर से लगाए जाने वाले टैरिफ भी है। इसे लेकर अभी तक कुछ भी ठीक से साफ नहीं है, ऐसे में निवेशक बाजार में पैसा लगाने से बच रहे हैं।
- Written By: अक्षय साहू

शेयर बाजार
शेयर बाजार के लिए गुरुवार (22 मई) का दिन किसी बुरे सपने की तरह रहा। बाजार गिरावट के साथ खुले और दिन ढलने तक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 में भारी गिरावट दर्ज की गई। व्यापार के समय एक वक्त पर सेंसेक्स 1000 अंक टूट गया था। लेकिन बाजार बंद होने से पहले इसमें थोड़ी तेजी आई और ये 644 अंक का गोता लगाकर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स 203 अंक गिरकर बंद हुआ।
शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 644 अंक की गिरावट के साथ आज 80,951.99 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 203 अंकों की गिरावट के साथ 24,609.70 पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को बाजार में तेजी देखने को मिली थी। बुधवार को सेंसेक्स 410.19 अंक या 0.51 प्रतिशत उछलकर 81,596.63 पर बंद हुआ था, तो वहीं दिन के कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 835.2 अंक 1.02 प्रतिशत बढ़कर 82,021.64 पर पहुंच गया था।
बाजार में गिरावट के 4 बड़े कारण
शेयर बाजार में आई इस गिरावट का एक बड़ा कारण अमेरिका की ओर से लगाए जाने वाले टैरिफ भी है। इसे लेकर अभी तक कुछ भी ठीक से साफ नहीं है, ऐसे में निवेशक बाजार में पैसा लगाने से बच रहे हैं। निवेशक पैसा लगाने से पहले अमेरिका के रुख का इंतजार कर रहे हैं और यही इंतजार बाजार में आई गिरावट का कारण है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: तेज गिरावट या लौटेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल
विदेशी निवेशकों की वापसी के बाद भी Share Market सुस्त, 75,490 अंकों पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी की भी धीमी शुरुआत
Share Market: शेयर मार्केट ओपनिंग रही दमदार, सेंसेक्स 74947 और निफ्टी 23530 के स्तर पर खुला
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में 6 अंकों की मामूली गिरावट, निफ्टी में तेजी
इसके अलावा दूसरा कारण डोनाल्डट्रंप का कर और व्यय विधेयकहै, जिससे यह आशंका बढ़ रही है कि इसके लागू होने से अमेरिकी ऋण में बढ़ोतरी होगी और अमेरिकी आर्थिक विकास धीमा हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो इससे 36 ट्रिलियन डॉलर के अमेरिकी कर्ज में 3.8 ट्रिलियन डॉलर का इजाफा हो सकता है।
World of Statistics के आंकड़ों से तमतमाया अमेरिका, चीन और भारत रहें इस मामले में अव्वल
तीसरा कारण इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को माना जा रहा है। युद्ध के आसार दिखने की वजह से भी निवेशक बाजार से दूरी बना रहे हैं। वहीं, चौथा कारण दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को माना जा सकता है। जिसकी वजह से लोग अपने शेयर लगातार बेचने में लगे हैं।
Stock market crash sensex fell 644 and nifty fell 203 points
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














