-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- China Rejects Us Tariffs On Economy
ट्रंप टैरिफ का नहीं होगा असर…ड्रैगन ने अमेरिका को दिखाई आंख, बोला- हमारे पास निपटने की क्षमता
- Written By: अपूर्वा नायक
हाल ही में चीन ने अपने देश की अर्थव्यवस्था पर ट्रंप टैरिफ के असर को लेकर एक बयान दिया है। जिसमें बताया गया है कि चीनी अर्थव्यवस्था पर अमेरिका के द्वारा लगाए गए टैरिफ का बेहद कम असर हुआ है।

चीनी अर्थव्यवस्था (सौ. सोशल मीडिया )
बीजिंग: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर चीन को आड़े हाथों लेते हुए नजर आते हैं। हाल ही में ट्रंप ने चीन पर 145 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला लिया था। वर्तमान समय में चीन के नेताओं ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड वॉर से होने वाले असर को कम बताते हुए कहा है कि उनके देश के पास नौकरियां बचाने और चीनी एक्सपोर्ट पर हाई टैरिफ से होने वाले नुकसान को लिमिटेड करने की क्षमता है।
सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के कई सीनियर ऑफिसर्स ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन किए। इनमें की गईं बातों से पता चलता है कि सरकार का उद्देश्य कंपनियों और बेरोजगारों का समर्थन करना, आसान लोन टर्म्स और चीन से अमेरिकी इंपोर्ट पर 145 प्रतिशत तक के टैरिफ के असर का मुकाबला करने के लिए अन्य पॉलिसी के वादों के साथ विश्वास को बढ़ाना है। पिछले हफ्ते चीन के शक्तिशाली पोलित ब्यूरो की बैठक हुई थी। इसके बारे में विश्लेषकों ने कहा था कि बैठक में एक्सपोर्ट में मंदी के बाद भी ग्रोथ को पटरी पर बनाए रखने के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया था।
ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की प्रमुख अर्थशास्त्री लुईस लू ने रिपोर्ट में कहा है कि चीनी पॉलिसी मेकर्स बहुत ज्यादा सावधानी के साथ काम कर रहे हैं। अमेरिका और चीन के नेता शी चिनफिंग के बीच यदि कोई बातचीत हुई है तो उसकी स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह टैरिफ के मुद्दे पर चीनी सरकार के साथ एक्टिव रूप से बातचीत कर रहे हैं जबकि अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने कहा कि बातचीत अभी शुरू होनी है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?
Gansu Landslide: चीन के गांसु में भयंकर भूस्खलन, 21 लोगों की दर्दनाक मौत और 7 लोग घायल
देश की प्रमुख आर्थिक नियोजन एजेंसी राष्ट्रीय विकास व सुधार आयोग यानी एनडीआरसी के उप निदेशक झाओ शेनक्सिन ने कहा है कि वे हवा में बातें करते हैं, धमकाते हैं और अपनी बात से पलट जाते हैं। इससे हर किसी को एक बात और ज्यादा साफ तौर से समझ में आ जाती है कि तथाकथित रेसीप्रोकल टैरिफ ऐतिहासिक प्रवृत्तियों और इकोनॉमिक लॉ के विरुद्ध हैं। इंटरनेशनल ट्रेड नियमों व व्यवस्था को प्रभावित करते हैं और देशों के वैलिड राइट्स और हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाते हैं।”
मानव संसाधन एवं सामाजिक सुरक्षा उप मंत्री यू जियादोंग ने बीजिंग में संवाददाताओं को बताया कि पूरे एवं ऑब्जेक्टिव एनालिसिस से पता चलता है कि चीन की एम्पॉलयमेंट पॉलिसी सक्षम है। यू ने कहा कि सरकार कंपनियों को उनके कर्मचारियों को बनाए रखने में सहायता करने के लिए समर्थन बढ़ाएगी और बेरोजगारों के बीच उद्यमशीलता को भी प्रोत्साहन देगी।
बिजनेस की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
एनडीआरसी के उप निदेशक झाओ ने कहा कि अमेरिका से एनर्जी इंपोर्ट के बिना भी चीन का काम चला सकता है। साथ ही उन्होंने कहा है कि उद्यमों द्वारा अमेरिका से एनर्जी इंपोर्ट कम करने या बंद करने से हमारे देश की एनर्जी सप्लाई पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। चीन के केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर ज़ू लान ने कहा कि पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ऋण देने को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यकतानुसार ब्याज दरों में कटौती करेगा तथा आरक्षित निधि आवश्यकताओं में ढील देगा। ज़ू ने कहा है कि रोजगार, उद्यम, मार्केट और अपेक्षाओं को स्थिर करने में मदद के लिए वृद्धिशील नीतियां सही समय पर पेश की जाएंगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
China rejects us tariffs on economy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














