-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- China May Send Goods To India Due To Rising Costs In America
अमेरिका ने लगाया टैरिफ तो काबू में आया ड्रैगन! भारत में भेज सकता है माल, सरकार ने उठाया ये कदम
- Written By: अपूर्वा नायक
दुनिया में शुरू हुए ट्रे़ड वॉर के बीच भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि सरकार ने अंतर-मंत्रालयी आयात वृद्धि निगरानी समूह का गठन किया है। जो अमेरिका के चीन और वियतनाम पर टैरिफ के कारण भारत सामान भेज सकते हैं।

रेसीप्रोकल टैरिफ (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के चलते भारत के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने कहा है कि सरकार ने एक इंटर मिनिस्ट्रियल इंपोर्ट ग्रोथ मॉनिटरिंग ग्रुप का गठन किया है। ऐसा इसीलिए किया जा रहा है क्योंकि अमेरिका के चीन और वियतनाम जैसे कुछ देशों पर हायर टैरिफ लगाने से ये देश अपना माल अमेरिका भेजने की जगह भारत की ओर भेज सकते हैं।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि अमेरिकी वस्तुओं पर चीन के जवाबी टैरिफ से भारत में अमेरिकी एग्री प्रोड़क्ट्स की आवक बढ़ सकती है। कॉमर्स डिपार्टमेंट में एडिशनल सेक्रेटरी एल सत्य श्रीनिवास ने यहां संवाददाताओं से कहा है कि टैरिफ से संबंधित ग्लोबल अनिश्चितताओं के साथ, जाहिर तौर पर इंपोर्ट में उछाल से संबंधित आशंकाएं बढ़ गई हैं। इस पर गौर करने के लिए इंपोर्ट ग्रोथ मॉनिटरिंग ग्रुप का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि अगर किसी असामान्य ग्रोथ की सूचना मिलती है, तो कॉमर्स मिनिस्ट्री डंपिंग-रोधी या रक्षोपाय यानी सेफगार्ड टैरिफ लगाने जैसी कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि समूह वस्तुओं और देशों के अनुसार वीकली और मंथली रुझानों की निगरानी कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
श्रीनिवास ने कहा है कि अगर कोई असामान्य उछाल है, तो हम इसके कारणों को समझना चाहेंगे। इस समूह में कॉमर्स डिपार्टमेंट, डीजीएफटी यानी विदेश व्यापार महानिदेशालय, सीबीआईसी यानी केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग यानी डीपीआईआईटी के प्रतिनिधि शामिल हैं। जरूरत पड़ने पर अन्य मंत्रालयों के ऑफिसर्स से भी कंसल्ट किया जा रहा है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
मिनिस्ट्री के अनुसार, हाल ही में किए गए एक आकलन में ग्लोबल ट्रेड स्ट्रेस के बीच जवाबी टैरिफ के कारण भारत में माल की डंपिंग के रिस्क पैदा हो गए हैं। इसके अनुसार, अमेरिका में बढ़ती लागत के कारण चीन, वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे देशों के एक्सपोर्टर भारत में माल भेज सकते हैं। गौरतलब है कि अमेरिका ने चीनी वस्तुओं पर 145 प्रतिशत का भारी टैरिफ लगाया है। जवाबी कार्रवाई में चीन ने भी अमेरिकी वस्तुओं पर 125 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिससे ट्रेड वॉर शुरू हो गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
China may send goods to india due to rising costs in america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू
Jul 08, 2026 | 08:29 PMनवाज शरीफ की जान बचाने की कहानी! नितिन गडकरी ने सुनाया धीरूभाई अंबानी और बिल क्लिंटन का दिलचस्प किस्सा
Jul 08, 2026 | 08:23 PMPDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती, 71 हजार रुपये तक सैलरी; 27 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 08, 2026 | 08:20 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Jul 08, 2026 | 08:17 PMदतिया उपचुनाव: कांग्रेस के लिए दुविधा या बड़ा बदलाव? पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बयान से बदली सियासी तस्वीर
Jul 08, 2026 | 08:16 PMरेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Jul 08, 2026 | 08:02 PMसीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
Jul 08, 2026 | 07:59 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














