- Hindi News »
- Business »
- Chief Economic Advisor V Anant Nageshwar Statement On Gold Investment
Gold Update : चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर ने दिया बड़ा बयान, बोले- लौट रहा है सोने को निवेश करने का ट्रेंड
जब तक कि दुनिया मौजूदा इंटरनेशनल मोनेटरी नॉन सिस्टम से इंटरनेशनल मोनेटरी सिस्टम तक पहुंचने में सक्षम नहीं हो जाती, तब तक असेट क्लास के रूप में सोने का महत्व बना रहेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वर (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने सोमवार को सोने में निवेश को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि आने वाले सालों में असेट क्लास के तौर पर सोने की योग्यता बढ़ सकती है। उन्होंने आईजीपीसी – आईआईएमए ईयरली गोल्ड और गोल्ड मार्केट समिट 2025 में कहा कि सोना न केवल मूल्य के रूप में, सांस्कृतिक और धार्मिक उद्देश्यों के रूप में, बल्कि एक महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो डायवर्सीफिकेशन मैकेनिज्म के तौर पर भी प्रासंगिक बना रहेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक कि दुनिया मौजूदा इंटरनेशनल मोनेटरी नॉन सिस्टम से इंटरनेशनल मोनेटरी सिस्टम तक पहुंचने में सक्षम नहीं हो जाती, तब तक असेट क्लास के रूप में सोने का महत्व बना रहेगा। पिछले 3 महीनों में सोने की कीमत 200 डॉलर प्रति औंस या 8 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 2,860 डॉलर प्रति औंस हो गया है। नागेश्वरन ने यह भी उम्मीद जताई कि भारत अपने पास मौजूद सोने की असेट को उत्पादक रूप से उपयोग करने के तरीके खोजेगा।
सोमवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 478 रुपये बढ़कर 84,697 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत 478 रुपये या 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,697 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 13,686 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा कॉन्ट्रेक्ट करने से सोने की कीमतों में तेजी आयी है। ग्लोबल लेवल पर न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.20 प्रतिशत बढ़कर 2,863.46 डॉलर प्रति औंस हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Paytm का गुप्त ऑफर, हर पेमेंट पर मिल रहा फ्री गोल्ड, आपने भी कर दी ये गलती तो गया फायदा
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए सोने और चांदी का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी की कीमतों ने स्थिरता, जानिए ताजा रेट
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन नहीं गिरावट चांदी की चमक फिर से बड़ी
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सोमवार को चांदी की कीमत 532 रुपये बढ़कर 94,860 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स में मई डिलीवरी वाले चांदी कॉन्ट्रेक्ट की कीमत 532 रुपये या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 94,860 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 19,759 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के फ्रेश कॉन्ट्रेक्ट करने से चांदी की कीमतों में तेजी आयी है। ग्लोबल लेवल पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.24 प्रतिशत बढ़कर 31.22 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Chief economic advisor v anant nageshwar statement on gold investment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गन्ने की कीमतों में भारी उछाल से सेमीकंडक्टर पर मेगा प्लान तक…मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
May 05, 2026 | 08:35 PMबदलापुर में सजेगा छत्रपति शिवाजी महाराज कप का मंच, डिप्टी सीएम ने किया स्पर्धा के लोगो का अनावरण
May 05, 2026 | 08:19 PMट्रेन की चेन खींची तो खैर नहीं! भोपाल रेल मंडल ने 440 लोगों को दबोचा; दर्ज किए केस
May 05, 2026 | 08:12 PM34 साल की हुई मुंबई की लेडीज स्पेशल, पश्चिम रेलवे पर शुरू हुई थी, पहली महिला लोकल
May 05, 2026 | 08:08 PMरायगढ़ के तटों पर टार बॉल्स का संकट, जहरीले हुए समंदर के किनारे, समुद्री जीवों पर मंडराया मौत का साया
May 05, 2026 | 07:59 PMPrabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
May 05, 2026 | 07:58 PMCUET UG 2026 Admit Card जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, 11 मई से परीक्षा शुरू
May 05, 2026 | 07:51 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














