Gold-Silver Rate: सोने में ₹1400 की बढ़त, चांदी पहुंचा 150000 के पार; देखें आज का ताजा भाव

Gold And Silver Price Update: त्योहारी सीजन के बीच सोने और चांदी की कीमतों में बंपर उछाल देखा जा रहा है। आज मंगलवार को फिर इन दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
Gold And Silver Price Update 3rd November
सोने और चांदी का भाव, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Gold And Silver Price Today: त्योहारी सीजन के बीच आज मंगलवार, 30 सितंबर को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है। आज एक ही दिन में सोने का भाव 1,400 रुपये तक बढ़ गए, जिससे खरीदारों और निवेशकों के बीच हलचल मच गई है। वहीं चांदी ने भी बाजार को चौंकाते हुए 1,000 रुपये महंगे होकर नए रिकॉर्ड को छु लिए।

गौरतलब है कि एक तरफ त्योहारी और दूसरी ओर आगामी शादियों के सीजन से पहले कीमती धातुओं की मांग तेज होने वाली है। इसको लेकर गोल्ड और सिल्वर लगातार ऑल टाई हाई को छू रहे हैं। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग प्रमुख शहरों में आज सोने का क्या भाव है?

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

शहर 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,08,600 ₹1,18,460
जयपुर ₹1,08,600 ₹1,18,460
अहमदाबाद ₹1,08,500 ₹1,18,360
पुणे ₹1,08,500 ₹1,18,360
मुंबई ₹1,08,450 ₹1,18,310
हैदराबाद ₹1,08,450 ₹1,18,310
चेन्नई ₹1,08,450 ₹1,18,310
बेंगलुरु ₹1,08,450 / ₹1,18,310 ₹1,18,310
कोलकाता ₹1,08,450 ₹1,18,310

आज चांदी का भाव

चांदी की कीमतों की बात करें तो, आज उसने भी रिकॉर्ड स्तर छू लिया और लगभग 1,51,000 रुपए प्रति किलोग्राम की कीमती दर दर्ज की गई। सोमवार को दिल्ली में चांदी की कीमतें 7,000 रुपये बढ़कर 1.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गईं। खास बात तो ये है कि देश की राजधानी​ दिल्ली में चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन इजाफा देखने को मिला था।

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com