-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Changes That Will Happen In The Month Of September
सितंबर के महीने में होने जा रहे है ये बड़े बदलाव, क्रेडिट कार्ड से लेकर एफडी में होंगे चेंजेंस
- Written By: अपूर्वा नायक
सितंबर महीने की शुरूआत होते ही देश के फाइनेंशियल सेक्टर में कई अहम बदलाव होने जा रहे है। 1 तारीख से ही कई खास योजनाओं को लेकर नियमों में बदलाव लागू किए जा चुके है।

एसबीआई ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : आज सितंबर महीने का पहला दिन है। हर महीने की पहली तारीख को आम लोगों के खर्चों से जुड़े कई अहम बदलाव किए जाते है। इन फैसलों में से कई फैसले 1 सितंबर से लागू हो चुके है। आपको बता दें कि इस महीने फ्री आधार अपडेट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक अहम बदलाव होने जा रहे है। साथ ही इस महीने की पहली तारीख से ही गैस सिलेंडरों की भी नई कीमतें लागू हो चुकी है।
आइए हम आपको सितंबर के महीने में होने वाले और भी बदलाव की जानकारी देते है, जिससे आपके आर्थिक परिस्थिति पर असर हो सकता है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने फ्री आधार अपडेट की तारीख को 14 जून से 14 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। इस सुविधा को 3 महीने की अवधि के लिए बढ़ाया गया है। यूआईडीएआई वेबसाइट के आधार पर, ऐसा करने के लिए आपको अपनी पहचान का प्रमाण और एड्रेस का प्रमाण पत्र भी अपलोड करना सबसे ज्यादा जरूरी है। आप इस फ्री सुविधा का लाभ 14 सितंबर तक उठा सकते है।
आईडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड
प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़ी भुगतान शर्तों में भी आज से बदलाव किए जाने वाले है। आईएफसी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है और बताया है कि ये बदलाव सितंबर के महीने से प्रभावी होने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
15-17 साल के बच्चों का आधार हो सकता है बंद! तुरंत कराएं बायोमेट्रिक अपडेट, वरना रुक जाएंगे सारे काम
नए आधार ऐप में घर बैठे हर अपडेट होगा आसान, मोबाइल नंबर बदलना हुआ और भी सरल
New Aadhaar App: नया आधार ऐप लॉन्च, अब अपने डेटा को लॉक-अनलॉक कर सकेंगे, और कई फायदे
UIDAI का नया E Aadhaar ऐप: घर बैठे पूरे होंगे Aadhaar से जुड़े चार बड़े काम
इंडियन बैंक स्पेशल एफडी
इंडियन बैंक ने इंड सुपर 300 डेज स्पेशल एफडी को जारी किया है। जिसमें आम जनता को 7.05 फीसदी, सीनियर सिटीजंस को 7.55 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.80 फीसदी रिटर्न दिया जाएगा। एफडी की इस डेडलाइन को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि पहले इसकी तारीख 30 जून तक ही थी।
SBI वीकेयर
आपको बता दें कि देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी एसबीआई वीकेयर स्कीम को 30 सितंबर तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि ये योजना नई डिपॉजिट और मैच्योर डिपॉजिट के रिन्युएबल के लिए ही उपलब्ध होने वाली है। एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पब्लिक के लिए कार्ड रेट पर 0.50 फीसदी का अतिरिक्त प्रीमियम यानी 50 बीपीएस के मौजूदा प्रीमियम से अधिक रिटर्न मिल सकता है।
SBI अमृत कलश
एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए एसबीआई अमृत कलश योजना की शुरूआत की थी। इस योजना में निवेश करने के तारीख को 30 सितंबर 2024 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि एसबीआई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अमृत कलश योजना को लेकर जानकारी दी है, जिसमें बताया गया है कि 400 दिनों के लिए स्पेशल एफडी करने पर आपको 7.10 फीसदी का रिटर्न दिया जाता है, ये योजना 14 जुलाई से लागू हुई थी। इस योजना के अंतर्गत सीनियर सिटीजंस को 7.60 फीसदी रिटर्न दिया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, ये स्कीम की शुरूआत 12 अप्रैल 2023 से शुरू हुई थी, जो 30 सितंबर 2024 तक वैध रहने वाली है।
( एजेंसी इनपुट के साथ )
Changes that will happen in the month of september
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














