-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Cbi Action Against Punjab National Bank Senior Manager Arrested In Rupees 183 Crore Scam
PNB के सीनियर मैनेजर के खिलाफ CBI का एक्शन, 183 करोड़ के स्कैम में गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
- Written By: मनोज आर्या
केंद्रीय जांच ब्यूरो के अनुसार, इंदौर की एक कंपनी ने साल 2022 में कथित तौर पर पंजाब नेशनल बैंक द्वारा जारी आठ फर्जी बैंक गारंटी के जरिए मध्य प्रदेश जल निगम लिमिटेड से सिंचाई से जुड़े तीन कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए थे।

पंजाब नेशनल बैंक, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 183.21 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी से जुड़े एक वित्तीय धोखाधड़ी मामले में पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर मैनेजर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह बड़ा एक्शन इंदौर की एक कंपनी और मध्य प्रदेश जल निगम लिमिटेड (MPJNL) से जुड़े घोटाले के सिलसिल में लिया है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो के अनुसार, इंदौर की एक कंपनी ने साल 2022 में कथित तौर पर पंजाब नेशनल बैंक द्वारा जारी आठ फर्जी बैंक गारंटी के जरिए मध्य प्रदेश जल निगम लिमिटेड से सिंचाई से जुड़े तीन कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए थे। इन तीनों कॉन्ट्रैक्ट के कीमत लगभग 974 लाख रुपये है।
पूरा मामला क्या है?
इस प्रोजेक्ट को सिक्योर करने के लिए कंपनी ने कुल 183.21 करोड़ रुपये की आठ फर्जी बैंक गारंटी जमा की। वेरिफिकेशन प्रॉसेस के दौरान मध्य प्रदेश जल निगम लिमिटेड को पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारिक डोमेन से गारंटी की कन्फर्मेशन से रिलेटेड ईमेल मिले, इस आधार पर MPJNL ने इस कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट्स की मंजूरी दे दी। हालांकि, बाद में ये पूरी तरह से फर्जी निकला।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
ED Raid: अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में जब्त हुए अहम दस्तावेज
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23,900 के पार
भारत बना रहेगा दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था, IMF ने 2026 के लिए लगाया 7% ग्रोथ का अनुमान
CBI ने 23 जगहों पर चलाया सर्च अभियान
इतने बड़े पैमाने पर हुई धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देशों पर सीबीआई ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 19 और 20 जून को नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल, गुजरात, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों के 23 जगहों पर सर्च अभियान चलाया। इस छापेमारी के दौरान कोलकात से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पीएनबी के सीनियर मैनेजर भी शामिल है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को पहले कोलकाता के एक स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया और अब ट्रांजिट रिमांड पर इंदौर लाया जा रहा है।
मामले की जांच जारी
शुरुआती जांच में मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले में कोलकाता के एक गिरोह का हाथ है, जो कई दूसरे राज्यों में भी सरकारी ठेका हासिल करने के लिए फर्जी बैंक गारंटी बनाने और इसके डिस्ट्रीब्यूट करने में लगा हुआ है। मामले की जांच अभी जारी है।
Cbi action against punjab national bank senior manager arrested in rupees 183 crore scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘कलेक्टर साहब पानी निकलवाने में मदद करें…’, रीवा में मासूम बिटिया की भावुक गुहार; देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 04:39 PMमौत के आगे बेबस मानवता, नालासोपारा में चादर का स्ट्रेचर बनाकर अस्पताल पहुंचे लोग, लेकिन नहीं बची कविता की जान
Jul 09, 2026 | 04:37 PMठाणे की सूर्या जल परियोजना पर हाई कोर्ट का फैसला 14 जुलाई को होगा, 218 MLD अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद
Jul 09, 2026 | 04:34 PMभंडारा में गेल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट से किसान परेशान: अधिग्रहित से अधिक जमीन खोदने का आरोप, 30% खेती प्रभावित
Jul 09, 2026 | 04:33 PMउत्तराखंड में बारिश का कहर, टिहरी में भारी बारिश से देखते ही देखते भरभराकर गिरा मकान; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 04:31 PMचीन के GDP डेटा पर सवाल उठाने वाले दिग्गज अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, जांच की उठी मांग
Jul 09, 2026 | 04:25 PMहाथ में बिल्व का पौधा लेकर महाकाल दरबार पहुंचे ‘ट्रीमैन’ विष्णु लांबा; पर्यावरण संरक्षण के लिए की दंडवत यात्रा
Jul 09, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














