-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Can We Transfer A Confirmed Railway Ticket To A Relative
Indian Railways : क्या कन्फर्म रेलवे टिकट को रिश्तेदार को कर सकते हैं ट्रांसफर?, जानें क्या कहता हैं रेलवे का नियम
- Written By: अपूर्वा नायक
रिश्तेदार के अलावा टिकट ट्रांसफर कुछ और कैटेगरी में भी किया जा सकता है। इसमें अगर यात्री गवर्नमेंट एमप्लॉयी है और ड्यूटी पर है और उपयुक्त अथॉरिटी है तो टिकट ट्रांसफर किया जा सकता है।

टिकट बुकिंग (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे के नियमों में कई प्रकार के बदलाव हुए हैं। अगर आप ट्रेन में रिजर्वेशन करवाते हैं, लेकिन किसी कारण से आपकी जगह आपके किसी रिश्तेदार को सफर पर जाना पड़ सकता है, तो क्या आप ऐसे में अपने नाम की कन्फर्म टिकट अपने रिश्तेदार को ट्रांसफर कर सकते है? इस सवाल का जवाब हां है। आपकी जगह आपके रिश्तेदार आपकी टिकट पर यात्रा कर सकते हैं। इंडियन रेलवे में इसके भी प्रावधान हैं, लेकिन इसके लिए कुछ खास नियम और शर्तें हैं। अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं, तो आपके रिलेटिव आपकी सीट पर सफर कर सकते हैं।
इंडियन रेलवे का नियम कहता है कि अगर आपके पास कन्फर्म ट्रेन टिकट है, लेकिन आप यात्रा करने में अयोग्य हैं, तो आप इसे अपने बच्चों या लाइफ पार्टनर को ट्रांसफर कर सकते हैं। एक बात जान लें कि आपकी जगह आपके परिवार के किसी अन्य सदस्य, जैसे की आपके माता, पिता, भाई, बहन, बेटी, बेटा और पत्नी को ही कन्फर्म रिजर्वेशन टिकट ट्रांसफर किया जा सकता है। सिर्फ इस प्रोसेस को आसान बनाने के लिए आपको पहले से ही रेलवे ऑफिसरों से मिलना होता है।
टिकट ट्रांसफर कराने के लिए आपको ट्रेन के निकलने के समय से कम से कम 24 घंटे पहले ट्रांसफर रिक्वेस्ट जमा करना होता है। अगर ट्रेन का डिपार्चर टाइम 24 घंटे से कम बचा है और आप ट्रांसफर रिक्वेस्ट डाल रहे हैं तो यह स्वीकार नहीं होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट
Lonavala Landslide: मुंबई-पुणे रूट पर डेक्कन क्वीन समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें 17 जुलाई तक रद्द; रेलवे अलर्ट
Top 10 Richest People in Bihar 2026: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर लोग, नेट वर्थ कितनी? तस्वीरों में देखें
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से आई गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स
ट्रांसफर की ये है प्रोसेस
सबसे पहले कन्फर्म रिजर्वेशन टिकट पर नाम में ट्रांसफर के लिए, आप इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन स्लिप के प्रिंटआउट और इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन स्लिप में उल्लिखित फोटो आइडेंटी प्रूफ के साथ अपने पास के रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर जाएं। इस समय आपके पास जिस रिश्तेदार को आपकी जगह यात्रा करनी है उनकी वैलिड आईडी प्रूफ भी होनी चाहिए। काउंटर पर उस रिश्तेदार के साथ रिलेशनशिप का प्रूफ दें। टिकट ट्रांसफर के लिए लिखित एप्लीकेशन जमा करें, रेलवे स्टाफ इसमें आपकी मदद करेंगे।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
ऐसे यात्रियों के लिए भी है प्रावधान
रिश्तेदार के अलावा टिकट ट्रांसफर कुछ और कैटेगरी में भी किया जा सकता है। इसमें अगर यात्री गवर्नमेंट एमप्लॉयी है और ड्यूटी पर है और उपयुक्त अथॉरिटी है तो टिकट ट्रांसफर किया जा सकता है। अगर यात्री किसी मान्यता प्राप्त एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के छात्र हैं और इंस्टीट्यूट का प्रमुख ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से 48 घंटे पहले लिखित रूप में अनुरोध करता है कि किसी भी छात्र के नाम पर किया गया रिजर्वेशन उसी इंस्टीट्यूट के किसी दूसरे छात्र को ट्रांसफर किया जा सकता है।
Can we transfer a confirmed railway ticket to a relative
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMयह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
Jul 11, 2026 | 10:45 PMवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
Jul 11, 2026 | 10:44 PMलोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
Jul 11, 2026 | 10:43 PMIRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Jul 11, 2026 | 10:41 PMRose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Jul 11, 2026 | 10:39 PMHP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस में 734 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














