- Hindi News »
- Business »
- Budget »
- Interesting Facts Of Indian Budget
आजादी के बाद कितना बदल गया है हमारे देश का बजट, एक क्लिक में जानिए 1947 से 2024 तक का सफर
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल लोकसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट पेश करेंगी। उससे पहले हम आपको बताने जा रहे देश के पहले बजट से लेकर अब तक क्या कुछ बदलाव हुए हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (सोर्स-सोशल मीडिया)

वित्त वर्ष 1947-48 में केवल 197.1 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। वर्तमान परिदृश्य में अगर इसे देखा जाए तो आजकल इतना बजट एक जिले का होता है। (फोटो-सोशल मीडिया)

देश का पहला बजट तत्कालीन वित्त मंत्री आर के शनमुखम चेट्टी ने 26 नवंबर, 1947 को केवल 197.1 करोड़ रुपये की मामूली राशि के साथ पेश किया था। (फोटो-सोशल मीडिया)

पिछले वित्त वर्ष में भारत का आम बजट 47.65 लाख करोड़ रुपये का पेश किया गया था। इस तरह से देखा जाए तो बजट में कुल 24187.81 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। (फोटो-सोशल मीडिया)

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री और अस्थायी वित्त मंत्री के रूप में वित्तीय वर्ष 1958- 59 का बजट पेश किया था। तब वित्त मंत्री टीटी कृष्णमाचारी को घोटाले में नाम आने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। (फोटो-सोशल मीडिया)

करीब 10 साल बाद एक बार फिर ऐसा ही हुआ तब वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के इस्तीफे के बाद इंदिरा गांधी ने भी प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए वित्तीय वर्ष 1969-70 का बजट पेश किया था। (फोटो-सोशल मीडिया)

समय के हिसाब से बजट का टाइम व तारीख भी बदल गयी है। पहले समय शाम 5 बजे बजट पेश किया जाता था। इसे तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने 1999 में बदलकर सुबह 11 बजे का कर दिया, जो अब तक जारी है। (फोटो-सोशल मीडिया)

आजादी के बाद से देश में रेलवे एकमात्र ऐसा मंत्रालय था, जिसका बजट अलग से पेश किया जाता था। लेकिन मोदी सरकार ने 2017 में इसे आम बजट में मिला दिया। (फोटो-सोशल मीडिया)

साल 2019 में जब तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली बजट के दौरान अस्वस्थ हो गए तो उस वर्ष का बजट उनके सहयोगी मंत्री पीयूष गोयल ने पेश किया था। (फोटो-सोशल मीडिया)

23 जुलाई 2024 यानी मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोरारजी देसाई के लगातार 6 बजट पेश करने के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे अधिक 7 बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाने वाली हैं। (फोटो-सोशल मीडिया)
Interesting facts of indian budget
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
World Day Against Child Labour 2026: बाल श्रम मुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम मगर…. चुनौतियां अब भी बरकरार
Jun 12, 2026 | 02:37 AMAaj Ka Rashifal 12 June 2026: मकर राशि वालों को मिलेगी कानूनी राहत, जानें मेष से मीन तक अपनी राशि का भाग्यफल
Jun 12, 2026 | 12:15 AMदिग्विजय सिंह पर बरसे इंदौर महापौर, बोले- “लगता है उन्हें पाकिस्तान का संविधान ज्यादा पसंद है”
Jun 11, 2026 | 11:22 PMMSME, निवेश और रोजगार पर फोकस: PM MODI ने नीति आयोग की बैठक में युवाओं के कौशल विकास पर जोर देने का दिया सुझाव
Jun 11, 2026 | 11:20 PMखाद की कालाबाजारी पकड़वाओ और सीधे ₹1,000 का इनाम पाओ; मध्य प्रदेश सरकार की नई ‘इंसेंटिव स्कीम’ लॉन्च
Jun 11, 2026 | 11:15 PMहीरो बनने चला था युवक, मोड़ पर बिगड़ा बैलेंस और सीधे खेत में जा गिरा! बिहार पुलिस ने शेयर किया वीडियो
Jun 11, 2026 | 11:08 PMAir India का विमान, अहमदाबाद एयरपोर्ट और एक झटके में 265 मौतें…एक साल पहले हुई दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी
Jun 11, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














