-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Budget »
- Election States Will Get A Special Gift In Budget 2024 25
Budget 2024 : लोकसभा के बाद विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को फिर बड़ा झटका, बजट से वापसी करेगी सत्तारूढ़ पार्टी
- Written By: अभिषेक सिंह
जब से बजट 2024-25 पेश होने की डेट आई है तब से सियासी फिजाओं में केवल एक ही बात गूंज रही है कि किस वर्ग को क्या मिलेगा? वहीं, 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी है ऐसे में इस बात की भी चर्चा है कि चुनावी राज्यों लिए बजट में क्या कुछ खास हो सकता है। या फिर किन राज्यों को ज्यादा तरजीह मिलेगी?

बजट-2024 (सांकेतिक तस्वीर)
नई दिल्ली : 22 जुलाई से संसद का बजट सत्र शुरू होने वाला है। 23 जून को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। इस साल के अंत तक चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनावी राज्यों के लिए बजट में स्पेशल ऐलान हो सकता है। जिससे बीजेपी को विधानसभा चुनाव में फायदा मिल सके।
जब से बजट 2024-25 पेश होने की डेट आई है तब से सियासी फिजाओं में केवल एक ही बात गूंज रही है कि किस वर्ग को क्या मिलेगा? वहीं, 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी है ऐसे में इस बात की भी चर्चा है कि चुनावी राज्यों लिए बजट में क्या कुछ खास हो सकता है। या फिर किन राज्यों को ज्यादा तरजीह मिलेगी?
यह भी पढ़ें : Budget 2024 : उम्मीदों के आईने में मोदी 3.0 का पहला बजट, चुनावी नतीजों का दिखेगा असर?
सम्बंधित ख़बरें
हरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
श्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
रियल एस्टेट: ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के नागपुर मरीना को मिला ‘अल्फा ग्रेड लक्ज़री एसेट’ का प्रतिष्ठित दर्जा
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं पर LG मनोज सिन्हा सख्त, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए भले ही तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रहा है। लेकिन इस बार बीजेपी अकेले दम पर बहुमत हासिल करने में नाकाम रही है। केन्द्र में कुछ भी फैसला लेने के लिए उस सहयोगी दलों की सहमति ज़रूरी होगी। खासकर टीडीपी और जेडीयू की। क्योंकि ये दोनों पार्टियां एनडीए की सरकार बनाए रखने के लिए धुरी के तौर पर उभरकर सामने आई हैं।
उपचुनाव में लगा झटका
दूसरी तरफ 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव ने बीजेपी की धड़कनें और बढ़ा दी हैं। क्योंकि 13 सीटों में से महज 2 सीट पर ही बीजेपी जीत दर्ज कर सकी है। इसके अलावा विपक्षी गठबंधन के हिस्से में 10 सीटें आई हैं। जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है।
यह भी पढ़ें : 23 जुलाई को पेश होगा मोदी 3.0 का पहला बजट, मिडिल क्लास को मिलेगी राहत!
इन कारणों के मद्देनजर यह बात और पुख्ता हो गई है कि बजट में चुनावी राज्यों के लिए केन्द्र सरकार अलग से से प्रावधान कर सकती है। या फिर उन्हें ज्यादा राशि आवंटित कर सकती है। जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव होने वाले हैं ऐसे में सरकार इन राज्यों को बजट में तोहफा दे सकती है। हरियाणा में लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार होते हुए भी आधी लोकसभा सीटों पर जीत मिली। झारखंड में भी हाल कुछ ऐसा ही रहा।
बजट में सौगात से सरकार देगी मैसेज
बीते लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ा तो जम्मू कश्मीर में पार्टी तेजी से पैठ बनाना चाहती है। जिसके चलते माना जा रहा है कि इन राज्यों को केन्द्रीय बजट में तरजीह मिल सकती है। जिससे जनता में यह मैसेज पहुंच सके कि केन्द्र सरकार को राज्य की जनता की चिंता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन 4 राज्यों को क्या कुछ सौगातें देती है।
Election states will get a special gift in budget 2024 25
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMWhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
Jul 09, 2026 | 09:08 PMचीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:03 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














