-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Budget »
- Budget 2025 Nirmala Sitharaman Gave Big Gifts To Gig Workers
Budget 2025: जिनकी कमाई कम…उनके लिए बजट ऑसम, निर्मला सीतारमण ने ‘गिग वर्कर्स’ को दिए कई तोहफे
- Written By: अभिषेक सिंह
मोदी सरकार ने पहली बार देश में गिग वर्कर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार अब गिग वर्कर्स को पहचान पत्र देगी। गिग वर्कर्स को सोशल सिक्योरिटी स्कीम के तहत...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (कॉन्सेप्ट फोटो- डिजाइन)
नई दिल्ली: केन्द्र की मोदी सरकार ने आम बजट 2025 में गिग वर्कर्स को बड़ा तोहफा दिया है। संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि वह एक करोड़ गिग वर्कर्स को आईडेंटिटी देगी। वित्त मंत्री ने कहा कि शहरी श्रमिकों के उत्थान के उद्देश्य यह योजना लागू करने जा रही है। केन्द्र सरकार के इस निर्णय से अमेजन, जोमैटो और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के डिलिवरी ब्वॉयज और ऑनलाइन टैक्सी ड्राइवर्स को फायदा पहुंचने वाला है।
आपको बता दें कि मोदी सरकार ने पहली बार देश में गिग वर्कर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार अब गिग वर्कर्स को पहचान पत्र देगी। गिग वर्कर्स को सोशल सिक्योरिटी स्कीम के तहत स्वास्थ्य सेवा भी मुहैया कराई जाएगी। सीतारमण ने कहा कि उनकी सरकार रेहड़ी-पटरी वालों और ऑनलाइन और शहरी कामगारों में निवेश करेगी। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के गिग वर्कर्स को पहचान पत्र दिए जाएंगे और ई-श्रम पोर्टल पर उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
गिग वर्कर्स को होंगे ये फायदे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए संसद में कहा कि ‘ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर गिग वर्कर ‘न्यू एज’ इकोनॉमी में तेजी लाते हैं। उनके योगदान को पहचानते हुए हमारी सरकार ई-श्रम पोर्टल पर उनकी आईडेंटिटी के पंजीकरण के सुविधा प्रदान करेगी। इतना ही नहीं गिग वर्कर्स को पीएम जन आरोग्य योजना के तहत हेल्थ बेनिफिट्स भी मुहैया कराए जाएंगे। जिससे करीब एक करोड़ वर्कर्स को लाभ पहुंचेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Income Tax: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा आदेश, इनकम टैक्स चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई
PM मोदी ने की ‘एक जिला, एक उत्पाद’ की सराहना, बोले- शिल्प परंपरा से बढ़ेगा आर्थिक विकास
नवभारत विशेष: लगातार महंगा होता जा रहा पेट्रोल-डीजल, 11 दिनों में 4 बार दाम बढ़ाए
‘वैश्विक मंच पर बढ़ा भारत का मान…’, PM Modi के सफल 12 वर्ष पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई; कही बड़ी बात
1 करोड़ गिग वर्कर्स को मिलेगी ये सुविधा
आपको बता दें कि इस श्रेणी में कॉन्ट्रैक्ट पर स्वतंत्र रूप से काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं। इनमें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, डिलीवरी सर्विस, टैक्सी सर्विस, कॉल पर मरम्मत का काम और कई अन्य सेवाओं पर काम करने वाले लोग शामिल हैं। इन दिनों भारत में इस सेक्टर में लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फूड डिलीवरी करने वाले या ओला उबर जैसी टैक्सी चलाने वाले लोगों को गिग वर्कर की श्रेणी में माना जाता है। बजट 2025 के बाद इन लोगों की जिंदगी बदल सकती है।
ओला-उबर ड्राइवरों की किस्मत चमकी
आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में भारत में गिग वर्कर की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसकी वजह ऑनलाइन कारोबार में तेजी से हो रही बढ़ोतरी है। ऑनलाइन फूड प्लेटफॉर्म और ड्राइविंग जैसे कामों में इन कर्मचारियों की संख्या काफी ज्यादा है, लेकिन ज्यादातर ऑनलाइन शॉपिंग सामान की डिलीवरी से जुड़े हैं, जो सुबह से देर रात तक का समय चुनते हैं।
कम आय वालों के लिए मौज
इसके साथ ही अमेरिका की तरह अब भारत में भी ऐसे मजदूरों को ईएसआई के साथ-साथ दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। पिछले साल ही श्रम मंत्रालय ने एक मसौदा तैयार कर वित्तीय मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा था। गिग और प्लेटफॉर्म लेबर एक्ट लागू होने के बाद इन कामगारों को कई तरह के लाभ मिलने लगेंगे। जैसे, उन्हें काम के बदले सुरक्षा की गारंटी मिलेगी, उनके परिजनों को दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। काम के घंटे तय होंगे।
बजट से संबंधित अन्य सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
श्रम मंत्रालय आने वाले दिनों में 10 करोड़ लोगों का रजिस्ट्रेशन करेगा। खासकर ओला, उबर, अमेजन, फ्लिपकार्ट या जोमैटो जैसी कंपनियों में पार्ट टाइम जॉब करने वाले लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। मोदी सरकार नए कानून में इस बात का भी जिक्र कर सकती है कि अगर कोई व्यक्ति महीने में इन कंपनियों में कम से कम 90 घंटे, 120 घंटे या 160 घंटे काम करता है तो उसे काम के घंटों के हिसाब से ईएसआई और दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाए।
Budget 2025 nirmala sitharaman gave big gifts to gig workers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन! CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें किस बात का है खतरा
Jul 27, 2026 | 06:21 PMलोक परीक्षा विधेयक, 2026 पर खत्म हुआ गतिरोध, विपक्ष-सत्ता पक्ष आए साथ; मंगलवार को लोकसभा में होगी चर्चा
Jul 27, 2026 | 06:20 PM‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
Jul 27, 2026 | 06:14 PMबगावत के बाद जन्मदिन की बधाई! बागी सांसद संजय जाधव की उद्धव ठाकरे को शुभकामनाओं से सियासी हलचल
Jul 27, 2026 | 06:14 PMघर के अंदर गायब हो जाता है 5G? Jio की SmartWalls तकनीक बदल सकती है सबकुछ, जानिए कैसे करेगी कमाल
Jul 27, 2026 | 06:11 PMप्रयागराज की 126 शत्रु संपत्तियों पर केंद्र की नजर; नए सिरे से होगा मूल्यांकन, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश
Jul 27, 2026 | 06:08 PMस्विमिंग पूल में बाइक लेकर पहुंचा राइडर! वायरल रील देखकर हंसी नहीं रोक पाए लोग
Jul 27, 2026 | 06:03 PMवीडियो गैलरी

नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM














