-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Traditional Indian Crafts Economic Growth Odop
PM मोदी ने की ‘एक जिला, एक उत्पाद’ की सराहना, बोले- शिल्प परंपरा से बढ़ेगा आर्थिक विकास
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
PM Modi Vastrakala: पीएम मोदी ने 'एक जिला, एक उत्पाद' की सराहना करते हुए कहा कि पारंपरिक शिल्प नवाचार और वैश्विक साझेदारी से भारत के आर्थिक विकास व कारीगरों की आजीविका को नई मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया)
PM Modi Traditional Indian Crafts India France Partnership: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत की पारंपरिक शिल्प परंपरा नवाचार और वैश्विक साझेदारियों के माध्यम से आर्थिक विकास की महत्वपूर्ण शक्ति बन सकती है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लिखे गए एक लेख को साझा करते हुए ‘एक जिला, एक उत्पाद’ पहल की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहल स्थानीय शिल्पों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने, स्थायी आजीविका के अवसर बढ़ाने, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
अपने लेख में वित्त मंत्री ने चेन्नई स्थित ‘वस्त्रकला’ का उदाहरण देते हुए बताया कि भारत और फ्रांस के बीच सहयोग ने भारतीय कारीगरों को वैश्विक फैशन उद्योग से जोड़ने का सफल मॉडल प्रस्तुत किया है। उन्होंने हाल ही में गुडापक्कम स्थित वस्त्रकला की कार्यशाला का दौरा करने के अनुभव साझा करते हुए कहा कि कंपनी ने रोजगार गांवों तक पहुंचाने के उद्देश्य से अपनी इकाई शहर से गांव में स्थानांतरित की। उन्होंने यह भी बताया कि सूखा प्रभावित क्षेत्रों में पारंपरिक कढ़ाई कला ने वर्षों से ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका का महत्वपूर्ण साधन उपलब्ध कराया है।
‘एक जिला, एक उत्पाद’ पहल की सराहना
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से लिखे गए आर्टिकल को साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि ‘एक जिला, एक उत्पाद’ पहल स्थानीय शिल्पों को बाजार तक पहुंच हासिल करने, स्थायी आजीविका सृजित करने, विरासत को संरक्षित करने और भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने में मदद कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: TMC के टूटने का भी नहीं हुआ फायदा! BJP ने कर लिया जुगाड़, संसद में इस बार पास होगा परिसीमन बिल?
जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ में जलप्रलय, सैकड़ों गाड़ियां तिनकों की तरह बहीं, 11 की मौत… कई लोग अब भी लापता
द्रौपदी मुर्मु तीन यूरोपीय देशों की यात्रा पर रवाना, भारत की कूटनीति को मिलेगी नई मजबूती
पांच दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे पनामा के विदेश मंत्री, जयशंकर और पीयूष गोयल से होगी खास मुलाकात
वस्त्रकला बना भारत-फ्रांस सहयोग का उदाहरण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि चेन्नई स्थित ‘वस्त्रकला’ इस बात का उदाहरण है कि फ्रांस जैसे देशों के साथ सहयोग भारतीय कारीगरों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में कैसे मदद कर सकता है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में पेरिस में आयोजित एक निवेशकों की बैठक के दौरान भारत में फ्रांस के राजदूत ने ‘वस्त्रकला’ का जिक्र किया था। यह भारत-फ्रांस की साझेदारी का एक अनूठा उदाहरण है, जिसने फ्रांस की हाउट कूचर यानी उच्चस्तरीय फैशन कला को भारत की सदियों पुरानी कढ़ाई परंपरा के साथ जोड़ा है।
गांवों तक पहुंचा उच्च मूल्य का रोजगार
भारत लौटने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चेन्नई के निकट तिरुवल्लूर जिले के गुडापक्कम स्थित वस्त्रकला की कार्यशाला गई थीं। वित्त मंत्री ने कहा कि कारीगरों की टीम के साथ दोपहर का भोजन करते समय उन्हें पता चला कि वस्त्रकला ने जानबूझकर अपनी पहली चेन्नई स्थित कार्यशाला को गुडापक्कम स्थानांतरित किया, ताकि पीढ़ियों से इन पारंपरिक कौशलों को संजोए हुए गांवों के लोगों तक उच्च मूल्य वाले रोजगार पहुंचाए जा सकें। यह मानो समय का पहिया उल्टा घूम गया हो। आमतौर पर युवा रोजगार के लिए गांवों से शहरों की ओर पलायन करते हैं, लेकिन यहां एक कंपनी ने शहर छोड़कर गांव में बसने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें- अमृत भारत स्टेशन योजना: PM मोदी आज 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है खासियत
पारंपरिक कढ़ाई कला की अनूठी विरासत
वित्त मंत्री ने बताया कि वस्त्रकला कांचीपुरम-श्रीपेरंबुदूर-तिरुवल्लूर के सूखा-प्रभावित क्षेत्र में स्थित है। उन्होंने कहा, पुराने समय में जब बारिश नहीं होती थी, तो खेती का काम रुक जाता था।
जब हल चलना बंद हो जाता था, तब किसान सुई-धागा उठाकर सूती और रेशमी कपड़ों पर सुंदर कढ़ाई किया करते थे। अपनी रचनात्मकता के बल पर ग्रामीण सूखे की कठिनाइयों का सामना कर लेते थे। यह कला असाधारण धैर्य, बारीकी और अनुशासन की मांग करती है, और ये गुण शुष्क क्षेत्रों के किसानों में भरपूर होते हैं।
Pm modi traditional indian crafts economic growth odop
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा: वर्धा में ट्रक की टक्कर के बाद कार में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत
Jul 20, 2026 | 10:47 AMIND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
Jul 20, 2026 | 10:41 AMDhamaal 4 Collection Day 10: 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धमाल 4’, दूसरे संडे को हुई जबरदस्त कमाई
Jul 20, 2026 | 10:38 AMदतिया उपचुनाव: मुकेश नायक का भाजपा सरकार पर हमला, किसान, युवा और महंगाई के मुद्दे पर घेरा
Jul 20, 2026 | 10:38 AMFIFA World Cup फाइनल के बाद मैदान बना अखाड़ा! स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ियों में जमकर मारपीट, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:34 AM20 जुलाई का इतिहास : जब नील आर्मस्ट्रांग ने पहली बार चंद्रमा पर रखा कदम
Jul 20, 2026 | 10:34 AMमानसून सत्र से पहले PM मोदी ने मीडिया को किया संबोधित, बिना नाम लिए राहुल गांधी पर बोला हमला
Jul 20, 2026 | 10:32 AMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM














