-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- British American Tobacco Sells 23 Per Cent Stake In Itc For Rs 11613 Crore
ITC को लगा जोरदार झटका, बीएटी ने 2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची
- Written By: अपूर्वा नायक
ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको यानी बीएटी पीएलसी ने आईटीसी में अपनी हिस्सेदारी को बेच दिया है। डील के अनुसार, आईटीसी के 29 करोड़ शेयर 400 रुपये प्रति शेयर के फ्रेश प्राइस पर बेचे गए।

आईटीसी (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : ब्रिटिश की मल्टीनेशनल कंपनी बीएटी पीएलसी ने आईटीसी को जोरदार झटका दे दिया है। खबरों के अनुसार बीएटी पीएलसी ने आईटीसी में अपनी 2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी 11,613 करोड़ रुपये यानी 1.36 अरब डॉलर में बेच दी है।
पीटीआई-भाषा के पास मौजूद कॉन्ट्रेक्ट की शर्तों से जुड़े डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको यानी बीएटी ने अपनी शाखा टोबैको मैन्युफैक्चरर्स इंडिया लिमिटेड के जरिए कोलकाता स्थित आईटीसी में हिस्सेदारी बेच दी। लेटेस्ट ट्रांसेक्शन से पहले, बीएटी के पास अपने सहयोगियों रोथमैन्स इंटरनेशनल एंटरप्राइजेज, माइडलटन इन्वेस्टमेंट कंपनी और टोबैको मैन्युफैक्चरर्स इंडिया लिमिटेड के माध्यम से आईटीसी लिमिटेड में संयुक्त रूप से 25.44 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
सूत्रों ने बताया कि डील के अनुसार, आईटीसी के 29 करोड़ शेयर 400 रुपये प्रति शेयर के फ्रेश प्राइस पर बेचे गए। यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई पर आईटीसी के शेयर के मंगलवार के बंद भाव 433.90 रुपये से करीब 7.8 प्रतिशत कम है। उन्होंने बताया कि गोल्डमैन सैक्स इंडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया इस ट्रांसेक्शन के नियोजन एजेंट हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक
Share Market: शेयर मार्केट में लगातार 5वें दिन तेजी, हरे निशान में हुई निफ्टी और सेंसेक्स की शुरुआत
Share Market: हफ्ते के पहले दिन बाजार में हरियाली, बढ़त के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; बैंक स्टॉक्स में तेज उछाल
सूत्रों ने बताया कि 29 करोड़ शेयर कंपनी में तकरीबन 2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। फ्रेश प्राइस के आधार पर लेन-देन का कुल आकार 11,613 करोड़ रुपये यानी 1.36 अरब अमेरिकी डॉलर आंका गया है। शेयरों की सेल्स बीएसई और एनएसई पर होलसेल रूट के अंतर्गत कई चरणों में की गई। शेयर सेल्स पूरी तरह से द्वितीयक प्रकृति की है, जिसका अर्थ है कि आईटीसी को इस डील से कोई इनकम प्राप्त नहीं होगी और हिस्सेदारी पूरी तरह से टोबैको मैन्युफैक्चरर्स इंडिया लिमिटेड द्वारा बेची जा रही है।
विक्रेता और उसके सहयोगी बिक्री के बाद छह महीने की ‘लॉक-अप’ अवधि के अधीन होंगे। बीएटी पीएलसी ने मंगलवार को लंदन शेयर मार्केट को दी जानकारी में बताया था कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी टोबैको मैन्युफैक्चरर्स लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड में जारी साधारण शेयर कैपिटल का 2.3 प्रतिशत हिस्सा बेचने का इरादा रखती है। यह ट्रांसेक्शन बीएटी को वित्तीय मजबूती प्रदान करेगा, क्योंकि यह बदलाव डेब्ट रिपेमेंट और स्थायी शेयरहोल्डर्स ‘रिटर्न’ में इंवेस्टमेंट करने की उसकी प्रतिबद्धता को पूरा करेगा।
आईटीसी में बीएटी का शुरुआती निवेश साल 1900 के दशक की शुरुआत में हुआ था और दोनों कंपनियों के बीच लंबे समय से पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंध हैं। डील पूरा होने के बाद भी बीएटी आईटीसी का एक महत्वपूर्ण शेयरहोल्डर बना रहेगा, जिसकी आईटीसी में 23.1 प्रतिशत हिस्सेदारी बाकी रहेगी।
TCS ने GenAI को बताया सिविलाइज्ड चेंज, कहा ये सिर्फ एक टेक्नोलॉजी साइकिल नहीं बल्कि सभ्यतागत बदलाव
बीएटी के मुख्य कार्यकारी तादेउ मैरोको ने कहा है कि आईटीसी एक आकर्षक भौगोलिक स्थिति में बीएटी का एक मूल्यवान सहयोगी है, जिसमें लॉन्ग टर्म विकास की संभावना है जहां बीएटी को दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले बाजार में पहुंच से लाभ मिलता है। इससे पहले ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय कंपनी बीएटी पीएलसी ने मार्च 2024 में आईटीसी लिमिटेड में 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 17,485 करोड़ रुपये में बेच थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
British american tobacco sells 23 per cent stake in itc for rs 11613 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














