-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Bill Gates Tried His Hand At A Pesticide Sprayer Made By A Startup
Bill Gates : भारत आकर बिल गेट्स ने किया कारनामा, कीटनाशक ‘स्प्रेयर’ पर आजमाया हाथ
- Written By: अपूर्वा नायक
गावंडे ने बताया कि बड़े पेड़ों को पर छिड़काव के लिए इसके ‘नोज़ल' की ऊंचाई 12-14 फुट तक बढ़ाई और घटाई जा सकती है। ‘नोज़ल' का प्रेशर एडजस्टेबल है और इसलिए प्रेशर के कारण फसल को नुकसान नहीं होगा।

बिल गेट्स (सौ. सोशल मीडिया )
छत्रपति संभाजीनगर : माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेट्स इन दिनों भारत दौरे पर है। यहां आकर उन्होंने एक स्टार्टअप के नए कीटनाशक स्प्रेयर पर अपना हाथ आजमाया है। स्टार्टअप के द्वारा विकसित ये कीटनाशक स्प्रेयर देश के किसानों के लिए एक ज्यादा सुविधाजनक और कुशल ऑप्शन है, जिससे उन्हें एक समय में ज्यादा फसलों को सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है। इस स्प्रेयर को लोकल इंजीनियर योगेश गावंडे ने तैयार किया है।
गावंडे ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में इस प्रोडक्ट के निर्माण के लिए साल 2019 में एक कंपनी का गठन किया था। बिल गेट्स ने 17 मार्च को नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान यानी आईएआरआई में गावंडे की उपस्थिति में ‘स्प्रेयर’ चलाने का प्रयास किया। मराठवाड़ा एक्सेलरेटर फॉर ग्रोथ एंड इनक्यूबेशन काउंसिल यानी मैजिक के ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार को गवांडे ने कहा है कि मैंने पहली बार अपने इंजीनियरिंग असाइंमेंट के दौरान एक प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में ‘स्प्रेयर’ बनाया था।
उन्होंने बताया कि इस ‘स्प्रेयर’ की मदद से किसानों को कीटनाशकों के छिड़काव के लिए भारी केमिकल टैंक को अपनी पीठ पर ढोने की जरूरत नहीं है। टायर्स पर चलने वाले इस इनोवेटिव डिवाइस की मदद से अब वे एक ही समय में फसलों की 4 लाइनों पर रसायनों का छिड़काव कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विकसित गांव से ही बनेगा विकसित भारत, नवभारत कॉन्क्लेव में बोले शिवराज सिंह चौहान, बताया सरकार का संकल्प
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
Gold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव
गावंडे ने बताया कि बड़े पेड़ों को पर छिड़काव के लिए इसके ‘नोज़ल’ की ऊंचाई 12-14 फुट तक बढ़ाई और घटाई जा सकती है। ‘नोज़ल’ का प्रेशर एडजस्टेबल है और इसलिए प्रेशर के कारण फसल को नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा है कि मैंने पहले इस स्प्रेयर को छत्रपति संभाजीनगर के पैठण में चिट्टेपिंपलगांव यानी गावंडे का पैतृक गांव के पास एक हाईवे पर बेचने की कोशिश की थी। इसके बाद, मैंने इसे आगे बनाने का विचार छोड़ दिया क्योंकि उत्पाद की सराहना तो हुई, लेकिन इसे बिजनेस में नहीं बदला जा सका।
गावंडे ने बताया कि उन्हें बाद में ‘मैजिक’ से मदद मिली, जिसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी की भी शुरूआत की थी। उन्होंने कहा है कि मेरे पास अब एक यूनिट है और ‘स्प्रेयर’ 22 भारतीय राज्यों में बेचा जाता है। हमें केन्या और नामीबिया जैसे अफ्रीकी देशों से भी ऑर्डर मिलने लगे हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
गवांडे ने कहा है कि मैं गेट्स फाउंडेशन से जुड़ा हुआ हूं। जब बिल गेट्स भारत आए तो मेरे प्रोडक्ट को उनके सामने प्रस्तुत करने के लिए चुना गया। उन्होंने हमें 5-7 मिनट दिए और स्प्रेयर पर भी हाथ आजमाया। उन्होंने ‘स्प्रेयर’ के काम करने के तरीके के बारे में कई सवाल भी पूछे। मैजिक के डायरेक्टर प्रसाद कोकिल और आशीष गरदे ने कहा कि यह उनके संगठन तथा शहर के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि यहां के उत्पादों को वर्ल्ड क्लास लेवल पर पहचान मिल रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bill gates tried his hand at a pesticide sprayer made by a startup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMAirtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














