-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Bill Gates Flags Off First India Day Celebrations In Indian Embassy In Seattle
दुनिया के लिए रोल मोडल है भारत, स्वतंत्रता दिवस पर बिल गेट्स ने भारत की करी प्रशंसा
- Written By: प्रिया जैस
सीएटल में नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खुला है। जहां स्वतंत्रता दिवस के पहले समारोह में अमेरिकी व्यापारी और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स मौजूद थे।

बिल गेट्स (सौजन्य-एक्स)
सीएटल: सीएटल में नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खुला है। जहां स्वतंत्रता दिवस के पहले समारोह में अमेरिकी व्यापारी और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स मौजूद थे। इस समारोह में गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष बिल गेट्स चीफ गेस्ट के रूप में भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने दूतावास में मौजूद थे। जहां बिल गेट्स ने भारत की वैश्विक स्तर पर इनोवेशन के नेता के रूप में भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला।
समारोह में मौजूद भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 2,000 से ज्यादा सदस्यों को संबोधित करते हुए, गेट्स ने प्रौद्योगिकी, कृषि और स्वास्थ्य सेवा में भारत के विशेष योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “सुरक्षित और कम लागत वाले टीकों के निर्माण से लेकर भारतीय डायस्पोरा द्वारा दिखाया गया नेतृत्व और भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर तक – भारत की सफलता न केवल भारतीयों, बल्कि पूरी दुनिया की मदद कर रही है।”
US: Bill Gates flags off first India Day celebrations in Seattle
Read @ANI Story l https://t.co/Vwr6zWArqL#BillGates #IndiaDay #Seattle pic.twitter.com/VZ3JNmzpBr — ANI Digital (@ani_digital) August 17, 2024
यह भी पढ़ें- महंगे हो गए लोन, भारतीय स्टेट बैंक ने ब्याज दरों में किया इतना इजाफा
दुनिया ले रही भारत का उदाहरण
गेट्स ने भारत की क्षमता बताते हुए कहा कि ग्लोबल साउथ के देश अपने खुद के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर सिस्टम बनाने के लिए भारत के अनुभव का उपयोग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में कई नामी-गिरामी शख्सियत मौजूद थे। जिनमें सांसद सुजान डेलबेने, सांसद किम श्राएर, सांसद एडम स्मिथ, लेफ्टिनेंट जनरल जेवियर ब्रंसन, रियर एडमिरल मार्क सुकाटो, वाशिंगटन के लेफ्टिनेंट गवर्नर डेनी हेक, वाशिंगटन के सचिव स्टीव हॉब्स, और वाशिंगटन सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश स्टीव गोंजालेस शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bill Gates Affairs: बिल गेट्स ने कुबूले 3 एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, एपस्टीन ने की ब्लैकमेल की कोशिश
Gautam Adani ने मारी लंबी छलांग, 100 अरब डॉलर के पार होकर बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ा
क्या बिल गेट्स का ‘खतरनाक’ प्रयोग है भारत में हो रही बारिश? जानें वायरल दावों का पूरा सच!
AI समिट में शामिल होने आए बिल गेट्स…ऐन मौके पर काट गए कन्नी, अचानक क्यों ले लिया इतना बड़ा फैसला
इस कार्यक्रम की थीम एकता में विविधता थी। इसके साथ ही इस सांस्कृतिक प्रदर्शन के मौके पर “एकता में विविधता” थीम के तहत भारत के सभी राज्यों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले फ्लोट और सांस्कृतिक प्रदर्शन आयोजित किए गए। ये फ्लोट भारतीय-अमेरिकी समुदाय के मुख्य नेताओं द्वारा आयोजित किए गए थे।
यह भी पढ़ें- आज रही रिलायंस इंडस्ट्रीज की चांदी, शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेज उछाल दर्ज
बड़ी इमारतों को तिरंगे के रंग सजाया
इस अवसर को पर, किंग काउंटी, बेलव्यू सिटी वाशिंगटन, पोर्टलैंड ओरेगॉन, हिल्सबोरो ओरेगॉन और टिगार्ड ओरेगॉन में सरकारों और शहर परिषदों द्वारा पांच आधिकारिक घोषणाएं जारी की गईं। इस समारोह के लिए वायोमिंग के गवर्नर मार्क गॉर्डन ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर एक बधाई संदेश भेजा।
प्रसिद्ध इमारतों को रोशन किया गया समारोह को चिह्नित करने के लिए सीएटल और बेलव्यू में कई प्रसिद्ध इमारतों को तिरंगे के रंगों में रोशन किया गया।
Bill gates flags off first india day celebrations in indian embassy in seattle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMAirtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














