-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Reliance Industries Had A Great Time Today Stock Markets Recorded A Sharp Rise On Friday
आज रही रिलायंस इंडस्ट्रीज की चांदी, शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेज उछाल दर्ज
- Written By: विजय कुमार तिवारी
रिलायंस इंडस्ट्रीज और सूचना प्रौद्योगिकी के शेयरों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। आज के दिन इनके शेयरों के भाव उछलते हुए देखे गए।

शेयर मार्केट ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
मुंबई : सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेज उछाल दर्ज किया गया। सेंसेक्स 1,331 अंकों की छलांग के साथ दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 397 अंक चढ़कर 24,500 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 1,330.96 अंक यानी 1.68 प्रतिशत उछलकर 80,436.84 पर बंद हुआ। यह इसका दो महीने से अधिक समय में एक दिन के कारोबार का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,412.33 अंक यानी 1.78 प्रतिशत तक उछलकर 80,518.21 अंक पर पहुंच गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 397.40 अंक यानी 1.65 प्रतिशत बढ़कर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 24,541.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील के शेयर सर्वाधिक बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में सिर्फ सन फार्मा में गिरावट रही।
बाजार में चौतरफा तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सभी क्षेत्रवार सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई मिडकैप में 1.8 प्रतिशत की तेजी आई जबकि स्मॉलकैप में 1.7 प्रतिशत की बढ़त रही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
SEBI Buyback Rules: सेबी ने बायबैक नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से कंपनियों को मिलेगी मंजूरी
हफ्ते के आखिरी दिन सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट; ईरान-US वार्ता रद्द होने का दिखा असर
Share Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक टूटा और IT शेयरों में हाहाकार
Share Market: शेयर बाजार मे लगातार पांचवे दिन तेजी जारी, 254 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; इंडिगो रहा टॉप गेनर
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग ऊपर चढ़कर बंद हुए। यूरोप के अधिकांश बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार तेज बढ़त के साथ बंद हुए थे।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘जापानी येन की स्थिरता वैश्विक बाजार को मजबूत करने में मददगार रही है। इसके अलावा मजबूत अमेरिकी खुदरा बिक्री और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों में गिरावट ने अमेरिका में मंदी की आशंकाओं को कम करने में मदद की है।”
नायर ने कहा कि अमेरिकी खुदरा मुद्रास्फीति में कमी आने से भी बाजार की धारणा में सुधार हुआ है। इस पृष्ठभूमि में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों में खरीद को लेकर जबर्दस्त दिलचस्पी देखने को मिली।
इसे भी पढ़ें.. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में आया उछाल, इतने अंक पर रहा बरकरार
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,595.27 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लिवाल रहे और उन्होंने 2,236.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.22 प्रतिशत गिरकर 80.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बुधवार को सेंसेक्स 149.85 अंक चढ़कर 79,105.88 अंक पर और निफ्टी 4.75 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,143.75 अंक पर बंद हुआ था।
Reliance industries had a great time today stock markets recorded a sharp rise on friday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खंडवा: हिंदू संगठनों ने एसपी कार्यालय घेरा, पुलिस कार्रवाई के विरोध में सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम
Jun 20, 2026 | 03:53 PMस्मार्ट सिटी बंद होने से छत्रपति संभाजीनगर मनपा पर 35 करोड़ का बोझ, 29 जून को बैठक; अगस्त से चलेंगी ई-बसें
Jun 20, 2026 | 03:52 PMनागपुर में स्वच्छता के नाम पर बड़ा खेल! कम्युनिटी टॉयलेट्स पर हर महीने 66 लाख का खर्च, फिर भी बजबजा रहे शौचालय
Jun 20, 2026 | 03:47 PMपुणे में One Journey One Ticket सिस्टम की तैयारी, एक टिकट से कर सकेंगे मेट्रो और PMPML बस का सफर
Jun 20, 2026 | 03:44 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा: कचरा संकलन कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ठगी, सभापति अनिल मकरिये ने दिए जांच के आदेश
Jun 20, 2026 | 03:38 PMभरत तिवारी एनकाउंटर में नया मोड़, विपक्ष के बाद अब सत्तापक्ष ने भी उठाए गंभीर सवाल; वायरल VIDEO देख भड़की JDU
Jun 20, 2026 | 03:37 PMऑपरेशन थंडर से नशा तस्करों पर शिकंजा, नागपुर पुलिस का अभियान तेज, नागरिकों से सहयोग की अपील
Jun 20, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM














