-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Bharatpe Statement On Ashneer Grover
भारतपे से कटा अशनीर ग्रोवर का पत्ता, कंपनी ने दिया बयान
- Written By: अपूर्वा नायक
शॉर्क टैंक से मशहूर हुए अशनीर ग्रोवर की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। फिनटेक कंपनी भारतपे ने उन्हें कंपनी के को-फाउंडर के तौर पर नियुक्त किया था, लेकिन अब कंपनी ने उन्हें इस पद से मुक्त कर दिया हैं।

भारतपे (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : फिनटेक कंपनी भारतपे ने अपने पूर्व को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर के बारे में बड़ा बयान दिया है। जिसमें कंपनी ने ये दावा किया है कि अब अशनीर किसी भी प्रकार से कंपनी का हिस्सा नहीं बनेंगे और न ही उनके पास कंपनी के कोई शेयर होंगे। आपको बता दें कि अशनीर ग्रोवर को मार्च 2022 में कंपनी के निदेशक मंडल ने भारतपे के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से हटा दिया था। तभी से भारतपे और अशनीर ग्रोवर के बीच में कानूनी लड़ाई लड़ी जा रही है।
भारतपे ने बयान में कहा, ‘‘ भारतपे ने अपने पूर्व को फाउंडर अशनीर ग्रोवर के साथ एक निश्चित समझौता किया है। कॉन्ट्रेक्ट के तहत ग्रोवर किसी भी क्षमता में भारतपे से नहीं जुड़ेंगे और न ही उनके पास कंपनी के कोई शेयर होंगे।”
ये भी पढ़ें :- अशनीर ग्रोवर को दिल्ली हाईकोर्ट ने लौटाए 80 करोड़, इसलिए देने पड़े थे पैसे
सम्बंधित ख़बरें
Bandhan Bank Share: बंधन बैंक के शेयरों में बड़ा भूचाल! 17% से ज्यादा टूटा स्टॉक; जानिए गिरावट की असली वजह
SBI फंड्स मैनेजमेंट के शेयर 7% प्रीमियम पर लिस्ट, अलॉटमेंट बेचें या होल्ड करें? जानिए एक्सपर्ट की राय
Share Market: हफ्ते के दूसरे दिन मार्केट में गिरावट, लाल निशान में सेंसेक्स की शुरुआत; वीकली एक्सपायरी का असर
Share Market: मिडिल ईस्ट में तनाव का असर! भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, लाल निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी
आगे न बढ़ाने का फैसला
समझौते के बाद, ग्रोवर के कुछ शेयर कंपनी के लाभ के लिए ‘रेसिलिएंट ग्रोथ ट्रस्ट’ को ट्रांसफर कर दिए जाएंगे और उनके बाकी बचे शेयरों का मैनेजमेंट उनके फैमिली ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। बयान में कहा गया, ‘‘ दोनों पक्षों ने दायर मामलों को आगे न बढ़ाने का फैसला किया है। हम ग्रोवर को शुभकामनाएं देते हैं। भारतपे अपने व्यापारियों और ग्राहकों को उद्योग-अग्रणी सोल्यूशन प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा। ”
धोखाधड़ी का आरोप
दरअसल अशनीर ग्रोवर पर भारतपे के साथ 81 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा था। इसी कारण उन पर केस भी दर्ज किया गया था। जब अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर ने दिल्ली हाईकोर्ट से अमेरिका जाने की परमिशन मांगी थी, तब दिल्ली हाईकोर्ट ने सिक्योरिटी के रूप में उनसे ये रुपये जमा करवाने के लिए कहा था। लेकिन अब अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर भारत लौट आये हैं। उनके भारत लौटने के बाद जस्टिस संजीव नरूला ने कोर्ट में जमा किए पैसे को वापस करने का आदेश दिया था। दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अशनीर ग्रोवर के वकील गिरिराज सुब्रमण्यम ने पैसा वापस मिलने की बात भी स्वीकारी थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bharatpe statement on ashneer grover
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह के अटके हुए काम होंगे पूरे, तुला के हाथ आएगी सफलता, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Jul 23, 2026 | 12:10 AMइंदौर में छात्रों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी; शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
Jul 22, 2026 | 11:33 PMसिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, मीथेन गैस विस्फोट और दम घुटने से गई जान
Jul 22, 2026 | 11:27 PMविभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का…NEET मुद्दे पर अखिलेश का BJP पर हमला, प्रेस कांफ्रेंस को बताया फेल
Jul 22, 2026 | 11:17 PMMP में समय से पहले स्थगित हुआ मानसून सत्र; ‘कॉकरोच’ टिप्पणी और इस्तीफे की चुनौती पर गरमाई राजनीति
Jul 22, 2026 | 11:13 PMDiet Tips: रात को सोने से पहले गलती से भी ना खाएं ये चीजें, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
Jul 22, 2026 | 11:08 PMAssam Flood: असम में सेना ने तेज किया राहत और बचाव अभियान, 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Jul 22, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














