Share Market: हफ्ते के दूसरे दिन मार्केट में गिरावट, लाल निशान में सेंसेक्स की शुरुआत; वीकली एक्सपायरी का असर

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण निवेशकों को करीब 30 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 482.30 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।
share market
आज शेयर बाजार में भारी गिरावट (सोर्स- AI डिज़ाइन)
Published on
Updated on

Share Market Opening Bell 21st July: भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार, 21 जुलाई को गिरावट के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी की लाल निशान में शुरुआत हुई। ट्रेड के साथ बीएसई सेंसेक्स 58 अंक टूटकर 77649 पर खुला। वहीं, एनएसी निफ्टी 22 अंकों की गिरावट के साथ 24,216 अंक पर कारोबार करता नजर आया।

घरेलू शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण निवेशकों को करीब 30 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 482.30 लाख करोड़ रुपये पर आ गया जो कल 482.70 लाख करोड़ रुपये था। इससे पहले सोमवार को निफ्टी -96 अंक टूटकर 24,238 पर कारोबार के अंत में बंद हुआ था।

आज के टॉप-5 गेनर

  • TECHM- टेक महिंद्रा
  • ULTRACEMCO- अल्ट्राटेक सीमेंट
  • ASIANPAINT- एशियन पेंट
  • ICICIBANK- आईसीआईसीआई बैंक
  • HCLTECH- एचसीएल टेक

आज के टॉप-5 लूजर

  • SUNPHARMA- सनफॉर्मा
  • RELIANCE- रिलायंस
  • AXISBANK- एक्सिस बैंक
  • ETERNAL- इटर्नल
  • HDFCBANK- एचडीएफसी बैंक

कैसा रहा सेक्टोरल इंडेक्स का हाल?

सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी पीएसई, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी ऑयल एंड गैस हरे निशान में थे। दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी फार्मा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी रियल्टी जैसे सूचकांक लाल निशान में थे। व्यापक आधार पर बाजार में खरीदारी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 140 अंक या 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,945 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 71 अंक या 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,399 पर था।

अमेरिकी बाजार में भी गिरावट

अधिकतर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, जकार्ता और सोल हरे निशान में थे। वहीं, बैंकॉक और हांगकांग लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ और नैस्डैक 0.05 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ बंद हुआ।

बिकवाल रहे विदेशी निवेशक

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली जारी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,121.04 करोड़ रुपए इक्विटी से निकाले। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,312.03 करोड़ रुपए इक्विटी मार्केट में निवेश किए।

जानकारों ने कहा कि बाजार अभी पहली तिमाही के नतीजों के साथ ईरान-अमेरिका युद्ध पर निगाह बनाए हुए हैं। इस युद्ध से आने वाला कोई भी अपडेट बाजार के लिए अहम होगा। वहीं, एफआईआई के द्वारा जुलाई की शुरुआत में खरीदारी के बाद हाल में शुरू बिकवाली बाजार पर दबाव बढ़ा सकती है।

https://youtu.be/zxs76kWYCwE?si=KcRf_95zHOZ16yUM

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com