-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Bengaluru Jumps 7 Spots To 14th Globally For Providing A Startup Environment
Global Startup के मामले में बेंगलुरु ने मारी बाजी, एक बार में ही लगा दी 7 पायदान से ऊपर की छलांग
- Written By: अपूर्वा नायक
स्टार्टअप का वातावरण प्रदान करने के मामले से जुड़ी लिस्ट में जहां अमेरिका का सिलिकॉन वैली शहर पहले नंबर पर है, तो वहीं इस लिस्ट में भारत के बेंगलुरु ने 7 नंबरों की छलांग लगाकर 14वें पायदान पर जगह बनायी है।

स्टार्टअप (सौ. डिजाइन फोटो )
बेंगलुरु : स्टार्टअप के लिए सही वातावरण प्रदान करने की सूची में भारत के इस शहर ने बाजी मार ली है। स्टार्टअप परिवेश मुहैया करवाने में बेंगलुरु ने 7 पायदान की छलांग लगाकर दुनिया में 14वां स्थान हासिल कर लिया है। हालांकि इस लिस्ट में सिलिकॉन वैली टॉप पर है। एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है।
ग्लोबल इनोवेशन इकोसिस्टम डेवहलप्मेंट ऑर्गनाइजेशन ‘स्टार्टअप जीनोम’ की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका का सिलिकॉन वैली इस लिस्ट में पहले नंबर पर है जबकि न्यूयॉर्क सिटी दूसरे, लंदन तीसरे और तेल अवीव चौथे स्थान पर है। ‘वैश्विक स्टार्टअप परिवेश रिपोर्ट 2025’ के अनुसार, बेंगलुरु 7 पायदान चढ़कर सूची में 14वें स्थान पर पहुंच गया है। बेंगलुरु की यह जबरदस्त ग्रोथ साल 2024 में एक अरब डॉलर से ज्यादा के 4 प्रमुख सौदों से प्रेरित है, जिसमें स्विगी 12 अरब डॉलर के वैल्यूएशन के साथ सबसे आगे है।
कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी यानी आईटी मंत्री प्रियांक खरगे ने एक बयान में कहा कि बेंगलुरु की एक ‘उभरते सितारे’ से एक टॉप लेवल ‘वैश्विक स्टार्टअप हब’ बनने तक की छलांग उसे पेरिस (12वें), फिलाडेल्फिया (13वें) और सिएटल (15वें) जैसे वैश्विक शहरों के साथ खड़ा करती है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
खरगे ने कहा कि इस उछाल के पीछे उच्च-मूल्य वाले सौदे, गहन प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई में जारी तेजी, आईटी सेक्टर की निरंतरता, प्रगतिशील नीति एवं सार्वजनिक निवेश और एक असाधारण तकनीकी प्रतिभा आधार जैसे कारक शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बेंगलुरु अब एआई और बिग डेटा परिवेश के मामले में वैश्विक स्तर पर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।
स्टार्टअप जीनोम की यह रिपोर्ट 12 जून को पेरिस में यूरोप के सबसे बड़े स्टार्टअप और टेक कार्यक्रम ‘विवाटेक’ में जारी की गई। इसमें 350 से अधिक शहरों में 50 लाख से अधिक कंपनियों के डेटा का विश्लेषण किया गया है। कर्नाटक सरकार के स्टार्टअप विजन ग्रुप के प्रमुख प्रशांत प्रकाश ने कहा कि बेंगलुरु का गतिशील स्टार्टअप परिवेश मजबूत सरकारी समर्थन, वैश्विक पूंजी और विनिर्माण जैसे उभरते क्षेत्रों द्वारा समर्थित है। बेंगलुरु के साथ पुणे शहर भी लंबी छलांग लगाने में सफल रहा है। ‘उदीयमान परिवेश रैंकिंग 2025’ में पुणे शहर 91-100 के दायरे से निकलकर इस साल 41-50 के दायरे में आ गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bengaluru jumps 7 spots to 14th globally for providing a startup environment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














