- Hindi News »
- Business »
- Bangladesh Crisis Affect On Indian Companies
बांग्लादेश संकट का भारत पर हो रहा असर, कपड़ा इंडस्ट्री के लिए हो सकता है फायदेमंद
बांग्लादेश में हो रही हिंसा का असर भारत पर भी होते हुए दिख रहा है। भारत की कुछ बड़ी कंपनियों का कारोबार बांग्लादेश तक फैला हुआ है, जिसके कारण इन कंपनियों का व्यापार भी प्रभावित होते हुए नजर आ रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक

बांग्लादेश हिंसा ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : पड़ोसी देश बांग्लादेश में हालात बद से बदतर होते हुए नजर आ रहे है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसिना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और इस्तीफा देने के बाद उन्होंने देश भी छोड़ दिया है। शेख हसिना के ऐसा करने के बाद बांग्लादेश की परिस्थिति बिगड़ती हुई देखी जा सकती है।
बांग्लादेश में हो रही इस हिंसा का असर भारतीय कंपनियों पर भी होता दिख रहा है। भारत की कुछ प्रमुख कंपनियों का मुख्य कारोबार बांग्लादेश में है। डाबर और ट्रेंट जैसी कंपनियों की बांग्लादेश में सप्लाई चेन कंपोनेंट में अहम हिस्सेदारी है।
इन कंपनियों का बांग्लादेश में निवेश
भारत की कुछ बड़ी कंपनियों ने बांग्लादेश में निवेश किया है। जिसमें मैरिको, इमामी, डाबर, एशियन पेंट्स, पिडिलाइट, गोदरेज, सन फार्मा, टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प जैसी प्रमुख कंपनियों का नाम शामिल है। बांग्लादेश पर संकट गहराने से इन कंपनियों के व्यापार पर सीधा असर होता हुआ नजर आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘क्रिकेट को पहुंचाया बहुत बड़ा नुकसान…’ शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
परमाणु शक्ति बना बांग्लादेश…रूस की मदद से शुरू किया अपना पहला न्यूक्लिक पावर प्लांट, भारत-PAK को देगा टक्कर!
MEA का बड़ा फैसला: पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बड़ी जिम्मेदारी, अब बांग्लादेश में संभालेंगे भारत की कमान
क्या भारत पूर्व पीएम Sheikh Hasina को वापस बांग्लादेश भेजेगा? प्रत्यर्पण अनुरोध पर हो रहा विचार
कपड़ा उद्योग को हो सकता है फायदा
बांग्लादेश में हो रही अशांति का सबसे ज्यादा फायदा भारत के कपड़ा उद्योग को हो सकता है, ये भारत के लिए एक अवसर के रुप में साबित हो सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि बांग्लादेश में हो रही इस हिंसा के कारण भारत के कपड़ा उद्योग में 10 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। बांग्लादेश में हो रही इस हिंसा के कारण अमेरिका तथा यूरोप जैसे देशों के प्रमुख ब्रांडों का भारत पर भरोसा बढ़ सकता है। ये भारत के कपड़ा व्यापार के लिए सबसे अधिक फायदेमंद हो सकता है।
बांग्लादेश में LIC ऑफिस बंद
बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एशिया की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। इस बीमा कंपनी ने बांग्लादेश में मौजूद अपने सभी ऑफिस को 7 अगस्त तक बंद रखने का ऐलान किया है। एलआईसी ने एक फाइलिंग में बताया है कि, ” बांग्लादेश के हालात देखते हुए कंपनी ने एलआईसी ऑफ बांग्लादेश लिमिटेड का ऑफिस 05 अगस्त 2024 से 07 अगस्त 2024 तक बंद रखने का निर्णय लिया है। ”
डाबर, जीसीपीएल और ब्रिटानिया जैसी बड़ी एफएमसीजी कंपनियों का 5 प्रतिशत से अधिक रेवेन्यू बांग्लादेश से आता है। ऐसे में इस हिंसा का इन बिजनेस पर भारी असर होता हुआ दिख सकता है। देश की लगेज कंपनी VIP लगेज के बांग्लादेश में 8 8 मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट है, जिससे करीब 30 से 35% क्षमता का व्यापार बांग्लादेश से होता है। बांग्लादेश में हो रही इस हिंसा के कारण ये भी प्रभावित हो सकता है।
Bangladesh crisis affect on indian companies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 4 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों मिलेगी बड़ी खुशखबरी! पूरे होंगे अधूरे काम
May 04, 2026 | 12:05 AMनेपाल का कैलाश मानसरोवर यात्रा पर अड़ंगा, बालेन सरकार ने भारत-चीन को भेजी चिट्ठी; लिपुलेख पर फिर छिड़ा विवाद
May 03, 2026 | 11:06 PMAssam Hot Seats: हिमंत सरमा या गोगोई…किसका होगा राजतिलक? इन 5 सीटों के नतीजे तय करेंगे असम की अगली सरकार!
May 03, 2026 | 11:04 PMलंदन के ब्रिक्सटन में अंधाधुंध गोलीबारी, चलती कार से बरसाईं गोलियां; बुजुर्ग समेत 4 घायल
May 03, 2026 | 10:37 PM15 साल बंगाल पर राज, फिर भी ना घर-ना कार; ममता बनर्जी के पास कितनी संपत्ति? सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों में नाम
May 03, 2026 | 10:22 PMशशि थरूर बनेंगे केरल के मुख्यमंत्री? चुनावी नतीजों से पहले खुद बताया प्लान, बोले- कांग्रेस हाईकमान की पसंद….
May 03, 2026 | 10:12 PMखालिस्तानी चरमपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, कनाडा की खुफिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; अब कसेगा शिकंजा!
May 03, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














