-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Akash Ambani Statement In Mumbai Tech Week
Akash Ambani : मुंबई टेक वीक में आकाश अंबानी ने कही बड़ी बात, बोले- मेरे माता पिता है मेरे लिए सबसे बड़े मोटिवेटर
- Written By: अपूर्वा नायक
जब हर्ष ने आकाश से पूछा कि वे अपने पेरेंट्स में से मीटिंग के लिए चुनेंगे तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये बात कही। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ये डिपेंड करता है कि उस दिन किसका मूड अच्छा है।

आकाश अंबानी (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : मुंबई टेक वीक 2025 में रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया है। ड्रीम 11 के सीईओ हर्ष जैन और आकाश अंबानी के बीच में होने वाली बात तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बातचीत के दौरान आकाश अंबानी ने कई चीजों पर खुलकर बात की है। उन्होंने इस चर्चा के दौरान अपने पिता मुकेश अंबानी और माता नीता अंबानी के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बात की है।
इस इंटरव्यू के दौरान जब हर्ष ने आकाश से पूछा कि वे अपने पेरेंट्स में से मीटिंग के लिए चुनेंगे तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये बात कही। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ये डिपेंड करता है कि उस दिन किसका मूड अच्छा है। फिर बाद में उन्होंने कहा कि वो दोनों को ही चुनेंगे। साथ ही आकाश ने ये भी कहा कि वे क्रिकेट के लिए अपनी मां नीता अंबानी को और बिजनेस मीटिंग के लिए अपने पिता मुकेश अंबानी को चुनेंगे।
माता-पिता है पावरफुल मोटिवेटर
आकाश अंबानी ने बताया कि उन्हें अपने माता-पिता से प्रेरणा मिलती है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आज भी उनके पिता खुद अपना ईमेल क्लियर करते हैं, अक्सर देर रात तक काम करते हैं. आकाश के लिए उनके कमिटमेंट का यह लेवल डेडिकेशन का सबसे बड़ा सोर्स है। आकाश ने यह भी बताया कि उनकी मां नीता का हर छोटी-बड़ी बात पर ध्यान देना, खास तौर पर क्रिकेट के प्रति उनके पैशन से भी उन्हें प्रेरणा मिलती है। बतौर आकाश, उनके माता-पिता दोनों का समर्पण उनके आस-पास के लोगों के लिए एक पावरफुल मोटिवेटर है। इंटरव्यू के दौरान आकाश ने अपने परिवार के वैल्यू और वर्क एथिक की भी जमकर तारीफ की, जो उनकी लीडरशिप स्टाइल और रिलायंस जियो के लिए विजन के लिए काफी जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
Dhirubhai Ambani Death Anniversary: जेब में 500 लेकर आए मुंबई, ऐसे खड़ी की देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस
लंदन-न्यूयॉर्क को टक्कर देगा मुंबई का नया गार्डन, रिलायंस ने शुरू किया काम, नीता अंबानी ने क्या कहा?
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Reliance Succession Plan: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, बच्चों को मिला रिलायंस का साम्राज्य
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
पीएम मोदी के तारीफों के पुल बांधे
इस इंटरव्यू में आकाश ने देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है कि पीएम मोदी जैसे नेता इस मिशन का नेतृत्व कर रहे हैं। हाल ही में, आपको पता है कि पीएम मोदी ने संसद में कहा कि एआई का मतलब सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नहीं है। असल में इसका मतलब एस्पायरिंग इंडियन है और यह मेरा कहना नहीं है, ऐसा हमारे प्रधानमंत्री का कहना है इसलिए मुझे लगता है कि यही हमारा कोर मिशन है।
Akash ambani statement in mumbai tech week
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: उमंग सिंघार का बीजेपी पर हमला, बोले- दतिया की सड़कों पर दिख गई भाजपा की गुटबाजी
Jul 12, 2026 | 11:02 AM3 साल की बैंक रिपोर्ट और CCTV फुटेज.. बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी मामले में SIT की जांच तेज, 5 गवाहों के बयान दर्ज
Jul 12, 2026 | 10:57 AMमहाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज
Jul 12, 2026 | 10:56 AMGold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 12, 2026 | 10:50 AMचंद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 51 मामलों में जब्त 66 लाख रुपये से अधिक का गांजा, एमडी और हेरोइन नष्ट
Jul 12, 2026 | 10:48 AMदतिया उपचुनाव:नाराजगी के बीच BJP ने दिया एकजुटता का संदेश, मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा की बैठक
Jul 12, 2026 | 10:46 AMShare Market Outlook: शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार?
Jul 12, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














