- Hindi News »
- Business »
- Adani Group Will Spend 10000 Crore Rupees In Social Service
अडानी ग्रुप ने पेश की अनोखी पहल, समाज की सेवा के लिए खर्च करेंगे 10,000 करोड़ रुपये
अडानी ग्रुप ने जीत की शादी से पहले ही सोशल वर्क के लिए ऐलान करना शुरू कर दिया था। गौतम अडानी ने कहा था कि जीत और दिवा ने हर साल 500 दिव्यांग बहनों की शादी का संकल्प लिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

जीत अदाणी और दिवा शाह (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन में से एक गौतम अडानी के घर में हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी और दिवा शाह 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। ये शादी सिर्फ जीत अडानी और दिवा शाह के लिए ही नहीं बल्कि गौतम अडानी और अडानी ग्रुप के लिए भी काफी खास रहा है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने बेटे जीत अडानी की शादी को परिवार के लिए काफी खास बताया है। साथ ही कहा है कि ये उनके परिवार के लिए ऐसे कामों को आगे बढ़ाने का सबसे अच्छा मौका है, जो कई वंचित बच्चों की जिंदगी में बदलाव लाने का कोशिश करेगा। आपको बता दें कि अपने बेटे जीत की शादी में गौतम अडानी ने समाज के कामों के लिए 10,000 करोड़ रुपये दान करने का ऐलान किया है।
जीत अडानी की शादी के बाद गौतम अडानी ने अपने परिवार के प्रति अटूट प्रेम और अटेचमेंट का जिक्र किया था। उन्होंने अपनी पत्नी प्रीति अडानी पर भी खूब सारा प्यार लुटाया है और जिस तरह उन्होंने की परवरिश की उसको लेकर भी उनकी जमकर तारीफ की है। अडानी ग्रुप ने जीत की शादी से पहले ही सोशल वर्क के लिए ऐलान करना शुरू कर दिया था। गौतम अडानी ने कहा था कि जीत और दिवा ने हर साल 500 दिव्यांग बहनों की शादी का संकल्प लिया है और हर बहन के लिए 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की बात कही है। आपको बताते हैं कि दुनिया के सबसे रिच व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल गौतम अडानी के द्वारा दान किए जाने वाले 10,000 करोड़ रुपये को अलग-अलग सामाजिक कार्यों में खर्च किया जाने वाला है।
मुंबई और अहमदाबाद में खोलेंगे अस्पताल
गौतम अडानी ने बेट जीत और बहू दिवा की शादी के बाद 10 फरवरी को अडानी हेल्थ सिटी के लॉन्च का ऐलान किया था। इसके लिए अडानी ग्रुप ने मेयो क्लिनिक के साथ पार्टनरशिप की है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत अडानी ग्रुप ने अहमदाबाद और मुंबई में 1000-1000 बेड के अस्पताल और मेडिकल कॉलेज शुरू करेगा। साथ ही अडानी ग्रुप अगले कुछ दिनों में बेसिक एजुकेशन के सेक्टर में भी ऐलान करने वाला है। जिसके अंतर्गत, अडानी फाउंडेशन अगले साल में गरीब बच्चों के लिए 15 नए स्कूल खोलने का ऐलान किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Adani Energy Plan: 2047 तक विकसित भारत के लिए अदाणी ग्रुप का 100 बिलियन डॉलर निवेश, सागर अदाणी ने किया ऐलान
Gautam Adani ने मारी लंबी छलांग, 100 अरब डॉलर के पार होकर बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ा
Gautam Adani ने मुकेश अंबानी को नेटवर्थ में पछाड़ा, बने एशिया के सबसे बड़े रईस
गोंदिया एट्रासिटी मामले में मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी, पालकमंत्री नाइक ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Adani group will spend 10000 crore rupees in social service
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














