- Hindi News »
- Business »
- About A Quarter Of The Electricity Is Being Used To Run Air Conditioners
एसी चलाने के लिए एक चौथाई बिजली का हो रहा इस्तेमाल, 2030 तक भारी बढ़ोतरी का अनुमान
वर्ष 2030-32 तक पीक आवर में बिजली की मांग और आपूर्ति में 20-40 हजार मेगावाट की कमी की संभावना जताई गई है। आईए की रिपोर्ट को उर्जा क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
- Written By: मनोज आर्या

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: भारत में तेजी से घरों में एयरकंडीशनर (AC) लग रहे हैं और इन्हें चलाने में देश की कुल बिजली खपत का तकरीबन एक चौथाई हिस्सा जा रहा है। इसके वर्ष 2030 तक एक तिहाई होने की संभावना है। यह बात इंटरनेशनल एनर्जी एसोसिएशन (आइईए) ने सोमवार को वैश्विक इलेक्ट्रिकसिटी बाजार रिपोर्ट में कही भारत का बिजली बाजार दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2025 से 2027 के बीच भारत में बिजली की खपत में 6.3 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाते हुए कहा गया है कि आपूर्ति इस मांग को पूरा करने में पिछड़ सकती है।
वर्ष 2030-32 तक पीक आवर में बिजली की मांग और आपूर्ति में 20-40 हजार मेगावाट की कमी की संभावना जताई गई है। आईए की रिपोर्ट को उर्जा क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में वैसे तो अभी 20 फीसदी से कम घरों में एयर कंडीशनर है, लेकिन वर्ष 2024 में कुल पीक आवर में 60 हजार मेगावाट बिजली की खपत की है।
पिछले वर्ष भारत में 1.4 करोड़ एयर कंडीशनरों की हुई बिक्री
यानी पिछले वर्ष के पीक आवर में अधिकतम डिमांड 2.50 लाख मेगावाट का 24 प्रतिशत सिर्फ घरों, कार्यालयों आदि में गर्मी से बचने के लिए किया गया है। वर्ष 2024 के शुरुआती चार-पांच महीने औसत से काफी ज्यादा गर्म रहने की रिपोर्ट इस बात सही साबित करते हैं। पिछले वर्ष भारत में 1.4 करोड़ एयर कंडीशनरों की बिक्री हुई है जो वर्ष 2023 के मुकाबले 27 प्रतिशत ज्यादा है। इस आधार पर आइईए का आकलन है कि वर्ष 2030 तक भारत में कुल बिजली खपत का एक तिहाई (तकरीबन 1.40 लाख मेगावाट) एयर कंडीशनर चलाने में जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में महावितरण का सुरक्षा अभियान: 3,175 खुली बिजली पेटियां सुरक्षित, ‘शून्य दुर्घटना’ पर फोकस
ईमानदार उपभोक्ताओं पर भारी पड़ी महावितरण की ढिलाई; 15% बिजली चोरी से ग्राहकों को लगी वार्षिक 800 करोड़ की चपत
AC Is Harmful: क्या एयर कंडीशन में रहने से हो रहे आपके स्किन और बाल खराब, कैसे करें बचाव?
यवतमाल में महावितरण का बड़ा एक्शन: दो दिनों में 1 करोड़ 2 लाख रुपये की हाईटेक बिजली चोरी का पर्दाफाश
पीक आवर बिजली की मांग में सात मेगावाट की वृद्धि होती है
रिपोर्ट के मुताबिक भारत में औसतन तापमान में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी से पीक आवर बिजली की मांग में सात मेगावाट की वृद्धि होती है। वर्ष 2014 में बिजली की पीक आवर मांग 1.48 लाख मेगावाट थी जो अब 2.50 लाख मेगावाट को भी पार कर रही है। बिजली की मांग में वृद्धि के लिए सिर्फ तापमान ही नहीं बल्कि तेजी से हो रहा औद्योगिकीकरण, कृषि में बिजली का इस्तेमाल बढ़ने, ज्यादा लोगों को बिजली कनेक्शन से जोड़ने, आवासीय व वाणिज्यिक केंद्रों में ज्यादा इस्तेमाल भी बड़े कारण है।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
रिपोर्ट में केद्र सरकार की तरफ से वर्ष 2019 में लागू पीएम-कुसुम नीति की तारीफ की गई है जिसकी वजह से किसान अब सिंचाई के लिए दिन में भी बिजली चलित पंप का इस्तेमाल करते हैं।
About a quarter of the electricity is being used to run air conditioners
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
May 25, 2026 | 05:55 AMIPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














