-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- 27 Mutual Fund Houses Invested In Adani Green Energy At The End Of March Quarter
Adani Group: शेयर मार्केट ही नहीं म्यूचुअल फंड हाउस पर भी छाया अडानी ग्रुप का जलवा, निवेशकों का बढ़ गया है भरोसा
- Written By: अपूर्वा नायक
गौतम अडानी का बिजनेस ग्रुप अडानी ग्रुप इंडियन शेयर मार्केट में अच्छे कारोबार के साथ म्यूचुअल फंड बाजार में भी तेजी से कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही अडानी ग्रुप में फॉरेन इंवेस्टर्स का विश्वास घटा है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : इंडियन शेयर बाजार पर पिछले कुछ दिनों से छाए मुसीबत के बादल अब छंटते हुए नजर आ रहे हैं। हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स तकरीबन 1100 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है, जिसके कारण देश की प्रमुख कंपनियों में से कुछ को छोड़कर सभी कंपनी के शेयर हरे निशान पर कारोबार रहे हैं। गौतम अडानी की कंपनियों में तेजी आने के कारण अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी पावर के शेयरों में भारी तेजी आयी है। अडानी ग्रुप के शेयर घरेलू बाजार में भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। इतना ही नहीं कंपनी म्यूचुअल फंड मार्केट में भी जलवा दिखा रही है। म्यूचुअस फंड के मैनेजर अडानी की कंपनी में इंवेस्टमेंट का दायरा बढ़ा रहे हैं।
घरेलू म्यूचुअल फंड मैनेजरों ने मार्च महीने वाली तिमाही के दौरान अडानी समूह के शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ायी हैं। अडानी ग्रुप के शेयरों में म्यूचुअल फंड मैनेजरों ने भी विश्वास दिखाया है। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, म्यूचुअल फंड हाउसेज ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के दौरान अडानी ग्रुप की 11 कंपनियों में से 6 में अपनी हिस्सेदारी बढ़ायी है, जिसमें अडानी ग्रीन एनर्जी में सबसे ज्यादा फंडों ने इंवेस्ट किया गया है। ग्रुप में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही की तुलना में 0.37 प्रतिशत से बढ़कर 1.01 प्रतिशत हो गई है।
बढ़ रहा इंवेस्टर्स का विश्वास
मार्च तिमाही के आखिर में 27 म्यूचुअल फंड हाउस ने अडानी ग्रीन एनर्जी में इंवेस्ट किया, जो कि दिसंबर तिमाही में 21 म्यूचुअल फंड हाउस के इंवेस्ट से ज्यादा है। अडानी एंटरप्राइजेज में भी म्यूचुअल फंड हाउस ने इंवेस्ट किया है, जो वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में 2.37 प्रतिशत से बढ़कर अब 2.49 प्रतिशत हो गई है। साथ ही, फंड मैनेजरों ने अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी पावर और अंबुजा सीमेंट्स में भी अपना विश्वास दिखाया है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
विदेशी निवेशकों का घटा भरोसा
जहां, एक ओर अडानी ग्रुप की कंपनियों पर म्यूचुअल फंड हाउसेज का भरोसा बढ़ गया है, वहीं, दूसरी ओर फॉरेन इंवेस्टर्स ने अपनी हिस्सेदारी घटाई भी है। अदानी ग्रीन एनर्जी में एफआईआई की हिस्सेदारी पिछली तिमाही के 13.68 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 12.45 प्रतिशत रह गई है। साथ ही, अंबुजा सीमेंट्स में भी एफआईआई ने हिस्सेदारी 0.54 प्रतिशत घटाकर 8.6 प्रतिशत कर दी है। एसीसी में से भी फॉरेन इंवेस्टर्स ने बिकवाली की है।
27 mutual fund houses invested in adani green energy at the end of march quarter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
Jul 02, 2026 | 04:02 PMViral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














