- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Umarkhed Hotel Tulsi Tea Point Insect In Food Threat To Customer
होटल के खाने में निकला पका हुआ कीड़ा, शिकायत की तो परिवार को मिली जान से मारने की धमकी! कहा- जो करना है कर लो
Umarkhed Hotel News: उमरखेड़ के तुलसी टी पॉइंट होटल में खाने में निकला कीड़ा और पत्थर। शिकायत करने पर संचालक ने परिवार को दी धमकी। पुलिस और FDA से सख्त कार्रवाई की मांग।
- Written By: प्रिया जैस

होटल के खाने में निकला कीड़ा (सौजन्य-नवभारत)
Insect in Food Complaint: उमरखेड़ शहर के महागांव रोड स्थित एक होटल में परिवार सहित भोजन करने गए एक व्यक्ति को खाने में पत्थर और कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं शिकायत करने पर होटल संचालक द्वारा धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इस संबंध में पुलिस कॉलोनी निवासी निलेश राऊत ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महागांव रोड पर हाल ही में शुरू हुए ‘तुलसी टी पॉइंट’ होटल में निलेश रंगराव राऊत (उम्र 41 वर्ष) बुधवार 11 फरवरी की रात लगभग 8.30 से 9.30 बजे के बीच अपने परिवार के साथ भोजन करने गए थे। उनके साथ मौजूद चंद्रे नामक महिला के दाल तड़का में पत्थर पाया गया। इसके बाद पनीर मसाला स्पाइसी ऑर्डर करने पर उसमें कच्ची मिर्च बारीक काटकर मिलाई गई थी, ऐसा भी उन्होंने शिकायत में उल्लेख किया है।
इसी दौरान राऊत के 7 वर्षीय बेटे ने चावल में कीड़ा दिखाई देने की बात कही। जांच करने पर वह पका हुआ कीड़ा निकला। इस संबंध में होटल मालिक / मैनेजर से शिकायत की गई तो उन्होंने कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए फोटो लेने से मना किया और कहा, “जो करना है कर लो, जल्दी निकल जाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा ऐसी धमकी दिए जाने का आरोप शिकायत में लगाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ग्राहकों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा
घटना से घबराए राऊत परिवार ने आधा भोजन छोड़कर बिल का भुगतान किया और होटल से बाहर निकल गए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि होटल का रसोईघर अत्यंत अस्वच्छ है, जिससे ग्राहकों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें – गोंदिया की उस फाइल में क्या था? अजित पवार प्लेन क्रैश में नया मोड़, नाना के बयान से पटेल पर मुड़ी शक की सुई!
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए शिकायतकर्ता निलेश राऊत ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन से संबंधित होटल की तत्काल जांच करने, साथ ही क्षेत्र के सभी होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के किचन की विशेष जांच कर अस्वच्छ और घटिया भोजन परोसने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार और धमकी देने वाले संबंधित होटल संचालक के विरुद्ध यवतमाल पुलिस कार्रवाई की भी मांग की गई है।
Umarkhed hotel tulsi tea point insect in food threat to customer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भाईंदर: ‘ बॉटल नेक ’ फ्लाईओवर अब खुलेगा, मई अंत तक दौड़ेंगे वाहन
May 09, 2026 | 11:00 PMहंगरी में 16 साल के ओर्बन राज का अंत, पीटर मग्यार ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ; क्या अब बदलेगी देश की दिशा?
May 09, 2026 | 10:58 PMविपक्ष ने खोला मोर्चा , बैकफुट पर सरकार, मीरा- भाईंदर की 254 एकड़ जमीन का मामला
May 09, 2026 | 10:46 PMकुंभ मेले से पहले गोदावरी के प्रदूषण पर छिड़ी जंग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
May 09, 2026 | 10:28 PMअगर आप भी जाते हैं हमेशा नेपाल, तो पहले जान लें ये नया नियम… वरना लौटना पड़ सकता है बॉर्डर से वापस
May 09, 2026 | 10:18 PM98.6% के साथ रिया रोशन बनीं नंबर-1, RMDIS का रिजल्ट देख हर कोई हैरान
May 09, 2026 | 10:18 PMलाडली को डबल झटका, अब 65 लाख फर्जी लाभार्थियों से सरकार वसूलेगी पैसा
May 09, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM










