- Hindi News »
- Bihar »
- Will Nitish Kumar Not Be Cm Of Bihar Nayab Singh Saini Hints Towards Samrat Choudhary
‘सार्वजनिक हो गया नीतीश को निपटाने का प्लान’, छिन जाएगी ‘सुशासन बाबू’ की कुर्सी? नायब सिंह सैनी के बयान पर सियासी घमासान
तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'बीजेपी में कौन सीएम नहीं बनेगा? बीजेपी में झगड़ा क्यों करा रहे हो? दो दिन बाद कोई और नाम आएगा, ये लोग आपस में कुश्ती लड़ते रहे हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह

नायब सिंह सैनी, सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव (डिजाइन फोटो)
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। वक्फ एक्ट पर विवाद के बाद जेडीयू के कई बड़े मुस्लिम नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कद्दावर नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐसा बयान दिया है, जिसने नई बहस को जन्म दे दिया है। साथ ही सियासी पारा और चढ़ गया है।
दरअसल, उन्होंने कहा है कि इस बार चुनाव सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, जिसके बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। नायब सिंह सैनी के बयान पर जेडीयू सफाई दे रही है, जबकि आरजेडी कह रही है कि नीतीश कुमार को निपटाने की बीजेपी की योजना सार्वजनिक हो गई है।
तेजस्वी ने साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘बीजेपी में कौन सीएम नहीं बनेगा? बीजेपी में झगड़ा क्यों करा रहे हो? दो दिन बाद कोई और नाम आएगा, ये लोग आपस में कुश्ती लड़ते रहे हैं। इस बार बिहार की जनता एनडीए की पुरानी गाड़ी से उतरकर महागठबंधन की नई गाड़ी पर सवार होने जा रही है। महागठबंधन और आरजेडी की सरकार बनने जा रही है।’
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु चुनाव: बीजेपी की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम क्यों नहीं? सामने आई सीट बंटवारे की असली इनसाइड स्टोरी
असम चुनाव: ‘लव जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे…’, CM योगी आदित्यनाथ ने कही बड़ी बात; कांग्रेस पर साधा निशाना
असम के बरपेटा में गरजे CM Yogi, कांग्रेस और UDF पर साधा निशान; बोले- ये घुसपैठियों के साथ
तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कुल 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व राज्यपाल को भी मिला टिकट
यह वीडियो कुछ देर पहले का है
एक बड़ा सम्मेलन चल रहा था उसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन
वीडियो आप आराम से सुन लीजिए
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा वह पता चल जाएगा pic.twitter.com/Ug1GwICfEN — Kanhaiya Bhelari (@bhelari1) April 13, 2025
दरअसल, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बयान दिया, उस समय सम्राट चौधरी और भाजपा के राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद थे। बिहार में इस साल सितंबर या अक्टूबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं, ऐसे में सीएम सैनी का बयान अहम माना जा रहा है।
क्या हैं सैनी के बयान के मायने?
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सीएम सैनी ने इस मामले को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया है, ताकि माहौल का अंदाजा लगाया जा सके। पिछले कई महीनों से एनडीए की तरफ से कहा जा रहा है कि गठबंधन बिहार चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा, किसी और के नाम की गुंजाइश नहीं है।
नीतीश खेमे में बढ़ेगी बेचैनी!
वहीं सीएम चेहरे को लेकर कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। सीएम सैनी के बयान से नीतीश खेमे में बेचैनी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक किसी भी पार्टी ने सीएम पद को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं, चुनावी रण से पहले सभी गठबंधनों में जंग छिड़ गई है।
बिहार से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कहीं सीट के लिए तो कहीं सीएम चेहरे के लिए। एनडीए नीतीश कुमार को लेकर हो रही बयानबाजी से खफा है, वहीं जीतन राम मांझी भी सीट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आरजेडी कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर मतभेद हैं। साथ ही लेफ्ट पार्टियां भी सीट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही हैं।
Will nitish kumar not be cm of bihar nayab singh saini hints towards samrat choudhary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संगठन सृजन अभियान के तहत अमरावती ग्रामीण कांग्रेस की बैठक
Apr 03, 2026 | 08:28 PMरेत तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तुमसर और पालांदुर में ट्रैक्टर जब्त, 3 पर मामला दर्ज
Apr 03, 2026 | 08:21 PMExplainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?
Apr 03, 2026 | 08:21 PM‘यहीं से शुरू हुआ सफर…’ डेब्यू को 39 साल पूरे होने पर भावुक हुए चंकी पांडे, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
Apr 03, 2026 | 08:15 PMढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात
Apr 03, 2026 | 08:10 PMई-चालान के 75 लाख जुर्माने में से सिर्फ 8.58 लाख वसूले, वाहन चालकों को नोटिस जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMअकोला महानगर क्षेत्र के लिए स्वतंत्र अतिरिक्त तहसील कार्यालय को मंजूरी, सरकारी आदेश हुआ जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














