बिहार चुनाव में मिली हार के बाद RJD से अलग हो रही कांग्रेस! आज की बैठक में होगा बड़ा फैसला
Congress: बिहार चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में तनाव की खबरों के बीच कांग्रेस ने आज (1 दिसंबर) पटना के सदाकत आश्रम में एक अहम बैठक बुलाई है।
- Written By: रंजन कुमार
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे। इमेज-सोशल मीडिया
Congress Today Meeting: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। गठबंधन के भविष्य पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। इस बीच कांग्रेस आलाकमान की समीक्षा बैठक के बाद उठी असंतोष की आवाजों ने गठबंधन की नींव को हिला दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल का बयान चर्चा में है। इससे राजनीतिक हलकों में बेचैनी है। इन सब कारणों से कांग्रेस ने आज पटना स्थित सदाकत आश्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिलाध्यक्षों और फ्रंटल प्रमुखों की अहम बैठक बुलाई है। ये चुनाव के बाद पटना में कांग्रेस की पहली बड़ी बैठक है। इसमें हार के तमाम बिंदुओं पर गहन चर्चा की जाएगी।
दरअसल, पिछले हफ्ते राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के अपने सभी 65 उम्मीदवारों से चुनाव में मिली हार पर फीडबैक लिया था। इसमें उम्मीदवारों ने कहा था कि राजद के साथ गठबंधन के कारण सबसे अधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने राजद से अलग होने की भी मांग की है।
इन विषयों पर होगी चर्चा
आज पटना स्थित सदाकत आश्रम में होने वाली कांग्रेस की बैठक बेहद अहम है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने बताया कि बैठक में चुनाव परिणामों की समीक्षा की जाएगी। इसमें हार के कारणों की पहचान, पार्टी की नीतियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करना शामिल है। बैठक में 14 दिसंबर को वोट चोरी के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में होने वाले विरोध-प्रदर्शन और रैली की रूपरेखा पर भी बात होगी। बैठक के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कांग्रेस महागठबंधन में अपने भविष्य को लेकर क्या रुख अपनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
नागपुर कांग्रेस की अग्निपरीक्षा आज, गुडधे के पदग्रहण पर टिकी नजरें; क्या एक मंच पर दिखेंगे दोनों गुट?
झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव! भूपेश बघेल और अजय शर्मा को सौंपी कमान, बनाए गए पर्यवेक्षक
लालू यादव और राबड़ी देवी ने वापस की Z+ सिक्योरिटी, बिहार की राजनीति में मची हलचल, अब नहीं रखेंगे कोई सुरक्षा!
यह भी पढ़ें: बिहार की सड़कों पर जुटेंगे हजारों कांग्रेसी, पटना में बुलाई बड़ी बैठक; दिल्ली तक हल्ला बोल की तैयारी
तेजस्वी की बैठक में नहीं शामिल हुए 4 कांग्रेस विधायक
गठबंधन में मनमुटाव की बात शनिवार को तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर महागठबंधन विधायकों की बैठक में सामने आई। बैठक में कांग्रेस के 6 में से 2 विधायक ही शामिल हुए। वैसे, राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने किसी भी मनमुटाव से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से तेजस्वी को नेता प्रतिपक्ष चुना गया। कांग्रेस की ओर से विधान पार्षद समीर सिंह को प्रतिनिधि के रूप में भेजा गया था।
