कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता (फोटो सोर्स- नवभारत) 
खण्डवा

खंडवा : ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

Khandwa Political News:ओंकारेश्वर में भाजपा के 15 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूती मिलने का दावा किया।

प्रीतेश जैन

Omkareshwar BJP Workers Join Congress: मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर में स्थानीय राजनीति में एक अहम घटनाक्रम देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से नाता तोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने सभी नए सदस्यों का कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से निराश होकर कार्यकर्ता अब कांग्रेस की विचारधारा पर भरोसा जता रहे हैं। नए साथियों के शामिल होने से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार भी तेजी से बढ़ेगा।

कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित हुए

कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा, आम जनता के मुद्दों पर संघर्ष और सामाजिक सरोकारों को लेकर किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उनका कहना था कि वे क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। साथ ही आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगे।

सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान और अवसर मिलेगा

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का फूल-माला और कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।

स्थानीय स्तर पर बड़ी राजनीतिक हलचल

स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ओंकारेश्वर क्षेत्र में भाजपा के 15 कार्यकर्ताओं का एक साथ कांग्रेस में शामिल होना स्थानीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस इसे संगठन विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि बता रही है, जबकि आने वाले समय में इसका असर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी समीकरणों पर भी देखने को मिल सकता है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता