- Hindi News »
- Bihar »
- What Robert Vadra Say About Bihar Elections 2025 Congress Forms Alliance With Tejashwi Yadav
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर ये क्या बोल गए रॉबर्ट वाड्रा, तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस का गठबंधन होता है तो…
मनीष कश्यप के इस्तीफे का मामला चूल पकड़ता तब तक गठबंधन को लेकर कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक बड़ा बयान दे दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वाड्रा ने बड़ी बात कह दी है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

रॉबर्ट वाड्रा, बिहार चुनाव, कॉन्सेप्ट फोटो
पटना : बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले ही बिहार की राजनीति में एक से बढ़कर एक कारनामे सासने आ रहे हैं। हील ही में सीएम नीतीश के फिटनेश सर्टिफिकेट का मामला सांत हुआ नहीं की यूट्यूबर मनीष कश्यप का बीजेपी से इस्तीफा देने का मामला सामने आ गया है।
मनीष कश्यप के इस्तीफे का मामला चूल पकड़ता तब तक गठबंधन को लेकर कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक बड़ा बयान दे दिया है। बीते गुरुवार (27 मार्च, 2025) को आईएएनएस से वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में कांग्रेस की स्थिति सुधारने के लिए पार्टी को लोगों के बीच रहना चाहिए। उनकी समस्याएं सुननी चाहिए और उसका समाधान निकालना चाहिए। साथ ही जो वादे किए जाते हैं, उन्हें पूरे करने चाहिए।
बिहार की जनता को ऐसे होगा फायदा
इस दौरान रॉहर्ट वाड्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी लालू यादव के परिवार को परेशान करने में लगी है। रॉबट वाड्रा का कहना है कि ये बिल्कुल गलत है। जब भी कोई चुनाव होता है तो विपक्ष के उम्मीदवारों को परेशान किया जाता है। रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा कि अगर बिहार में तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस का गठबंधन होता है तो कांग्रेस और लालू परिवार को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही इसका फायदा बिहार की जनता को भी होने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
पेट्रोल-डीजल और पेपर लीक के खिलाफ नागपुर में युवक कांग्रेस का आंदोलन, वैरायटी चौक पर नारेबाजी
खुद को मुस्लिम लीग समझती है कांग्रेस… राहुल गांधी के ‘मुस्लिम’ वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला
जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम… BJP ने राहुल गांधी को याद दिलाया उनका ही पुराना बयान; केरलम में मचा बवाल
भूपेश बघेल और रणजीत सिंह चन्नी का दिया उदाहारण
वहीं दूसरी ओर रॉबट वाड्रा ने यह भी कहा कि इसी तरह भूपेश बघेल पर भी झूठे आरोप लगाए गाए हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वे सीएम बने थे तब उनके परिवार को परेशान किया जा रहा था।
बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इतना ही नहीं रॉबट वाड्रा ने इजरायल-हमास युद्ध पर बोला, उन्होने इजराइल-हमास युद्ध को लेकर कहा कि जब किसी भी देश में जंग होती है तो वहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। युद्ध के दौरान उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। युद्ध में बच्चों और महिलाओं की मौत पर रॉबर्ट वाड्रा ने दुख जताते हुए कहा कि राजनीति के चक्कर में दोनों तरफ के लोगों को इसमें झोंकने का काम हो रहा है।
What robert vadra say about bihar elections 2025 congress forms alliance with tejashwi yadav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Petrol-Diesel Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 15 दिनों में चौथी बार तेल का झटका, क्या अभी और बढ़ेंगे रेट?
May 25, 2026 | 07:12 AMनवभारत विशेष: क्रीमी लेयर : तकनीकी अस्पष्टता से संकट, आरक्षण को लेकर पेचीदा स्थिति
May 25, 2026 | 07:10 AMYavatmal में गोवंश तस्करी विवाद मे बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, शहर बंद कर जताया आक्रोश
May 25, 2026 | 07:08 AMअदिति तटकरे की बढ़ेगी मुश्किलें, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी अहिल्यानगर में 55 नाबालिग लड़कियां बनी मां
May 25, 2026 | 07:07 AMNavabharat Nishanebaaz: पेपर लीक, महंगाई के प्रति रोष, इन दिनों चर्चा में कॉकरोच
May 25, 2026 | 06:43 AMSunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
May 25, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 25 मई LIVE: चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ महंगा
May 25, 2026 | 06:26 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM













