- Hindi News »
- Bihar »
- The Government Was Formed By Voting And It Gave This Punishment The Crying Woman Said They Had Bulldozers Run On My Shop
वोट देकर सरकार बनवाई और उसने ये सजा दी…रोती हुई महिला बोली-मेरी दुकान पर बुलडोजर चलवा दिए
Bulldozers in Samastipur: बिहार के समस्तीपुर जिले में रोड पर बने अवैध दुकानों पर बुलडोजर चला। कई दुकानों और घरों को तोड़ा गया। इस दौरान कई लोगों ने बुलडोजर कार्रवाई का विरोध भी किया।
- Written By: रंजन कुमार

अतिक्रमण गिराता बुलडोजर।
Bulldozers Action in Bihar: बिहार के समस्तीपुर जिले में प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ फुल एक्शन मोड में है। अगर, आपने सड़क को अपने कब्जे में कर रखा है तो सावधान हो जाइए। अब डीएम के आदेश ने शहर के अतिक्रमणकारियों की नींद उड़ा दी है। अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान की शुरुआत होते ही अतिक्रमणकारियों में भगदड़ मच गई है। जो सड़कें कभी पैदल चलने वालों के लिए भी छोटी पड़ती थीं, वहां नगर निगम का बुलडोजर (जेसीबी) गरजने लगा है। इस दौरान अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हुए एक महिला रोने लगी। उन्होंने कहा कि उसने वोट देकर सरकार बनवाई, लेकिन अब उसे ये सजा मिल रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि सड़क पर दुकान सजाने वालों की वजह से न सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि आम जनता को नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ता है। मगरदही घाट पर गुरुवार को जो हुआ, वो उन सबके लिए एक सबक है, जो कानून को ठेंगे पर रखते हैं।
सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई
मगरदही घाट पर लोग रोज की तरह दुकान सजा रहे थे, तभी नगर निगम की टीम बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ आ धमकी। अवैध कब्जा हटाने का अभियान शुरू होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जो दुकानदार हाल तक सड़क घेरकर सीना चौड़ा करते थे, वो अपना सामान समेटने की जगह तलाश रहे थे। नगर निगम के बुलडोजर ने सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को ताश के पत्तों की तरह ढहा दिया। अधिकारियों का कहना है कि शहर की सड़कों पर दुकानों का जाल बिछाकर आम जनता का रास्ता रोका जा रहा था। जाम से घुटते समस्तीपुर को सांस लेने की जगह देने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में महिलाओं को जल्द मिलेगी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की अगली किस्त, ग्रामीण विकास मंत्री का ऐलान
CSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
“यह यूपी-बिहार नहीं, महाराष्ट्र में मत लाओ बुलडोजर कल्चर”, बॉम्बे हाईकोर्ट की निगम को कड़ी फटकार
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव 2025: समस्तीपुर में फिर कांटे की टक्कर, क्या राजद बचा पाएगी अपनी सीट?
दुकानदारों ने किया विरोध
कार्रवाई के दौरान माहौल तब गरमाया, जब कुछ दुकानदारों ने प्रशासन को चुनौती देने की कोशिश की। विरोध बढ़ा तो पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस कर्मियों ने चंद मिनटों में विरोधियों को किनारे लगा दिया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी काम में बाधा डालने वालों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हुए एक महिला रोते हुए बोली कि नगर निगम प्रशासन ने सिर्फ अतिक्रमण ही नहीं हटाया है, हमारा रोजी-रोजगार छीन लिया है। वहीं, प्रशासन ने इस कार्रवाई से एक कड़ा संदेश भी दिया है। अधिकारियों ने दो टूक कहा या तो खुद हट जाइए, वरना बुलडोजर तो चलेगा। इसके साथ में जेब भी ढीली होगी। अब चालान और कानूनी कार्रवाई की तलवार हर उस शख्स पर लटकी है जिसने फुटपाथ को अपनी दुकान बना लिया है।
The government was formed by voting and it gave this punishment the crying woman said they had bulldozers run on my shop
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Drishyam 3 BO Day 4: Mohanlal की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा तूफान, वीकेंड पर हुई रिकॉर्डतोड़ कमाई
May 25, 2026 | 12:17 PM10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
May 25, 2026 | 12:15 PMअंधेरी में घरेलू विवाद बना मौत की वजह, पति की पिटाई के बाद महिला की मौत
May 25, 2026 | 12:14 PMअसम में हिमंत सरकार ने पेश किया UCC बिल, विधानसभा में विपक्ष ने किया जबरदस्त हंगामा, लिव-इन को लेकर नया ऐलान
May 25, 2026 | 12:12 PMGondia जिला परिषद में मचा हड़कंप; मनरेगा मजदूरी के लिए ग्राम पंचायत सदस्य ने कीया ‘मैं भी कॉकरोच’ आंदोलन
May 25, 2026 | 12:11 PMछतरपुर में हादसा: ट्रक ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर, 2 सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत, आरोपी चालक फरार
May 25, 2026 | 12:08 PMMP Water Crisis: पेयजल संकट पर सरकार सख्त, सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जल प्रदाय अमले के अवकाश पर रोक
May 25, 2026 | 12:02 PMवीडियो गैलरी

ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM














