- Hindi News »
- Bihar »
- The Game Has Started In Bihar Discussion On Cm Face In The Assembly Elections Intensifies Ashwini Choubey
बिहार में खेला शुरू, विधानसभा चुनाव में सीएम फेस पर चर्चा तेज
लोकसभा चुनाव के बाद बिहार विधासभा चुनाव को लेकर घमासन शुरू हो गया है। अभी से ही बिहार सीएम फेस पर चर्चा शुरू हो गई है। इसी बीच बीजेपी नेता अश्विन चौबे ने अपने बयान से सबका ध्यान खींचा है।
- Written By: शानू शर्मा

बिहार: लोकसभा चुनाव में इस बार बिहार के मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार किंगमेकर के रूप में नजर आए। अब अगले साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंनें कहा कि वो चाहते हैं कि इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपने दम पर सत्ता में आए। साथ ही मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर केंद्र सरकार नेतृत्व करे।
चौबे ने कहा कि हमारी मंशा है कि इस बार बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में सरकार बनाए। हालांकि कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि नीतीश कुमार थें, अभी भी है और आगे भी रहेंगे। हम उनको साथ लेकर चलेंगे। उन्होंन अपने आप को लेकर कहा कि मैं किसी भी पद की इच्छा के बिना अगले पांच सालों तक बिहार के जनता की सेवाल में खड़ा हूं। खास कर भागलपुर और बक्सर की जनता के बीच अपनी भूमिका अदा करता रहूंगा।
नीट मुद्दे पर सफाई
चौबे ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर कहा कि यह हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है। जिन्होंने भी ऐसा किया है उनके खिलाफ भारत सरकार द्वारा सीबीआई जांच बिठा दी गई है। उन्होंने न्याय की बात करते हुए कहा कि हम शिक्षा माफियाओं को किसी भी हाल में नहीं छोडेंगे। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना कभी दोबारा ना हो। बाकि जांच के बाद सबकुछ दूध का दूध और और पानी का पानी हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सबकुछ विधानसभा पर निर्भर
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने उन सभी संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें यह कहा जा रहा था कि सीएम कुमार एक बार फिर पलटी मार सकते हैं। इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा कि नीतीश हमेशा से एनडीए में थे और यही रहेंगे। हालांकि कई रणनीतिकारों का कहना है कि सीएम नीतीश कबतक केंद्र में एनडीए सरकार के साथ यह बात बिहार के विधानसभा चुनाव पर निर्भर करती है।
बता दें कि इस बार बिहार में एनडीए को पूरा समर्थन मिला है। 40सीटों में 34 सीटों पर एनडीए को जीत मिली है। जिसमें जनता दल यूनाइटेड 15, बीजेपी 13 और चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी को 5 सीटों पर जीत मिली है।
The game has started in bihar discussion on cm face in the assembly elections intensifies ashwini choubey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: जानिए आखिर क्यों भोपाल AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल; दोबारा PM पर अड़ा परिवार
May 19, 2026 | 10:01 PMVarada Chaturthi Rules: वरदा चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना नाराज़ हो सकते हैं गणपति बप्पा
May 19, 2026 | 09:56 PMGym Knowledge: आप भी ज्वाइन करना चाहते हैं जिम, तो पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, नुकसान से बच जाएंगे
May 19, 2026 | 09:56 PMचीज एनालॉग पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, नियमों के सख्ती से पालन के निर्देश
May 19, 2026 | 09:54 PM‘महाराष्ट्र दुनिया की 30वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी’, Maharashtra 1st Conclave 2026 में बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस
May 19, 2026 | 09:49 PMगेटवे से नहीं हटेगा बस स्टॉप, विस अध्यक्ष के सुझाव को बेस्ट समिति ने ठुकराया
May 19, 2026 | 09:41 PMविभाग की लापरवाही, भुगत रहे गरीब शिक्षक? ‘ब्रिज कोर्स’ न होने से रुकी सैलरी और इंक्रीमेंट; जानें पूरा मामला
May 19, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














