Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लालू-राबड़ी के बाद तेजस्वी यादव ने छोड़ी Y+ सिक्योरिटी, ‘1 पोलो रोड’ आवास से वापस लौटाए सारे गार्ड, मचा हड़कंप

Tejashwi Yadav Returned Y+ Security: लालू यादव और राबड़ी देवी के बाद अब उनके बेटे ने भी अपनी Y+ सुरक्षा वापस कर दी है। उन्होंने अपने 1 पोलो रोड आवास से सभी गार्ड वापस कर दिए है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 06, 2026 | 11:01 AM

लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी यादव (IANS फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Tejashwi Yadav 1 Polo Road residence: बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू यादव ने अपनी Z+ सुरक्षा वापस कर दी है। इसके बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी अपनी Y+ कैटेगरी सुरक्षा वापस कर दी है। RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपने माता-पिता, राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव की Z+ सुरक्षा हटाए जाने के बाद, अपने 1 पोलो रोड स्थित आवास से सभी सुरक्षा गार्ड वापस कर दिए हैं।

इस सुरक्षा वॉर ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। जहां अपने 10 सर्कुलर रोड स्थित अपने सरकारी आवास नहीं खाली करने पर अड़ी है वहीं शनिवार को उन्होंने अपने सरकारी आवास के बाहर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया है। दरअसल, बिहार सरकार ने लालू यादव और राबड़ी देवी को मिली जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली है।

आवास के बाहर पसरा सन्नाटा

शनिवार की सुबह 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास के बाहर एक भी सुरक्षकर्मी नहीं दिखे। बाहर सन्नाटा पसरा है। उधर, राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस फैसले को साहसिक फैसला बताते हुए कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव और राबड़ी देवी ने जो भी सुरक्षा सरकार द्वारा दी गयी थी उसे वापस कर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

लालू यादव की सुरक्षा में कटौती पर भड़के मृत्युंजय तिवारी, बोले- ‘यह सस्ती राजनीति है’

लालू यादव और राबड़ी देवी ने वापस की Z+ सिक्योरिटी, बिहार की राजनीति में मची हलचल, अब नहीं रखेंगे कोई सुरक्षा!

लाल-हरा गमछा देखकर वोट दिया, अब कीमत चुका रही बिहार की जनता: प्रशांत किशोर

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को BJP ने दिया MLC का टिकट, इन 4 नेताओं को बनाया उम्मीदवार, देखें लिस्ट

Patna, Bihar: RJD national working president and Leader of Opposition Tejashwi Yadav has returned all security guards from his 1 Polo Road residence following the withdrawal of Z+ security cover of his parents, Rabri Devi and Lalu Prasad Yadav pic.twitter.com/0ULwFwgLUu — IANS (@ians_india) June 6, 2026

शक्ति सिंह यादव ने लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को ही सरकार ने अपने आका के निर्देश पर लालू यादव और राबड़ी देवी के परिवार की सुरक्षा में घोर कटौती की थी। शासन इस परिवार को अपमानित करना चाहता है । उन्होंने हालांकि आगे कहा कि किसी के अपमानित करने से कोई अपमानित नहीं हो जाता। लोकतंत्र में जनता मालिक है। विपक्ष को सत्ता पक्ष समाप्त करना चाहता है।

यह भी पढ़ें – लालू यादव और राबड़ी देवी ने वापस की Z+ सिक्योरिटी, बिहार की राजनीति में मची हलचल, अब नहीं रखेंगे कोई सुरक्षा!

उन्होंने कहा कि कभी मकान खाली करने, कभी सुरक्षा में कमी कर अपमानित किया जा रहा है। यह राजनीति नहीं अपमानित करने की साजिश है। उन्होंने संभावना जताई कि राजद के सभी लोग अपनी सुरक्षा वापस कर देंगे। जनता के सहारे विपक्ष चलेगा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया गया था। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अब तक प्राप्त जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी गई थी। इसके स्थान पर विशेष सुरक्षा दल (एसएसजी) की सुरक्षा व्यवस्था दी गई है।

राबड़ी देवी को बीसैप से दो से आठ हाउस गार्ड, सादे लिबास में तीन महिला अंगरक्षक, तीन वर्दीधारी अंगरक्षक, बुलेटप्रूफ वाहन, पायलट और एस्कार्ट उपलब्ध कराया जाएगा। बताया गया कि राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में हुए सुरक्षा बदलाव के निर्णय के बाद यह आदेश जारी किया गया था। अब इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Tejashwi yadav returned y plus security from his 1 polo road residence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2026 | 11:01 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • Lalu Yadav
  • Rabri Devi
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.