Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार के समस्तीपुर में खूनी तांडव! स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही मौत

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर जांच तेज करते हुए SIT गठन किया है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 20, 2026 | 02:08 PM

सांकेतिक तस्वीर

Follow Us
Follow Us:

Samastipur School Girl Shot Dead: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां सुबह स्कूल जा रही 12वीं कक्षा की एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर गई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप है। स्कूल यूनिफॉर्म में घर से निकली छात्रा पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना बिहार के समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के केजिया गांव की है। पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं और मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की तैयारी शुरू कर दी है। मृतका कस्तूरबा विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा थी। सोमवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान घर के समीप ही अज्ञात हमलावर ने उस पर गोलियां चला दीं। 

गोली लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत

पुलिस के अपनी प्रारंभिक जांच में बताया कि छात्रा के शरीर में तीन गोलियां लगीं, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इसकी आधिकारिक पुष्टि होगी। गोली लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एफएसएल और डीआईओ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। 

सम्बंधित ख़बरें

2027 विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार! सपा के PDA की काट के लिए BJP का पिछड़ा वर्ग और ओबीसी मोर्चा सक्रिय

कुर्सी संभालते ही एक्शन में आए एंडी बर्नहैम, नेताओं को लेकर दिया सख्त बयान, बोले- बेहतर की उम्मीद- VIDEO

चंदननगर में बुजुर्ग हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, मृतक के भतीजे ने की थी हत्या

बच्चा चोरी की अफवाह में नालासोपारा में युवक को बांधकर कर दी पिटाई, पुलिस जांच में सामने आया हैरान करने वाला सच

पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सदर-1 एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस इस घटना को बेहद जघन्य अपराध मानते हुए गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रा के परिजनों से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर एक संदिग्ध आरोपी की पहचान कर ली गई है। 

सभी पहलुओं की जांच कर रही पुलिस

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसडीपीओ ने कहा कि घटना के कारणों को लेकर परिजनों ने कुछ अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस इन्हीं तथ्यों को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि गोली चलाने वालों की संख्या के संबंध में फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है और यह अनुसंधान का विषय है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें- सोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ

उन्होंने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गोली लगने की संख्या और अन्य चिकित्सकी तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड के शीघ्र खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया जा रहा है और तकनीकी तथा वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।  

Samastipur school girl shot dead vaini police station sit investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 02:08 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar Police
  • Crime News
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.