बिहार: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर पाटलिपुत्र से 1,150 श्रद्धालु रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
Bihar Special Train Somnath Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत पाटलिपुत्र जंक्शन से 1,150 श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन से सोमनाथ दर्शन के लिए रवाना किया।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
सम्राट चौधरी ने सोमनाथ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ट्रेन से रवाना किया (सोर्स-सोशल मीडिया)
Bihar Samrat Choudhary Tourism Somnath Swabhiman Parv: बिहार सरकार की धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की पहल के तहत सोमवार को पाटलिपुत्र जंक्शन से भगवान सोमनाथ के दर्शन के लिए 1,150 श्रद्धालुओं का विशेष जत्था रवाना हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की, ट्रेन में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और सभी यात्रियों की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, डमरू वादन और शंखध्वनि के साथ हुआ।
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को बिहार की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक स्वरूप ध्वज और कलश भी भेंट किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपरा और राष्ट्रीय स्वाभिमान का संदेश पूरे देश तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सोमनाथ और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर बिहार की समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने सोमनाथ मंदिर और नालंदा विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों धरोहरों का पुनर्जागरण भारत की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।
श्रद्धालुओं को ध्वज और कलश भेंट
आपको बता दें कि राज्य सरकार की इस पहल को धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और सनातन आस्था को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दीप प्रज्वलन, डमरू वादन और शंखध्वनि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में 551 मॉडल स्कूलों का भगवाकरण, रंग और नाम बदलने पर NDA में ही रार; विपक्ष के साथ-साथ JDU भी हमलावर
Monsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
BPSC टॉपर्स के ये 10 सीक्रेट टिप्स बदल सकते हैं आपकी किस्मत
Weather Update: मानसून फिर हुआ एक्टिव! दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम, जानिए कहां सबसे ज्यादा बरसेंगे बादल
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों की ओर से श्रद्धालु शोभा सिंह को कलश और अजीत कुमार को ध्वज भेंट किया। आयोजन ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व- अटूट आस्था की गौरव गाथा’ की भावना के अनुरूप श्रद्धा, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव के वातावरण में संपन्न हुआ।
1,150 श्रद्धालु यात्रा में शामिल
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के विभिन्न जिलों से आए 1,150 श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यात्रा के साथ भेजे जा रहे ध्वज और कलश बिहार की आस्था, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि यात्रा के दौरान वे जहां भी जाएं, वहां बिहार की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा और सनातन मूल्यों का संदेश भी पहुंचाएं।
बिहार की सांस्कृतिक विरासत का संदेश देने की अपील
उन्होंने कहा कि सरकार ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था की है। भगवान सोमनाथ के आशीर्वाद से गुजरात और पूरा देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। भगवान सोमनाथ की कृपा से बिहार भी विकास, समृद्धि और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए शिखर पर पहुंचेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ काशी विश्वनाथ के भी दर्शन करने और बिहार की सुख-शांति, समृद्धि तथा सर्वांगीण विकास के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया।
सोमनाथ और नालंदा के इतिहास का उल्लेख
सीएम सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि लगभग एक हजार वर्ष पूर्व सोमनाथ मंदिर पर विदेशी आक्रांताओं ने हमला कर उसे लूटा था और नालंदा विश्वविद्यालय को भी नष्ट कर दिया गया था।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में 75 वर्ष पूर्व सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ, जिसमें देश के प्रथम राष्ट्रपति और बिहार के गौरव डॉ. राजेंद्र प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों से नालंदा विश्वविद्यालय का पुनर्स्थापन भी हुआ, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत के पुनर्जागरण का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें- ‘पटना जॉय राइड’ से बदलेगी बिहार पर्यटन की तस्वीर, आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शुभारंभ
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि बिहार की सनातन परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना को पूरे देश तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संजय सरावगी ने भी संबोधित किया।
