Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Monsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा

IMD Heavy Rain Warning: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 16 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा बढ़ा, IMD ने अलर्ट जारी किया।

  • Written By: वंदना शर्मा
Updated On: Jul 21, 2026 | 06:34 AM

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Monsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून अब अपने सबसे सक्रिय दौर में पहुंच चुका है। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से भूस्खलन की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जबकि मैदानी इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने और जलभराव के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए 16 से अधिक राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली में फिर लौटा मानसून

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में लंबे समय बाद मानसून ने जोरदार वापसी की है। सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश कई घंटों तक जारी रही, जिससे मौसम सुहावना हो गया और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए मंगलवार को तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 29 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया है।

उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश बनी आफत

उत्तराखंड के बागेश्वर में लगातार बारिश के चलते पहाड़ दरकने लगे हैं। कई जगहों पर भारी मात्रा में मलबा सड़कों पर आ गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुई और लोगों की आवाजाही पर भी खतरा मंडराने लगा है। वहीं दूसरी तरफ केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसके अलावा पैदल मार्ग पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य आपदा प्रबंधन टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं तथा संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

भीषण गर्मी, और बढ़ती उमस के असर को 10 शानदार तस्वीरों में देखें। जानिए कैसे बदलता है मौसम

बारिश के मौसम में मेहमान भी करेंगे तारीफ, अपनाएं 10 ये शानदार होम डेकोर आइडियाज

Assam Floods: असम में बाढ़ से हालात बेहद खराब, अब तक 5 की मौत और 3.63 लाख लोग प्रभावित

ठाणे में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 48 घंटों में तेज हवाओं संग बरसेगा पानी, पेड़ गिरे, हाइवे पर लगा भारी जाम

आपको बताते चले कि हिमाचल प्रदेश के चंबा में भारी बारिश के बीच एक विशाल पहाड़ी कुछ ही सेकंड में सड़क पर आ गिरी है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर समेत कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कुल्लू, बिलासपुर, शिमला और सोलन में भी भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका जताई है।

नागालैंड में भूस्खलन से कई लोगों की मौत

पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में भी मानसून का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हुए भीषण भूस्खलन में बच्चों समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। कई मकान मलबे में दब गए हैं और राहत-बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

पूर्वोत्तर में बाढ़ जैसे हालात

असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने यहां भी भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण भारत के तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मानसून की गतिविधियां उत्तर भारत की तुलना में मुकाबले कमजोर रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:- यूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला

यूपी, बिहार, पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। बिहार में भी लगातार बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पठानकोट सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। इतना ही नही बल्कि हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में भी भारी वर्षा के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

Monsoon rain alert india landslide flood risk imd weather update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 06:34 AM

Topics:  

  • Bihar News
  • Char Dham Yatra
  • Delhi NCR Weather
  • Himachal Pradesh Flood
  • imd alert rainfall
  • IMD Prediction
  • IMD Red Alert
  • Punjab News In Hindi
  • Punjab Rain
  • Uttar Pradesh News
  • Uttrakhand Rain
  • Weather Change
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.