-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Tejashwi Yadav Attacks Nda On Mokama Violence Questions Election Commission Anant Singh
‘हिम्मत नहीं है कि अनंत सिंह को कोई छू कर दिखा दे…’, मोकामा हिंसा पर गरजे तेजस्वी
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar में Mokama में हुई हिंसा और हत्याकांड पर विपक्ष के नेता Tejashwi Yadav ने हमला बोला उन्होंने कहा कि अनंत सिंह को छूने की किसी की हिम्मत नहीं है। चुनाव आयोग भी सिर्फ विपक्ष पर ही कार्रवाई करता।

RJD नेता तेजस्वी यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
बिहार के मोकामा में हुई हिंसक झड़प और दुलारचंद यादव हत्याकांड पर सियासत जमकर गरम है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मसले पर NDA सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और सत्ता उन्हें संरक्षण दे रही है। वहीं तेजस्वी ने इस पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल उठाए और पूछा कि क्या कानून सिर्फ विपक्ष के लिए है?
शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि मोकामा हत्याकांड में FIR होने के बावजूद आरोपी थाने के सामने घूम रहे हैं और प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने पूछा, “चुनाव आयोग कहां है? क्या चुनाव आयोग मर गया है?” तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के कैंडिडेट खुलेआम बंदूक और बारूद लेकर 40-40 लोगों के काफिले में घूम रहे हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
‘बाहरी लोग बिहार पर कब्जा चाहते हैं’
तेजस्वी यादव ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान NDA सरकार को सीधी चुनौती दी। उन्होंने अनंत सिंह का जिक्र करते हुए कहा, “हिम्मत नहीं है कि अनंत सिंह को कोई छू कर दिखा दे।” उन्होंने सरकार पर ‘नकलची’ होने का आरोप लगाया और कहा कि बाहरी लोग बिहार पर कब्जा जमाना चाहते हैं। तेजस्वी ने साफ कहा कि बिहार को बिहार का अपना लाल, उसका बेटा ही चलाएगा, और दिल्ली से बिहार को नियंत्रित करने की कोशिश बंद होनी चाहिए। उन्होंने आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सत्ता पक्ष के लोग अपराध करते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होती, लेकिन यदि विपक्ष के लोग किसी गतिविधि में शामिल होते हैं तो चुनाव आयोग तुरंत सक्रिय हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
नीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
नागपुर के खापरखेड़ा में गैंगवार से दहशत! नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों-चाकुओं से बोला हमला, 3 गंभीर घायल
आगरा में ऑनर किलिंग: बेटी ने आईटीबीपी जवान से किया प्रेम विवाह तो पिता ने कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रात 2 बजे कन्हान पुल पर चीख-पुकार और फिर… नागपुर की दबंग रोशनी की हत्या से हड़कंप, बॉयफ्रेंड पर गहराया शक
यह भी पढ़ें: मोकामा में हत्याकांड पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, SP समेत 4 बड़े अफसर हटाए, 1 सस्पेंड
20 महीने बनाम 20 साल का वादा
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव के बीच 10-10 हजार रुपए बांटे जा रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग इस पर भी चुप है। उन्होंने कहा कि बिहार में पलायन और बेरोजगारी इतनी बड़ी समस्याएं हैं कि लोग राज्य छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं से वादा करते हुए कहा, “उन्हें और उनकी टीम को मौका दिया जाए, तो वे 20 महीने में वह काम कर दिखाएंगे जो पिछले 20 सालों में नहीं हो पाया।” तेजस्वी ने बेरोजगार युवाओं से अपील की कि वे नौकरी के लिए तैयार रहें क्योंकि उनकी सरकार आने पर रोजगार के मौके बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सब देख रही है और इस बार वह कानून की अवहेलना करने वालों को सत्ता में नहीं आने देगी।
Tejashwi yadav attacks nda on mokama violence questions election commission anant singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में मेट्रो का मेगा विस्तार: 2030 तक 300 किमी नए कॉरिडोर और 161 स्टेशन, CM फडणवीस ने तय की डेडलाइन
Aug 05, 2026 | 01:53 PM7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
Aug 05, 2026 | 01:42 PMनासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
Aug 05, 2026 | 01:37 PMदतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
Aug 05, 2026 | 01:34 PMछात्र प्रदर्शनों और हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को हिदायत, कहा- युवाओं की बात सुनना जरूरी
Aug 05, 2026 | 01:29 PMमहिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान का बड़ा दावा: महिलाओं का योगी सरकार पर भरोसा कायम, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 01:29 PME20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश
Aug 05, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














