लालू के करीबी नेता की हत्या पर आग बबूला हुए तेजस्वी, बोले-किसके इशारे पर हथियार लेकर घूम रहे अपराधी
Bihar Election : जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में तेजस्वी यादव ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। साथ ही सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए।
- Written By: पूजा सिंह
राजद नेता तेजस्वी यादव (सौ. IANS)
Tejashwi Yadav’s Allegation: बिहार के मोकामा में गुरुवार को जन सुराज उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर हमला हुआ। इस जानलेवा हमले में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद जनसुराज नेताओं में भारी गुस्सा है। कभी लालू यादव के करीबी रहे दुलारचंद की मौत को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और केंद्र पर तीखा हमला बोला।
पटना में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने सुशासन पर बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, चुनाव में हिंसा की कोई जरूरत नहीं है। चुनाव का समय है, आचार संहिता लागू है और इस दौरान कुछ लोग बंदूक-गोली लेकर घूम रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 साल पुरानी बातें करते हैं, लेकिन 30 मिनट पहले क्या हुआ, ये नहीं देखते। सीवान में एक एएसआई की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मोकामा में दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बिहार में किस प्रकृति के लोग हावी हैं, ये जनता देख रही है।
बिहार की जनता करारा जवाब देगी
तेजस्वी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को आंख खोलकर देखना चाहिए कि किस तरह की बौखलाहट इनकी हार को लेकर सामने आ रही है। कौन लोग हैं जो अपराधियों को पैरोल पर बाहर लाते हैं और उन्हें संरक्षण देते हैं? ये सब बिहार की जनता देख रही है और आने वाले चुनाव में करारा जवाब देगी।
सम्बंधित ख़बरें
डॉ. डीवाई पाटिल का निधन: PM मोदी, CM देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
META चीफ मार्क जुकरबर्ग मांगें माफी…PM मोदी के वीडियो डिलीट पर भड़के सांसद, संसदीय समिति की बैठक में मांग
PM मोदी दिखाएं अपनी डिग्री, मैं दिखाऊंगा स्कॉलरशिप के कागज, पिता पर लगे आरोपों पर अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी
राज्य सरकार पर साधा निशाना
राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि ये लोग कभी 200 राउंड गोली चलाते हैं, हत्या होती है, लेकिन कुछ नहीं होता। सरकार में बैठे लोग अपनी कुर्सी बचाने के लिए अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और जनता अब बदलाव के मूड में है।
ये भी पढ़ें : मोकामा में जनसुराज नेता की हत्या, काफिले पर अनंत सिंह के समर्थकों ने किया लाठी-डंडों से हमला
अनंत सिंह पर हत्या का आरोप
जन सुराज पार्टी से जुड़े दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप पूर्व विधायक अनंत सिंह के ऊपर लगा है। हालांकि, अनंत सिंह ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में गए थे, जहां कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके खिलाफ नारेबाजी और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बावजूद उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वहां से निकल गए।
