'RJD-कांग्रेस का घोषणा पत्र नहीं...रेटलिस्ट है', छपरा रैली में PM का राहुल-तेजस्वी पर हमला

Bihar election: पीएम नरेंद्र मोदी ने छपरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि, जब कोई बिहारियों का अपमान करता है, तो आरजेडी को सांप सूंघ जाता है।
'RJD-कांग्रेस ने घोषणा पत्र नहीं, अपनी रेटलिस्ट जारी की', छपरा रैली में PM का राहुल-तेजस्वी पर हमला
छपरा में पीएम मोदी ने सभा को किया संबोधित (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

PM Addressed An Election Rally In Chhapra: सारण जिले के छपरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने महागठबंधन के घोषणा पत्र को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा, राजद और कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र नहीं, अपनी रेट लिस्ट जारी की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि, इनकी हर घोषणा के पीछे का असली मकसद रंगदारी, फिरौती, लूट-खसूट, भ्रष्टाचार, यही सब है। जिसके बाद पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, 'मेरे साथ दोहराई जंगलराज से दूर रहेगा बिहार, फिर से एनडीए (NDA) सरकार।

'घुसपैठियों को बचाने में लगा है विपक्ष'

पीएम मोदी ने कहा, 'हमारी डबल इंजन सरकार बिहार के तीर्थों और धरोहरों की भव्यता को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही है। आस्था विरोधी, विकास विरोधी, वोट बैंक की राजनीति और तुष्टिकरण में डुबे राजद (RJD) और कांग्रेस के लोग घुसपैठियों को बचाने के अलावा कोई काम नहीं कर सकते हैं। घुसपैठिए उनके माई-बाप बन गए है, उन्होंने अपनी पूरी ताकत घुसपैठियों को बचाने में लगाई हुई है।

बिहारियों का अपमान करने का लगाया आरोप

पीएम नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'लालटेन वाले, पंजे वाले या उनके इंडी गठबंधन के साथी ये लोग कैसे बिहार और बिहारियों का अपमान करते हैं। कांग्रेस के पंजाब के एक मुख्यमंत्री थे, उन्होंने एक रैली में खुला ऐलान किया कि बिहार के लोगों को वो अपने राज्य पंजाब में घुसने नहीं देंगे। उस समय मंच पर गांधी परिवार की एक बेटी, जो आजकल पार्लियामेंट में बैठती हैं, वो इस पर खुश होकर तालियां बजा रही थीं।'

डीएमके पर बिहारियों को प्रताड़ित करने का आरोप

आगे पीएम ने हमला बोलते हुए कहा, 'कर्नाटक में कांग्रेस के नेता बिहार को गाली देते रहते हैं। तमिलनाडु में डीएमके के लोग बिहार के मेहनतकश लोगों को प्रताड़ित करते हैं। इतना सब कुछ हो रहा है और बिहार में आरजेडी को सांप सूंघ जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को बिहार में दो रैलियों को संबोधित किया और विश्वास जताया कि मतदाता भाजपा-NDA की शानदार जीत सुनिश्चित करें। इससे पहले पीएम मोदी ने 24 अक्टूबर को समस्तीपुर और बेगूसराय में रैलियों को संबोधित करके आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA के प्रचार अभियान की शुरुआत की थी।