-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Sushasan Babu Completely Focused On Health Of Bihar And Biharis Made Big Announcement To Build Cancer Hospital In Begusarai
Bihar Budget: बिहार और बिहारियों के हेल्थ पर सुशासन बाबू का है पुरजोर फोकस, बेगूसराय में कैंसर अस्पताल बनाने का बड़ा ऐलान
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
स्वास्थ्य विभाग के लिए 20335 करोड़ रुपये खर्च करने का ऐलान किया गया है। बजट पेश करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में सबसे ज्यादा कैंसर के मामले बेगूसराय जिले से आ रहे हैं, इसलिए जिले में कैंसर अस्पताल बनाया जाएगा।

कॉन्सेप्ट फोटो, डिजाइन - नवभारत
नवभारत डिजिटल डेस्क : बिहार का यह बजट विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का आखिरी बजट है। ऐसे में इस बार के बजट में एक से बढ़कर एक योजनाओं का ऐलान किया गया है। महिलाओं के लिए इस बजट में खास ध्यान रखा गया है। चाहे बात स्वास्थ्य का हो या फिर स्वच्छता और सिक्योरिटी का। चुनाव से पहले की इस बजट में हर एक चीज का बारीकी से ध्यान रखा गया है।
बिहार सरकार ने बजट 2025-26 के दौरान स्वास्थ्य विभाग के लिए 20335 करोड़ रुपये खर्च करने का ऐलान किया है। बजट पेश करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में सबसे ज्यादा कैंसर के मामले बेगूसराय जिले से आ रहे हैं, इसलिए जिले में कैंसर अस्पताल बनाया जाएगा। इसके अलावा राज्य के सभी 9 प्रमंडलों के प्रमुख जिलों में 109 अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा। इससे बिहार में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन आएगा।
किस विभाग में कितना होगा खर्च?
इसके अलावा राज्य के प्रमुख शहरों में महिलाओं के लिए पिंक बसें होंगी, जिसमें ड्राइवर, पैसेंजर और कंडक्टर सभी महिलाएं होंगी। इसके लिए महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार बजट के लिए शिक्षा पर 60964 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग पर 20335 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गृह विभाग के लिए 17831 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ऊर्जा के लिए 13484 करोड़ रुपये, एससी एसटी के लिए 1735 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
31 हाईटेक बस डिपो, 200 करोड़ का बॉन्ड… बिहार कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, 29 फैसलों पर लगाई मुहर
Son Kills Father: पिता से झगड़ा बना मौत की वजह, बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड
भरत तिवारी के खिलाफ केस जुटा रही पुलिस, श्राद्धकर्म खत्म होते ही तेज की जांच, देश भर में शुरू हस्ताक्षर अभियान
औषधि प्रोत्साहन पॉलिसी की जाएगी लागू
वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए औषधि प्रोत्साहन नीति, 2025 लागू करने की घोषणा की है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को प्रमुख औषधि एवं चिकित्सा उपकरण विनिर्माण केंद्र के रूप में बढ़ावा देने, औषधि क्षेत्रों द्वारा पर्यावरण अनुकूल विनिर्माण प्रथाओं को बढ़ावा देने, शोध एवं विकास पारिस्थितिकी तंत्र के समग्र विकास के साथ शैक्षणिक एवं औद्योगिक विकास के अवसरों को प्रोत्साहित कर औषधि क्षेत्र के लिए नवाचार एवं अनुसंधान एवं विकास केंद्र बनाने तथा राज्य में रोजगार सृजन सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार औषधि प्रोत्साहन नीति, 2025 लागू की जाएगी।
इस बार के बजट में खेल इंफ्रास्ट्रक्टर के लिए क्या है खास?
सम्राट चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बिहार के सभी प्रमंडलों में खेल अवसंरचना का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। पटना प्रमंडल के पुनपुन प्रखंड में कुल 100 एकड़ भूमि की पहचान कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर खेल अवसंरचना का निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है।
बिहार की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
बजट में महिलाओं के लिए खास ध्यान
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि गरीब कन्याओं की शादी के लिए मंडप बनाया जाएगा। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए घोषणा की कि राज्य सरकार गरीब लड़कियों की शादी के लिए चरणबद्ध तरीके से राज्य की हर पंचायत में एक मैरिज हॉल का निर्माण कराएगी ताकि मैरिज हॉल और शादी से जुड़ी सभी सुविधाएं बहुत कम लागत पर उपलब्ध हो सकें और इसका संचालन भी महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा।
Sushasan babu completely focused on health of bihar and biharis made big announcement to build cancer hospital in begusarai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














