-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Siyasat E Bihar Nitish Kumar 58 Year Old Dream That Made Him Cm
सियासत-ए-बिहार: नीतीश का वो प्रण…जिसने जिताया बिहार का रण, 58 साल पहले देखा था CM बनने का ख्वाब
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Politics: 20 साल से बिहार की कुर्सी पर काबिज नीतीश कुमार का एक वक्त ऐसा भी था जब बुरी तरह हताश हो चुके थे। इसके बावजूद उन्होंने एक दिन पटना में सत्ता हासिल करने का प्रण ले लिया।

बिहार की सीएम नीतीश कुमार (डिजाइन फोटो)
Siyasat-E-Bihar: पिछले बीस साल से नीतीश कुमार बिहार की सत्ता पर काबिज हैं। नीतीश जैसे ही बिहार में सियासी मौसम का मिजाज बदलता हुआ देखते हैं तो अपने और अपनी कुर्सी के लिए सुरक्षित ठिकाना खोज लेते हैं। कुछ लोग इसे लेकर उनकी आलोचना करते हुए ‘पलटीकुमार’ कहते हैं, तो कुछ लोग इस बात को उनकी काबिलियत समझते हैं।
एक वक्त ऐसा भी था जब नीतीश कुमार बुरी तरह हताश हो चुके थे। इसके बावजूद उन्होंने एक दिन पटना में ऐसा प्रण लिया जिसके पूरे होने का किसी को अंदेशा नहीं था। सियासत-ए-बिहार की इस कड़ी में वहीं दिलचस्प कहानी…
बदल चुका था बिहार का माहौल
1977 के बाद बिहार का राजनीतिक माहौल काफी बदल गया था। पहली बार जनता पार्टी इतनी मजबूत दिख रही थी, कांग्रेस को चुनौती मिल रही थी और कई अन्य पार्टिया उभर रही थीं। हालांकि, नीतीश कुमार अपना चुनाव हार गए थे और उनके सहयोगी लालू प्रसाद यादव जीत गए थे, जिससे नीतीश खाली हाथ रह गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
चुनावी हलफनामे से खुला प्रशांत किशोर की दौलत का राज, जानिए कितनी है नेटवर्थ और कहां-कहां है संपत्ति
Bihar By Election 2026: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो के बाद नीरज सिन्हा ने भरा पर्चा
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी बवाल, वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेजप्रताप, बोले- सरकार का घेराव करेंगे
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
कॉफी हाउस का सियासी जमावड़ा
उन दिनों पटना का इंडिया कॉफी हाउस एक अनोखा राजनीतिक जमावड़ा हुआ करता था। पत्रकार, राजनेता और विचारक सभी एक ही छत के नीचे इकट्ठा होते थे और खुलकर चर्चाएं होती थीं। यह लोकतंत्र का एक सुंदर उदाहरण था। नीतीश कुमार भी वहां जाते थे। वे ज्यादा बोलते नहीं थे, लेकिन सब सुनते थे।
कर्पूरी ठाकुर को लेकर छिड़ी बहस
एक दिन नीतीश इंडिया कॉफी हाउस में पत्रकार सुरेंद्र किशोर के साथ बैठे थे। उन दिनों दोनों की अच्छी बनती थी। सुरेंद्र बिहार की राजनीति की हर बारीकी से वाकिफ रहते थे। उन्हें नीतीश कुमार के बारे में वो सब कुछ पता था जो शायद किसी और को नहीं पता था। उस दिन दोनों इंडिया कॉफी हाउस में साथ बैठे थे। वहां कर्पूरी ठाकुर को लेकर बहस छिड़ गई थी।
नीतीश कुमार की पुरानी तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
बस सवाल यह था कि कर्पूरी ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाना सही था या गलत? यह सवाल इसलिए उठा क्योंकि कर्पूरी ठाकुर की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। उनकी राजनीतिक सोच और उनकी नीतियों ने पिछड़े वर्गों पर ज्यादा ध्यान दिया। इससे वह वर्ग तो खुश हुआ, लेकिन कई अन्य लोग खुद को हाशिए पर महसूस करने लगे।
…और नाराज हो गए नीतीश कुमार
नीतीश कुमार खुद दूर बैठे यह सब सुन रहे थे। सुरेंद्र किशोर के शब्दों में वे खुद कर्पूरी ठाकुर की राजनीति से नाखुश थे और उन्हें लग रहा था कि वे जेपी आंदोलन के उद्देश्यों को पूरा नहीं कर रहे हैं। अचानक इससे नाराज होकर नीतीश कुमार ने इंडिया कॉफी हाउस में एक महत्वपूर्ण बयान दिया।
“मैं सत्ता हासिल कर के रहूंगा”
नीतीश कुमार तेज क्रोध से भर चुके थे। उन्होंने मेज पर हाथ पटक दिया, कुर्सी से उठे और साफ शब्दों में कहा, “मैं सत्ता हासिल करूंगा, फिर उसके लिए साम-दाम, दंड-भेद कोई भी तरीका क्यों न अपनाना पड़े। लेकिन सत्ता मिलने के बाद मैं अच्छे काम करूंगा।” किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये सारी बातें आखिरकार सच हो जाएंगी। भविष्य में नीतीश कुमार के लिए बहुत कुछ छिपा था।
सुशील मोदी ने किया था बड़ा दावा
शायद उन्हें पता नहीं था और इसीलिए उस दौर का कोई भी नेता यह मानने को तैयार नहीं था कि नीतीश कुमार आगे चलकर बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और दिवंगत राजनेता सुशील मोदी इस बारे में कहा था कि मुझे उनके बारे में ऐसा कुछ याद नहीं है। छात्र राजनीति के दौरान भी, वे कोई बड़े नेता नहीं थे, ज्यादा सक्रिय भी नहीं थे।
यह भी पढ़ें: सियासत-ए-बिहार: …तो ‘सियासी संन्यासी’ बन जाते नीतीश कुमार, जानिए कैसे बने ‘बिहार के बाजीगर’?
एक घटना याद करते हुए सुशील ने बताया था कि एक बार नीतीश कुमार को विश्वविद्यालय की उन लोगों की सूची में शामिल किया गया था जिन्हें एहतियातन हिरासत में लिया जाना था। जब पुलिस आई तो नीतीश हमारे साथ थे। लेकिन हम सब हिरासत में चले गए, और नीतीश भाग निकले। उस समय नीतीश ज़्यादा लोकप्रिय नहीं थे, और उन्हें कोई जानता भी नहीं था।
सियासी संभावनाओं का सटी उदाहरण
सुशील मोदी ने यह बात तब कही थी जब नीतीश कुछ खास नहीं थे, लेकिन यह बिहार की राजनीति है, जहां नीतीश बाद में मुख्यमंत्री बने, और सुशील मोदी दो बार उपमुख्यमंत्री बने और उनकी सरकार में मंत्री भी रहे। राजनीति में संभावनाओं से कभी इनकार नहीं किया जा सकता, और बात जब बिहार की हो तब तो बिल्कुल नहीं। नीतीश इसका सबसे बड़ा और सटीक उदाहरण हैं।
Siyasat e bihar nitish kumar 58 year old dream that made him cm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के टेरर नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का प्रहार, पुणे समेत कई शहरों में छापेमारी
Jul 14, 2026 | 11:38 AMRetail Inflation: थम नहीं रही महंगाई की मार! लगातार छठे महीने बढ़ी दर, जून में थाली से राशन तक सब कुछ महंगा
Jul 14, 2026 | 11:38 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 2 बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार
Jul 14, 2026 | 11:37 AM‘मोटी थी, इसलिए मिला रोल… ‘अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर अंजलि आनंद का खुलासा
Jul 14, 2026 | 11:32 AMGummidipoondi Boiler Blast: तमिलनाडु के स्टील प्लांट में फटा बॉयलर, एक मजदूर की मौत और चार घायल
Jul 14, 2026 | 11:31 AMमध्य प्रदेश में तबादलों पर मचा घमासान, मंत्री और सचिव आमने-सामने, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव तक पहुंचा मामला
Jul 14, 2026 | 11:30 AMअमरावती में नकली सोयाबीन बीजों के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, खाली थैलियां पहनकर SDO दफ्तर पर प्रदर्शन
Jul 14, 2026 | 11:26 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














