- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Chandauli Sp Leader Gargi Patel Attack Cctv Video Land Dispute Bjp Sp Row
बेटी हाथ जोड़ती रही, महिला नेता को लोहे की रॉड से पीटते रहे SP के लीडर, सीसीटीवी VIDEO आया सामने, मचा बवाल!
- Written By: अर्पित शुक्ला
चंदौली में सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर कथित जानलेवा हमला हुआ। CCTV वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी और सपा में सियासी घमासान तेज हो गया।

चंदौली सपा नेता पर हमला (Image- Social Media)
Chandauli SP Leader Clash Video: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली इलाके में समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर हुए कथित जानलेवा हमले ने जिले की राजनीति और सोशल मीडिया पर बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। घर में घुसकर हुई मारपीट, CCTV में कैद घटना, जमीन कारोबार से जुड़ा पुराना विवाद, निजी संबंधों के आरोप और फिर बीजेपी-सपा के बीच तेज बयानबाजी ने इस मामले को काफी हाई-प्रोफाइल बना दिया है।
यह घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की जलीलपुर पुलिस चौकी के मड़िया इलाके की बताई जा रही है। आरोप है कि गार्गी पटेल अपने मड़िया स्थित घर पर मौजूद थीं, तभी उनके बिजनेस पार्टनर प्यारे लाल यादव के साथ जमीन विवाद को लेकर बातचीत हो रही थी।
लोहे की रॉड से हमला
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों को इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति से मिलने जाना था, लेकिन तभी वहां अचानक प्यारे लाल के बेटे अमित यादव, मनोज यादव, उनकी पत्नी उर्मिला और बेटी मोनी यादव पहुंच गए। घर में घुसते ही इन लोगों ने गार्गी पटेल से बहस शुरू कर दी, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ अभद्र गालियां दीं, बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा और लात-घूंसों के साथ घर में रखी टेबल और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस घटना का CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गार्गी पटेल के साथ मारपीट साफ दिखाई दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
UP के बहराइच में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में 4 की मौत; मची चीख-पुकार
TMC का कांग्रेस में होगा विलय? 5 साल बाद 10-जनपथ पहुंची ममता, सोनिया गांधी से मुलाकात के क्या हैं मायने?
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
नमो भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, भीषण गर्मी में उमड़ा यात्रियों का सैलाब; 1.25 लाख से ज्यादा लोगों ने किया सफर
🚨 समाजवादी पार्टी की असलियत फिर हुई बेनकाब! चंदौली में सपा की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के साथ कथित मारपीट की घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। जो लोग अपनी ही पार्टी की महिला पदाधिकारी का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते, वे महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ी-बड़ी बातें… pic.twitter.com/iYmku6Qxyx — Himanshu Yadav Bjp (@bjphimanshuyadv) May 29, 2026
पार्टनरशिप और पैसों का विवाद
महिला सपा नेता का कहना है कि प्यारे लाल यादव उनके प्रॉपर्टी कारोबार में साझेदार थे, लेकिन उनका परिवार अब गार्गी को इस फायदे वाले कारोबार से अलग करने का दबाव बना रहा था। साथ ही प्रॉपर्टी में लगाए गए पैसों की वापसी को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था। मामले में नया मोड़ तब आया जब गार्गी पटेल ने समाजवादी पार्टी के ही स्थानीय नेता सिद्धांत जायसवाल पर इस हमले की साजिश रचने का आरोप लगा दिया। हालांकि, दूसरी तरफ सिद्धांत जायसवाल ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए विवाद को निजी रिश्तों और कथित अवैध संबंधों से जुड़ा मामला बताया है।
बीजेपी-सपा में आरोप-प्रत्यारोप
सिद्धांत जायसवाल का कहना है कि उनके खिलाफ राजनीतिक दुश्मनी के चलते साजिश की जा रही है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इसे समाजवादी पार्टी नेताओं द्वारा महिला उत्पीड़न का उदाहरण बताते हुए सपा के ‘पीडीए’ नारे पर निशाना साधा। वहीं समाजवादी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने आरोपियों को बीजेपी से जुड़ा बताते हुए इसे विपक्ष के खिलाफ सुनियोजित साजिश करार दिया है।
यह भी पढ़ें- अजमेर ‘स्कॉर्पियो कांड’ का पर्दाफाश, पहली पत्नी ने सौतन, पति और सास समेत 4 को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा
पांच आरोपियों पर केस दर्ज
राजनीतिक दबाव के बीच चंदौली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीमें CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हैं।
Chandauli sp leader gargi patel attack cctv video land dispute bjp sp row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alpha Teaser Out: आलिया भट्ट बनीं भेड़िया, बॉबी देओल के साथ दिखी दमदार कैमिस्ट्री
Jun 10, 2026 | 03:37 PMएकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा वार, कांग्रेस-NCP-ठाकरे गुट के कई नेता शिवसेना में शामिल
Jun 10, 2026 | 03:35 PMमुंबई मेट्रो की हाईटेक मानसून तैयारी: AI और 2500 कैमरों से होगी निगरानी, जलभराव से निपटने के पुख्ता इंतजाम
Jun 10, 2026 | 03:32 PM‘बिग बॉस 20’ को लेकर बड़ा अपडेट, Salman Khan फिर बनेंगे होस्ट, सितंबर में शुरू हो सकती है शो की शूटिंग
Jun 10, 2026 | 03:24 PMछत्तीसगढ़ की चारू पांडेय का कमाल: 19 सरकारी नौकरियों का बनाया रिकॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी गोल्ड मेडल
Jun 10, 2026 | 03:21 PMभोपाल में स्वच्छता के सख्त नियम लागू: 4 डस्टबिन न रखने पर 150% जुर्माना, बड़े आयोजनों पर अनुमति अनिवार्य
Jun 10, 2026 | 03:21 PMस्मृति ईरानी के समय कहां था चुनाव आयोग? मीनाक्षी नटराजन के नामंकन रद्द होने पर भड़की प्रियंका चतुर्वेदी
Jun 10, 2026 | 03:17 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM













