Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंचतत्व में विलीन हुईं ‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा, गुलबी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा पर खूब बजा उनका आखिरी छठ गीत

प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार आज यानी गुरुवार को को पटना में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। आज पटना के गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 07, 2024 | 11:37 AM

लोक गायिका शारदा सिन्हा

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना:  ‘बिहार कोकिला’ के नाम से प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार आज यानी गुरुवार को को पटना में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। आखिरकार लोक गायिका शारदा सिन्हा आज छठ के तीसरे दिन पंचतत्व में विलीन हो हीं गईं।

आज पटना के गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे अंशुमान ने आज उन्हे मुखाग्नि दी। घाट पर ‘शारदा सिन्हा अमर रहे’ के साथ-साथ छठी मईया के जयकारे भी आज खुब गूंजे । उनके अंतिम सफर में उनका ही गाया आखिरी छठ गीत ‘दुखवा मिटाई छठी मईया’ भी बजा। ये गाना शारदा सिन्हा ने दिल्ली AIIMS से ही रिलीज किया था।

जानकारी दें कि, लंबे समय से मायलोमा (एक तरह का रक्त कैंसर) से जूझ रहीं सिन्हा का बीते मंगलवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह 72 साल की थीं। शारदा सिन्हा के पति का भी निधन ठीक 45 दिन पहले यानी बीते 22 सितंबर को हुआ था। वहीं उनका अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर ही किया गया था। शारदा सिन्हा की भी यही इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार भी इसी घाट पर हो।

सम्बंधित ख़बरें

‘राजनीति में सच बोलने वालों की जगह नहीं’: हार के बाद खेसारी का दर्द, नीतीश के भारत रत्न पर कही ये बात

‘बिहार में लोकतंत्र नहीं, धनतंत्र जीता’, तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, ली 100 दिनों की भीषण प्रतिज्ञा

नीतीश कुमार के साथ लालू यादव को भी मिलना चाहिए भारत रत्न, तेज प्रताप यादव ने दी ये दलील

‘ये मांगने से नहीं मिलता’ नीतीश के लिए भारत रत्न की डिमांड पर चिराग पासवान का अनोखा बयान

यहां पढ़ें – संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच पर पाकिस्तान ने बोला एक और झूठ

#WATCH | Bihar: Mortal remains of renowned folk singer Sharda Sinha being taken for her last rites, in Patna. Her last rites will be performed with full state honours. pic.twitter.com/ImXzPaVigT — ANI (@ANI) November 7, 2024

बता दें कि, शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना में उनके राजेंद्र नगर स्थित आवास (कंकड़बाग के पास) में रखा गया था, जहां प्रशंसक और शुभचिंतक लोक गायिका के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित सिन्हा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने की घोषणा की थी। वहीं सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए नीतीश बुधवार दोपहर उनके आवास पर पहुंचे थे।

यहां पढ़ें – महाराष्ट्र चुनाव : MVA के घोषणापत्र जारी होने के बाद उद्धव ठाकरे ने जारी किया शिवसेना का ‘वचननामा’

बिहार की समृद्ध लोक परंपराओं को राज्य की सीमाओं से बाहर भी लोकप्रिय बनाने वाली शारदा सिन्हा के कुछ प्रमुख गीतों में ‘‘छठी मैया आई ना दुआरिया”, ‘‘कार्तिक मास इजोरिया”, ‘‘द्वार छेकाई”, ‘‘पटना से”, और ‘‘कोयल बिन” शामिल थे। इसके अलावा, उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी कई गाने गए थे। इनमें ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर-2′ के ‘तार बिजली’ और ‘हम आपके हैं कौन’ के ‘बाबुल’ जैसे गाने शामिल हैं।

एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका सिन्हा को उनके गीतों में शास्त्रीय और लोक संगीत के अद्भुत मिश्रण के लिए जाना जाता था। ‘मिथिला की बेगम अख्तर’ कहलाने वाली सिन्हा लगातार बिगड़ती सेहत के बावजूद छठ पर हर साल एक नया गीत जारी करती थीं। इस साल उन्होंने अपने निधन से ठीक एक दिन पहले छठ के लिए “दुखवा मिटाईं छठी मइया” गीत जारी किया था, जिससे कैंसर से उनकी कठिन लड़ाई का दर्द बयां होता है।

सुपौल में जन्मी ‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा छठ पूजा और शादी जैसे अवसरों पर गाए जाने वाले लोकगीतों के कारण अपने गृह राज्य बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बेहद ही लोकप्रिय थीं। उन्होंने भोजपुरी, मगही और मैथिली भाषा में कई यादगार लोकगीत गाए थे।

Sharda sinha last rites bihar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 07, 2024 | 11:36 AM

Topics:  

  • Nitish Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.