- Hindi News »
- World »
- Pakistan Lied In United Nations Rajiv Shukla Strongly Lashed Out In Unga
संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच पर पाकिस्तान ने बोला एक और झूठ, अबकी बार सांसद राजीव शुक्ला ने जोरदार तरीके से लताड़ा
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने भारत से गए 12 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार कश्मीर के मुद्दे को अनावश्यक रूप से उठाने से बाज नहीं आ रहा है। इससे उसका भला नहीं हो सकता।
- Written By: विजय कुमार तिवारी

UNGA की चौथी समिति में सांसद राजीव शुक्ला (सौ. से सोशल मीडिया)
वाशिंगटन : संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच पर एक बार फिर पाकिस्तान की उस समय किरकिरी हुई है, जब UNGA की चौथी समिति को संबोधित करने के लिए पहुंचे कांग्रेस पार्टी के नेता और वरिष्ठ राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर के मुद्दे को लेकर पाकिस्तान द्वारा की जा रही टिप्पणी को गलत ठहराया और पाकिस्तान के प्रयासों की आलोचना की।
राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार कश्मीर के मुद्दे को अनावश्यक रूप से उठाने के साथ-साथ गलत तरीके की जानकारी और तथ्य पेश करता है। इस तरह की हरकतों से पाकिस्तान का भला होने वाला नहीं है। राजीव शुक्ला ने कहा कि गलत जानकारी फैलाकर पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में इस मंच का इस्तेमाल एक बार फिर से झूठ और फर्जी जानकारी फैलाने के लिए किया है। भारत उसके इस प्रयास की निंदा करता है और ऐसे मंचों का इस्तेमाल कश्मीर जैसी महत्वपूर्ण समस्या के लिए न करने की नसीहत देता है।
राजीव शुक्ला ने कहा कि झूठी व भ्रामक जानकारी फैलाना पाकिस्तानी प्रतिनिधि मंडल की आदत बन गई है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे भारत की ओर से स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि वास्तविक लोकतांत्रिक देश अलग तरीके से काम करते हैं। हाल ही में हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव जमीन कश्मीर के लोगों की उम्मीद के अनुसार हुए हैं और वहां स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव में जम्मू कश्मीर के लोगों ने रिकार्ड मतदान किया है। इसको लेकर पाकिस्तान अब चाहे जितना भी झूठ फैला ले, उससे जमीनी हकीकत नहीं बदलने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान की डूबती नैया पार! सऊदी से मिली अरबों डॉलर की मदद, अब कर्ज चुकाने की टेंशन खत्म
अशांति दूत निकले मुनीर, ईरान की पीठ पर छूरा घोंपने की तैयारी, तेहरान के बाद ट्रंप के दरबार में लगाएंगे हाजिरी
हाफिज सईद का दायां हाथ ढेर…लाहौर में लश्कर आतंकी अमीर हमजा पर अज्ञात हमलावर ने बरसाई गोलियां
Pakistan बॉर्डर के पास कुनार नदी में सोना खोज रहे Afghanistan के नागरिक
इसे भी पढ़ें…बांग्लादेश में नहीं रुक रहा हिंदूओं पर हमला, इस्कॉन मंदिर पर टिप्पणी से बवाल; सेना तैनात
पाकिस्तान को नसीहत देते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि अगर पाकिस्तान इस मंच का इस्तेमाल अपने विभाजनकारी व राजनीतिक एजेंडे को बढ़ाने के बजाय रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए करें, तो उससे पाकिस्तान का भला हो सकता है। भारत-पाकिस्तान द्वारा दी जा रही फर्जी और भ्रामक सूचनाओं के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संघ से मिलकर काम करता रहेगा।
इसे भी पढ़ें…कोविड जैसे 17 और घातक वायरस की हुई पहचान, जानिए इनसे कैसे बच पाएंगे आप
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने भारत से गए 12 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो भारत का पक्ष रखने के लिए वहां गया है।
Pakistan lied in united nations rajiv shukla strongly lashed out in unga
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vaishakh Amavasya:17 अप्रैल वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा अटूट आशीर्वाद
Apr 16, 2026 | 11:42 PMBhagwan Parshuram: भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी ये 10 बातें, शायद आप न जानते हों
Apr 16, 2026 | 11:23 PMनीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PMजब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PMवानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
Apr 16, 2026 | 11:04 PMVaishakh Purnima: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
Apr 16, 2026 | 11:01 PMसंसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM














