बिहार में सत्ता की अग्निपरीक्षा! सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को लेंगे विश्वास मत; सीधे पहुंचे नीतीश कुमार के घर
Bihar New Government 2026: बिहार में सीएम सम्राट चौधरी की सरकार का पहला फ्लोर टेस्ट 24 अप्रैल को होगा। इस दौरान सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के घर पहुंचकर उनसे खास मुलाकात की।
- Written By: प्रिया जैस
नीतीश कुमार से मिले सम्राट चौधरी (सौजन्य-एक्स)
Bihar CM Samrat Choudhary: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (RJD) की नई सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेगी। यह जानकारी शनिवार को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में दी गई। सूत्रों के अनुसार, जुलाई में होने वाले मानसून सत्र से पहले यह एक दिवसीय सत्र होगा।
सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को बिहार राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। राज्य में भाजपा के किसी सदस्य ने पहली बार मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया है। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार की जगह ली है, जिन्होंने केंद्र में जिम्मेदारियों को संभालने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
10 अप्रैल को नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, जिससे बिहार में उनके दो दशक के शासन का अंत हुआ और नये मुख्यमंत्री के लिए मार्ग प्रशस्त हुआ। सम्राट चौधरी (57) लगभग तीन दशकों से राजनीति में हैं। हालांकि, वह नौ साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को मिली राहत, CBI ने दी क्लीन चिट, 45 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
IMD Heavy Rain Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार में आज मूसलाधार बारिश
Monsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
बिहार: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर पाटलिपुत्र से 1,150 श्रद्धालु रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात
बिहार के पूर्व सीएण नीतीश कुमार शनिवार (18 अप्रैल) को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने 5 देशरत्न मार्ग स्थित उनके आवास पहुंचे। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात थी। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीधे अपनी गाड़ी से मुख्यमंत्री के आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी भी थे।
जननेता, बिहार के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी का आज मेरे सरकारी आवास पर आगमन हुआ। उनका अभिवादन स्वीकार्य कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।#NDA4Bihar #NitishKumarji pic.twitter.com/pGSbcfyKd4 — Samrat Choudhary (@samrat4bjp) April 18, 2026
यह भी पढ़ें – बिल क्या गिरा, सत्ता हिल गई! हावड़ा में ममता बनर्जी ने BJP के पतन की कर दी घोषणा, 50% आरक्षण की कही बड़ी बात
सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग
नई सरकार में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामान्य प्रशासन, गृह, कैबिनेट सचिवालय समेत कुल 29 विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य सहित 10 विभाग दिए गए हैं, जबकि बिजेन्द्र प्रसाद यादव को ऊर्जा और योजना एवं विकास समेत 8 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
