Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीमांचल में गरजे ओवैसी…तेजस्वी पर किया हमला, बोले-जो भाई का नहीं हुआ, वो मुसलमानों का क्या होगा?

Bihar Politics: AIMIM के मुखिया और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल में हुंकार भरी। उन्होंने लालू यादव की पार्टी आरजेडी और तेजस्वी यादव को अपना सीधा निशाना बनाया है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 02, 2025 | 01:46 PM

तेजस्वी यादव व असदुद्दीन ओवैसी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Asaduddin Owaisi in Bihar: बिहार की चुनावी के रण में तीर-ओ-तलवार की जगह जुबानी जंग जारी है। इस बीच AIMIM के मुखिया और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल में हुंकार भरी। उन्होंने आरजेडी और तेजस्वी यादव को अपना सीधा निशाना बनाया।

असदुद्दीन ओवैसी ने महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जो अपने भाई का नहीं हुआ, वो मुसलमानों का क्या होगा? इसके साथ ही उन्होंने ओवैसी ने वक्फ कानून को लेकर भी तेजस्वी और नीतीश दोनों पर जमकर आरोपों की बारिश की।

तेजस्वी यादव पर बोला सीधा हमला

तुलसिया हाई स्कूल मैदान में आयोजित रैली में ओवैसी ने तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद द्वारा पारित वक्फ कानून में बिहार की अनदेखी कैसे की जा सकती है? तेजस्वी यादव कानून को नहीं समझते और मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर मनपा: स्थायी समिति सभापति पद की चुनावी हलचल, अनिल मकरिये और मतीन मैदान में

कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री…मधेपुरा से आई तस्वीर ने दे दिया जवाब! आखिर किसका पूरा होगा ख्वाब?

ओवैसी की AIMIM देगी RJD का साथ! एक मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी NDA की टेंशन

‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

वक्फ कानून पर दिया बड़ा बयान

उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ कानून के नाम पर मस्जिदों, कब्रिस्तानों और इमामबाड़ों की ज़मीन हड़पने की साज़िश रची जा रही है और नीतीश कुमार ने भी इस कानून का समर्थन किया था। ओवैसी ने कहा कि यह सिर्फ मुसलमानों का मामला नहीं, बल्कि न्याय का मामला है। हम इस अन्याय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहे हैं।

मुस्लिम CM क्यों नहीं बन सकता?

इस दौरान ओवैसी ने सीमांचल की भीड़ से सीधा सवाल करते हुए कहा कि अगर 3% आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाला नेता उपमुख्यमंत्री बन सकता है, तो 17% आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाला मुस्लिम नेता मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता? उन्होंने कहा कि सीमांचल की आवाज अब सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल की जा रही है। हमें सिर्फ एक भीड़ समझा जाता है, नेतृत्व नहीं दिया जाता।

और क्या कुछ बोले असदुद्दीन ओवैसी?

ओवैसी ने मंच से कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ देखते हैं। ज़रूरत पड़ने पर उन्होंने हमारे चार विधायकों को तोड़ लिया, लेकिन उनमें से तीन को टिकट नहीं दिया। तेज प्रताप और तेजस्वी के बीच छिड़ी रार को हथियार बनाते हुए उन्होंने कहा कि जो अपने सगे भाई का नहीं हुआ वो मुसलमानों का क्या होगा?

“लालू-नीतीश चला रहे जंगल राज”

ओवैसी ने नीतीश कुमार और लालू यादव पर एक साथ हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 35 सालों से लालू और नीतीश बिहार में जंगल राज चला रहे हैं। गरीबों के बच्चे आज भी शिक्षा और रोजगार से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के सीमांचल, सीवान और कटिहार जैसे ज़िले आज भी पिछड़ेपन और बेरोज़गारी से जूझ रहे हैं क्योंकि सत्ता में बैठे लोगों को सिर्फ कुर्सी की परवाह है, जनता की नहीं।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी ने बोला हमला, तो JDU ने पूछा- रीतलाल किस मठ के महंत?

आपको बता दें कि ओवैसी की पार्टी AIMIM किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और अररिया जैसे सीमांचल जिलों में सक्रिय है। 2020 के चुनावों में उसवे पांच सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था, हालांकि बाद में चार विधायक राजद में शामिल हो गए थे। अब ओवैसी इन इलाकों में नई जमीन तलाश रहे हैं।

Seemanchal rally owaisi slams tejashwi says who betrays brother wont stand with muslims

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2025 | 01:46 PM

Topics:  

  • AIMIM
  • Asaduddin Owaisi
  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.