कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री…मधेपुरा से आई तस्वीर ने दे दिया जवाब! आखिर किसका पूरा होगा ख्वाब?
Bihar Politics: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? ये वो सवाल है जिसके जवाब का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच एक तस्वीर ने सूबे में सियासी हलचल मचा दी है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Bihar New CM: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? ये वो सवाल है जिसके जवाब का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे इस सवाल के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। मधेपुरा से सामने आई इस तस्वीर ने सूबे में हलचल पैदा कर दी है।
मधेपुरा से सामने आई इस तस्वीर में जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथ उनके डिप्टी सीएम और तेजी से उभरते भाजपा नेता सम्राट चौधरी के कंधों पर है। चौधरी हाथ जोड़कर भीड़ का अभिवादन कर रहे हैं। जबकि मंच पर मौजूद अन्य लोग हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।
कौन बनेगा बिहार का नया सीएम?
सम्राट चौधरी के समर्थक और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के फैसले के बारे में कहा था कि अगली सरकार उनकी इच्छा के अनुसार चलेगी। लेकिन इस तस्वीर को लेकर राजनैतिक गलियारों में चर्चा चलने लगी है कि सम्राट चौधरी का सीएम बनना तय है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
CJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
संत रविदास की जन्मस्थली से भाजपा का नया मिशन, योगी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
हर बार फैसले से चौंकाती है भाजपा
दूसरी तरफ एक सच यह भी है कि मुख्यमंत्री और दूसरे पदों के लिए भाजपा की चयन प्रक्रिया काफी अलग है। कई उदाहरण हैं जब पार्टी पर्यवेक्षक पार्लियामेंट्री बोर्ड की पर्चियां लेकर चलते हैं। बड़े-बड़े सियासी दिग्गज भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं कि क्या होने वाला है।
यह भी पढ़ें: ‘चिराग होंगे बिहार के नए सरताज…मोदी से मिला हनुमान को आशीर्वाद’, अधूरा रह जाएगा सम्राट चौधरी का सपना?
पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आखिरी मिनट तक सस्पेंस बनाए रखते हैं। कई बार देखने को मिला है कि बड़े नेता प्रपोजर और सपोर्टर बन जाते हैं और जिनके नाम पर चर्चा भी नहीं हो रही होती उन्हें माला पहना दी जाती है। इसमें कोई शक नहीं है कि बिहार में नीतीश कुमार की जगह भाजपा नेता को मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलेगी।
सीएम की रेस में शामिल हैं ये नाम
बिहार में पहली बार मुख्यमंत्री चुनने की कगार पर खड़ी भाजपा सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय, विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडे, संजय जायसवाल, संजीव चौरसिया और नीतीश मिश्रा जैसे बड़े नेताओं को चुनेगी या दिल्ली, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की तरह अचानक सीएम नॉमिनेशन करेगी यह अभी भी बहस का मुद्दा है।
नीतीश के साथ यात्रा कर रहे सम्राट
फिलहाल सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा पर सीमांचल के जिलों का दौरा कर रहे हैं। जनसभाओं के दौरान वह यह भी कह रहे हैं कि NDA सरकार नीतीश के नेतृत्व में काम करती रहेगी। लेकिन कुर्सी पर बैठकर बिहार की बागडोर कौन संभालेगा इस बात पर सस्पेंस अब भी कायम है।
